मुजफ्फरनगर में महाशिवरात्रि पर भव्य भजन संध्या का आयोजन, टी-सीरीज के गायकों ने भक्तिमय समां बांधा

मुज़फ्फरनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव चौक पर शिव मूर्ति संचालक मंडल (रजि0) मुज़फ्फरनगर द्वारा आयोजित भव्य भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में टी-सीरिज के प्रसिद्ध भजन गायकों ने मंत्रमुग्ध कर देने वाले भजन प्रस्तुत किए, जबकि रमेश केस्टो सांस्कृतिक ग्रुप के कलाकारों ने शिव नृत्य, शिव विवाह और काली-शिव की सुंदर झांकियां पेश कर समां बांधा।

दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, नगरपालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, उद्योगपति भीमसैन कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी/एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा और शिव मूर्ति संचालक मंडल के अध्यक्ष शंकर स्वरूप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिव मूर्ति संचालक मंडल ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया।

मुज़फ़्फ़रनगर के मोरना में गरीब परिवार के लिये मसीहा बने भाजपा नेता, बेटी की कराई शादी  ये भी पढ़ें  मुज़फ़्फ़रनगर के मोरना में गरीब परिवार के लिये मसीहा बने भाजपा नेता, बेटी की कराई शादी 

प्रमुख कलाकारों ने मनोहर भजन प्रस्तुत किए

भजन संध्या की शुरुआत प्रसिद्ध भजन गायक सौरभ सांवरिया ने गणेश वंदना से की। इसके बाद उन्होंने भगवान भोलेनाथ के कई भजनों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। टी-सीरिज की प्रसिद्ध गायिका महक लाडली ने मां शारदे, डम डम डम डमरू बाजे, चौकी बनाऊ, मंगल गाऊ आज मेरे भोले का दिन और अन्य भजन प्रस्तुत किए। वहीं टी-सीरिज गायक विक्की शर्मा ने “भोले को कैसे मनाऊ रे मेरा भोला ना माने” और अन्य भजन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाल गायिका कौशिकी ने भी भगवान शंकर के भजनों से खूब वाहवाही लूटी।

मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल युद्ध की तपिश रसोई तक, अब 25 दिन में मिलेगा केवल एक सिलेंडर; कमर्शियल सप्लाई पर भी लगाम ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल युद्ध की तपिश रसोई तक, अब 25 दिन में मिलेगा केवल एक सिलेंडर; कमर्शियल सप्लाई पर भी लगाम

नाट्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मेघना ग्रुप के कलाकारों ने शिव नृत्य तांडव, शिव विवाह और काली-शिव की झांकियां प्रस्तुत कीं, जिससे दर्शक भावविभोर हो उठे।

मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी के बीच झपटमारों का तांडव, एक घंटे में दो महिलाओं से लूट ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी के बीच झपटमारों का तांडव, एक घंटे में दो महिलाओं से लूट

कार्यक्रम का समापन और प्रशंसा

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम संयोजक रमेश केस्टो को उनके उत्कृष्ट संचालन के लिए सम्मानित किया। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिव मूर्ति संचालक मंडल और रमेश केस्टो आर्ट ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की। मंच संचालन रमेश केस्टो ने किया, जबकि एमएस ग्रुप के कलाकारों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। इस अवसर पर शिवचरण गर्ग, सतीश गर्ग, सुखदेव मित्तल, लक्ष्मीनारायण, राघव, मनीष गर्ग, वैभव मित्तल, मुदित जैन, प्रदीप गोयल और बाबू सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया और महाशिवरात्रि के उत्सव को भव्यता प्रदान की।

Views: 58

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

तेल की बढ़ी कीमतों में ट्रंप को दिखा 'अमेरिका का फायदा', बोले- 'हम बहुत पैसा बना रहे

वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट संकट की वजह से तेल की बढ़ी कीमतों ने दुनिया को परेशान कर रखा है। कई देश...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
तेल की बढ़ी कीमतों में ट्रंप को दिखा 'अमेरिका का फायदा', बोले- 'हम बहुत पैसा बना रहे

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

नई दिल्ली। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर पढ़कर सुनाया गया।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

   मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

   मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर