मुजफ्फरनगर में महाशिवरात्रि पर्व पर शिव चौक मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी सिटी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित शिव चौक मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, ड्यूटी प्वाइंट तथा भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराते हुए यातायात व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखा जाए।
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा मौके पर खड़े होकर स्वयं यातायात संचालन कराया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बबलू कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
जनपद पुलिस द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने हेतु व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
ये भी पढ़ें सोनीपत : किसान संजय की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी, इसी किसान के खेत में चलाया था ट्रैक्टरइसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां