ग्रेटर नोएडा में दूषित कुट्टू का आटा बेचने वाली दो दुकानें व गोदाम सील, 3 सोसायटी के निवासी हैं बीमार

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट का थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित सुपरटेक इकोविलेज-3 सोसाइटी, रोयल कोर्ट सोसाइटी और हिमालय प्राइड सोसाइटी में रहने वाले करीब 30 लोग शिवरात्रि के पर्व पर दूषित कुट्टू का आटा खाने से बीमार हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी की शिकायत पर कुट्टू का आटा बेचने वाली दो दुकान व गोदाम से सैम्पल लेकर अनियमितता पाये जाने पर दुकान व गोदाम को सील कर दिया है। 
 
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने  बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि दोनों दुकानदारों ने चिपियाना स्थित एक गोदाम से कूट्टू का आट्टा खरीदा था।
 
उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी अस्पताल से कुट्टू का आटा खाने से सुपरटेक इकोविलेज-3 सोसाइटी,रोयल कोर्ट सोसाइटी, हिमालय प्राइड सोसाइटी में रहने वाले कई लोगो की तबियत खराब होने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना के संबंध में थाना बिसरख पुलिस के द्वारा खाद्य विभाग को अवगत कराया गया जिसमें खाद्य विभाग की टीम के सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह ने विकास जनरल स्टोर और प्रशांत जनरल स्टोर के मालिक के खिलाफ थाना बिसरख पर तहरीर देकर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
 
 उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में खाद्य विभाग की टीम तथा बिसरख पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सुपरटेक इकोविलेज-3 सोसाइटी, रोयल कोर्ट सोसाइटी, हिमालय प्राइड सोसाइटी में स्थित दुकानों को चेक किया गया और सभी दुकानो से सैम्पल लिया गया। टीम द्वारा अनियमितता पाये जाने पर कुट्टू का आटा बेचने वाली दुकान प्रशान्त जनरल स्टोर रोयल कोर्ट सोसाइटी को सील किया गया। दुकान संचालको से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि सभी लोगो द्वारा HD SPICES ग्राम चिपियाना से कुट्टू का आटा खरीदा गया था, जिसका गोदाम चिपियाना बुजुर्ग में है। उक्त सूचना पर जाकर खाद्य विभाग की टीम द्वारा मौके पर जाकर चेक किया तथा वहाँ पर अनियमता पाये जाने पर गोदाम को सील किया गया। अन्य दुकानों से भी खाद्य विभाग के द्वारा सैम्पल लेकर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस दौरान थाना पुलिस द्वारा गोदाम मालिक सहित कुल 4 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । 
 
Views: 75

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव