"न कर्फ्यू, न दंगा, यूपी में सब चंगा"; मुख्यमंत्री ने गिनाईं सात साल की उपलब्धियां, राम मंदिर और सुशासन का दिया हवाला

यूपी 'उपद्रव प्रदेश' से 'उत्सव प्रदेश' बन चुका है

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान विपक्ष को जमकर आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश ने 'फियर जोन' (भय के क्षेत्र) से 'फेथ जोन' (विश्वास के क्षेत्र) तक का सफल सफर तय किया है। सदन में विपक्ष के आचरण पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रमुख का सम्मान करना लोकतंत्र की मर्यादा है, लेकिन विपक्ष की नकारात्मक सोच ने इसे कलंकित किया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए एक नया नारा दिया— “न कर्फ्यू है, न दंगा है, बल्कि यूपी में सब चंगा है।” उन्होंने दावा किया कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले प्रदेश में 'वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया' जैसा माहौल था और गुंडा टैक्स वसूलना आम बात थी, लेकिन आज राज्य में 'जीरो टॉलरेंस' नीति का राज है।

मेरठ में जीएसटी विभाग की बड़ी रेड: रोहताश मिष्ठान पर करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी गई ये भी पढ़ें  मेरठ में जीएसटी विभाग की बड़ी रेड: रोहताश मिष्ठान पर करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी गई

टेक्नोलॉजी और ट्रस्ट का नया मॉडल

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को 'टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट और ट्रांसफॉर्मेशन' का नया केंद्र बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि देश आज एआई (AI) और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में नई दिशा तय कर रहा है और यूपी भी उसी रास्ते पर निवेश और नवाचार का केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब रेवेन्यू सरप्लस राज्य बनने की ओर अग्रसर है।

मुरादाबाद में बैंक चुनाव के नाम पर दबंगई: नामांकन रोकने के लिए ग्राम प्रधान का अपहरण, बीजेपी नेता समेत 6 पर FIR ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में बैंक चुनाव के नाम पर दबंगई: नामांकन रोकने के लिए ग्राम प्रधान का अपहरण, बीजेपी नेता समेत 6 पर FIR

विरासत के साथ विकास की नई पहचान

विरासत पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का कायाकल्प और प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों का पुनरुद्धार केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रचेतना के प्रतीक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए हमेशा आस्था स्थलों का अपमान किया। मुख्यमंत्री ने महाराजा सुहेलदेव स्मारक, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा और महाकुंभ के सफल आयोजन को सुशासन और सुरक्षा पर जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण बताया।

मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर हेल्प डेस्क ने पीड़ितों के वापस कराए 71 हजार रुपए ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर हेल्प डेस्क ने पीड़ितों के वापस कराए 71 हजार रुपए

सशक्त पुलिस और आधुनिक सुरक्षा तंत्र

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा के मोर्चे पर आंकड़े पेश करते हुए बताया कि:

  • पुलिस भर्ती: पिछले वर्षों में 2.19 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती हुई।

  • महिला सशक्तिकरण: महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 10 हजार से बढ़कर 44 हजार से अधिक हो गई है (20% आरक्षण का परिणाम)।

  • आधुनिकता: 7 पुलिस कमिश्नरेट, 12 अत्याधुनिक फॉरेंसिक लैब और सभी 75 जिलों में फॉरेंसिक वैन की व्यवस्था की गई है।

  • महिला बटालियन: तीन नई महिला बटालियन— वीरांगना झलकारी बाई, अवंती बाई और ऊदा देवी का गठन किया गया है।

अंत में सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश अब अराजकता की पहचान छोड़कर विकास, निवेश और आत्मविश्वास के नए युग में प्रवेश कर चुका है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सहारनपुर पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 380 ग्राम चरस बरामद की

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना मंडी पुलिस ने दो नशा तस्करों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। आरोपी साकिब...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 380 ग्राम चरस बरामद की

सहारनपुर में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, कर्मचारियों को कड़े निर्देश

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संयुक्त कार्यालय...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, कर्मचारियों को कड़े निर्देश

मुरादाबाद: अमरोहा धमकी पत्र के बाद कचहरी परिसर में हाई अलर्ट घोषित, चलाया गया सघन सर्च ऑपरेशन

मुरादाबाद। पड़ोसी जिले अमरोहा में प्राप्त धमकी भरे पत्र के बाद मुरादाबाद पुलिस ने कचहरी परिसर में उच्च स्तरीय सतर्कता...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
मुरादाबाद: अमरोहा धमकी पत्र के बाद कचहरी परिसर में हाई अलर्ट घोषित, चलाया गया सघन सर्च ऑपरेशन

शामली में व्यापार बन्धु बैठक: सड़क निर्माण, जाम और अवैध ठेले समस्याओं का निस्तारण

शामली। नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अपर जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं की...
शामली 
शामली में व्यापार बन्धु बैठक: सड़क निर्माण, जाम और अवैध ठेले समस्याओं का निस्तारण

मुजफ्फरनगर में भाजपा संगठन को लगा बड़ा झटका, करंट की चपेट में आने से अहम जिम्मेदारी संभाल रहे बीजेपी नेता का आकस्मिक निधन

मुज़फ्फरनगर - जनपद के राजनीतिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के एक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में भाजपा संगठन को लगा बड़ा झटका, करंट की चपेट में आने से अहम जिम्मेदारी संभाल रहे बीजेपी नेता का आकस्मिक निधन

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 380 ग्राम चरस बरामद की

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना मंडी पुलिस ने दो नशा तस्करों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। आरोपी साकिब...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 380 ग्राम चरस बरामद की

सहारनपुर में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, कर्मचारियों को कड़े निर्देश

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संयुक्त कार्यालय...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, कर्मचारियों को कड़े निर्देश

मुरादाबाद: अमरोहा धमकी पत्र के बाद कचहरी परिसर में हाई अलर्ट घोषित, चलाया गया सघन सर्च ऑपरेशन

मुरादाबाद। पड़ोसी जिले अमरोहा में प्राप्त धमकी भरे पत्र के बाद मुरादाबाद पुलिस ने कचहरी परिसर में उच्च स्तरीय सतर्कता...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
मुरादाबाद: अमरोहा धमकी पत्र के बाद कचहरी परिसर में हाई अलर्ट घोषित, चलाया गया सघन सर्च ऑपरेशन

"न कर्फ्यू, न दंगा, यूपी में सब चंगा"; मुख्यमंत्री ने गिनाईं सात साल की उपलब्धियां, राम मंदिर और सुशासन का दिया हवाला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
"न कर्फ्यू, न दंगा, यूपी में सब चंगा"; मुख्यमंत्री ने गिनाईं सात साल की उपलब्धियां, राम मंदिर और सुशासन का दिया हवाला

सर्वाधिक लोकप्रिय