लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में जल जीवन मिशन योजना को लेकर बड़ी चर्चा हुई। समाजवादी पार्टी के विधायक कमाल अख्तर ने योजना के क्रियान्वयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने हर गांव में लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, लेकिन इसके बावजूद सभी घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
कमाल अख्तर ने बताया कि औसतन एक गांव में 600 से 1000 घर होते हैं, जिनमें से कुछ ही घरों को पानी मिल पा रहा है, जबकि बाकी लोग अब भी वंचित हैं। उन्होंने तर्क दिया कि यदि इसी बजट से हर घर में सबमर्सिबल पंप लगाए जाते, तो लगभग 2 करोड़ रुपये में पूरे गांव की पानी की जरूरत पूरी हो सकती थी और सभी घरों तक पानी पहुँच सकता था।
ये भी पढ़ें "जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार विधायक के इस आरोप के बाद योजना की कार्यप्रणाली और बजट उपयोग को लेकर विधानसभा में चर्चा तेज हो गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
ये भी पढ़ें मेरठ: कलयुगी बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर की पिता की हत्या, वारदात के बाद खुद की कलाई भी काटी-
फेसबुक: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
इंस्टाग्राम: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
X (ट्विटर): यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
YouTube: चैनल सब्सक्राइब करें
-
वेबसाइट: www.royalbulletin.in


टिप्पणियां