सहारनपुर में दहेज प्रथा पर करारा प्रहार, दूल्हे ने ठुकराए ₹21 लाख, कहा- 'शादी रिश्ता है, कोई सौदा नहीं', सब-इंस्पेक्टर पिता ने भी दिया बेटे के फैसले का साथ

सहारनपुर। जनपद के गागलहेड़ी क्षेत्र में एक विवाह समारोह उस समय ऐतिहासिक बन गया, जब दूल्हे ने दहेज के रूप में दिए जा रहे 21 लाख रुपये ससम्मान वापस लौटा दिए। 'दहेज रहित विवाह' का यह उत्कृष्ट उदाहरण गागलहेड़ी और छुटमलपुर के बीच देखने को मिला, जिसकी अब चहुंओर सराहना हो रही है। नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत दूल्हे प्रफुल्ल सोम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "दुल्हन ही सबसे बड़ा दहेज है।"

मूल रूप से मेरठ के गांव कुसावली निवासी और वर्तमान में शामली के कैराना थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर यशपाल सिंह सोम के बेटे प्रफुल्ल सोम की बारात 14 फरवरी की रात कैलाशपुर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आई थी। दुल्हन साक्षी राणा, जो स्वयं नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, उनके पिता रविंद्र सिंह राणा ने रस्मों के दौरान शगुन के तौर पर 21 लाख रुपये दूल्हे को भेंट किए।

अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर बड़ा हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम की शर्तों को बताया 'अतार्किक' ये भी पढ़ें  अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर बड़ा हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम की शर्तों को बताया 'अतार्किक'

"हम आत्मनिर्भर हैं, दहेज की जरूरत नहीं"

जैसे ही 21 लाख रुपये की रकम प्रफुल्ल की ओर बढ़ाई गई, उसने माइक थाम लिया और समारोह में मौजूद सभी मेहमानों को चौंका दिया। प्रफुल्ल ने कहा, "शादी दो परिवारों और दो दिलों का मिलन है, यह कोई सौदा नहीं है। हम दोनों आत्मनिर्भर हैं और इस पवित्र रिश्ते को लेन-देन का माध्यम नहीं बनने देंगे।" प्रफुल्ल के इस निर्णय पर उनके पिता यशपाल सिंह ने भी गर्व जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में रहते हुए समाज को कानून का पाठ पढ़ाना उनका कर्तव्य है, और यदि वे खुद दहेज लेंगे तो दूसरों को कैसे रोकेंगे।

मेरठ मेट्रो स्टेशन पर बड़ा खुलासा! एक्स-रे मशीन में पकड़ा गया लाखों का सोना ये भी पढ़ें  मेरठ मेट्रो स्टेशन पर बड़ा खुलासा! एक्स-रे मशीन में पकड़ा गया लाखों का सोना

वधू पक्ष हुआ भावुक, समाज को दिया बड़ा संदेश

दूल्हे के इस साहसिक कदम को देखकर दुल्हन के पिता रविंद्र राणा और अन्य परिजन भावुक हो गए। मेहमानों ने खड़े होकर तालियों के साथ इस फैसले का स्वागत किया। दुल्हन साक्षी ने अपनी ससुराल पहुंचकर गर्व के साथ कहा, "मुझे खुशी है कि मैं ऐसे परिवार का हिस्सा बनी हूं जहां शिक्षा और संस्कारों को पैसों से ऊपर रखा गया।"

नसीरपुर कांड: 14 मार्च को होगा 'महा-धमाका'; ठाकुर पूरन सिंह बनाम कश्यप समाज, आमने-सामने की महापंचायत से दहला तितावी ये भी पढ़ें  नसीरपुर कांड: 14 मार्च को होगा 'महा-धमाका'; ठाकुर पूरन सिंह बनाम कश्यप समाज, आमने-सामने की महापंचायत से दहला तितावी

प्रफुल्ल सोम ने युवाओं से अपील की है कि वे दहेज के खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि दहेज एक सामाजिक बुराई है जो बेटियों को बोझ समझने की गलत मानसिकता को बढ़ावा देती है। इस विवाह ने समाज को संदेश दिया है कि यदि नई पीढ़ी ठान ले, तो दहेज मुक्त समृद्ध समाज का निर्माण निश्चित है।

Views: 285

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

बिजनौर। जनपद के चांदपुर नगर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गईं छह छात्राएं अचानक लापता हो जाने से क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

अनिद्रा और खराब ब्लड सर्कुलेशन से हैं परेशान? आजमाएं 'लेग्स अप द वॉल' पोज

  नई दिल्ली। योग प्राचीन भारतीय परंपरा का वह अनमोल हिस्सा है, जो तन और मन को संतुलित करने में 'विपरीत...
लाइफस्टाइल 
अनिद्रा और खराब ब्लड सर्कुलेशन से हैं परेशान? आजमाएं 'लेग्स अप द वॉल' पोज

विश्व निद्रा दिवस : अनिद्रा से छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन, आएगी गहरी और सुकून भरी नींद

नई दिल्ली। क्या आप भी रात भर करवटें बदलते रहते हैं या एक बार नींद टूटने के बाद दोबारा सोना...
हेल्थ 
विश्व निद्रा दिवस : अनिद्रा से छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन, आएगी गहरी और सुकून भरी नींद

यूरोपा लीग: विला, पोर्टो, मिडट्जिलैंड ने राउंड ऑफ 16 के पहले चरण में मामूली बढ़त बनाई

  नई दिल्ली। यूईएफए यूरोपा लीग के राउंड ऑफ 16 के पहले लेग मुकाबलों में रोमांचक नतीजे देखने को मिले। फ्रांस...
खेल  क्रिकेट 
यूरोपा लीग: विला, पोर्टो, मिडट्जिलैंड ने राउंड ऑफ 16 के पहले चरण में मामूली बढ़त बनाई

पर्दे पर रोमांस और सेट पर तनाव, जब राजेश खन्ना के साथ काम कर परेशान हो गई थीं फरीदा जलाल

  मुंबई। हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले हर किसी का सपना होता है, पर्दे पर मुख्य अभिनेत्री बनने भाग्य...
मनोरंजन 
पर्दे पर रोमांस और सेट पर तनाव, जब राजेश खन्ना के साथ काम कर परेशान हो गई थीं फरीदा जलाल

उत्तर प्रदेश

बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

बिजनौर। जनपद के चांदपुर नगर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गईं छह छात्राएं अचानक लापता हो जाने से क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव