प्रतापगढ़ में भीषण हादसा: सपा नेता की चलती क्रेटा पर गिरा 1000 किलो का पोल, मौके पर ही दर्दनाक मौत
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। अंतू क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता लाल बहादुर यादव की जान चली गई। सड़क किनारे लगाया जा रहा 1000 किलो वजनी हाईमास्ट लाइट का पोल अनियंत्रित होकर उनकी चलती कार पर गिर गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि सपा नेता को चीखने तक का मौका नहीं मिला।
ड्राइवर सीट पर गिरा पोल, 2 फीट हवा में उछली कार
ये भी पढ़ें मुरादाबाद में सीएम ग्रिड योजना की धीमी रफ्तार: नगर आयुक्त ने दी निर्माण एजेंसियों को कड़ी चेतावनीप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना दोपहर करीब एक बजे की है जब लाल बहादुर यादव अपनी क्रेटा कार से शहर की ओर जा रहे थे। भारत पेट्रोलियम के पास हाईमास्ट लाइट लगाने का काम चल रहा था। जैसे ही उनकी कार वहां से गुजरी, मजदूरों द्वारा खड़ा किया जा रहा भारी-भरकम पोल सीधे कार के अगले हिस्से (ड्राइवर साइड) पर जा गिरा। पोल का वजन इतना ज्यादा था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और पिछला हिस्सा सड़क से दो फीट ऊपर उठ गया।
ये भी पढ़ें छूट न जाए आपका वोट, अभी जांच लें मतदाता सूची, डीएम बोले- 27 मार्च तक दर्ज कराएं दावा-आपत्तिसीसीटीवी में कैद हुई मौत की लाइव तस्वीरें
ये भी पढ़ें हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने की कीर्ति आजाद के बयान की निंदा, कहा- राजनीति सही नहींहादसे का एक दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 14 सेकंड की इस क्लिप में साफ दिख रहा है कि कार रफ्तार में थी और ठीक उसी वक्त ऊपर से पोल गिर रहा था। कुछ ही सेकंड के भीतर पोल कार के अगले हिस्से को मलबे में तब्दील कर देता है। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पोल को सरकाकर सपा नेता को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों में कोहराम, घर में थी खुशियां
47 वर्षीय लाल बहादुर यादव अपने तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में चार बेटियां और एक छोटा बेटा है। अभी बीते 4 फरवरी को ही उनकी इकलौती छोटी बहन की शादी हुई थी और शनिवार रात ही वह अपने मामा की बेटी की शादी से होकर लौटे थे। खुशियों भरे माहौल के बीच इस वज्रपात ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। लाल बहादुर वर्ष 2022 में अंतू नगर पंचायत से चुनाव भी लड़ चुके थे और पेशे से पीडब्ल्यूडी ठेकेदार थे।
प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने
शुरुआती जांच में पोल लगाने के दौरान सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की बात सामने आ रही है। बिना किसी सुरक्षा घेरे या चेतावनी के भीड़भाड़ वाले इलाके में इतना भारी पोल खड़ा किया जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जिम्मेदार ठेकेदार और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां