मुजफ्फरनगर में भाजपा संगठन को लगा बड़ा झटका, करंट की चपेट में आने से अहम जिम्मेदारी संभाल रहे बीजेपी नेता का आकस्मिक निधन
मुज़फ्फरनगर - जनपद के राजनीतिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के एक ऐसे समर्पित चेहरे और संगठन के स्तंभ का असामयिक निधन हो गया है, जिन्होंने मंडल स्तर से लेकर आईटी विभाग तक पार्टी को मजबूत करने में अपना पूरा जीवन लगा दिया। इस आकस्मिक घटना की जानकारी मिलते ही न केवल उनके पैतृक गाँव में कोहराम मच गया, बल्कि पूरी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।
भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता और पीनना मंडल के उपाध्यक्ष विनोद किनौनी का आज करंट लगने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही जनपद के राजनीतिक गलियारों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। विनोद किनौनी संगठन के प्रति अपने समर्पण, सरल स्वभाव और आईटी विभाग में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे।
दुर्घटनावश हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, विनोद किनौनी आज एक दुर्घटना का शिकार हो गए, जहाँ करंट लगने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना की सूचना जैसे ही उनके परिजनों और समर्थकों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुँचे।
संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति
विनोद किनौनी ने आईटी विभाग में रहते हुए कई डिजिटल अभियानों और मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने में अहम् भूमिका निभाई थी। उनके निधन को भाजपा संगठन के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके अंतिम संस्कार की जानकारी देते हुए बताया गया कि 17 फरवरी, मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे उनके पैतृक ग्राम किनौनी में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
रॉयल बुलेटिन परिवार दिवंगत नेता को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देता और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असह्य दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां