संभल में भ्रष्टाचार पर बड़ी स्ट्राइक: वसूली के आरोप में पूरी SOG टीम सस्पेंड, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

ई-कचरा कारोबारी से 30 हजार की वसूली और अश्लील वीडियो कांड में रिश्वतखोरी पड़ी भारी, एसपी ने दिखाई जीरो टॉलरेंस नीति

संभल। उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि स्वच्छ करने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए संभल पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार विश्नोई ने एक ऐतिहासिक और कड़ा कदम उठाया है। भ्रष्टाचार और अवैध वसूली की गंभीर शिकायतों की पुष्टि होने के बाद एसपी ने विशेष अभियान समूह (SOG) की पूरी टीम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में एक उपनिरीक्षक (SI), दो हेड कांस्टेबल और पांच सिपाही शामिल हैं। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

अमरोहा में आवारा कुत्तों का आतंक, बुजुर्ग महिला पर किया हमला ये भी पढ़ें  अमरोहा में आवारा कुत्तों का आतंक, बुजुर्ग महिला पर किया हमला

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई को पिछले कुछ दिनों में एसओजी टीम के खिलाफ दो बेहद गंभीर शिकायतें मिली थीं। पहली घटना 2 फरवरी की रात की है, जब मुरादाबाद के बिलारी निवासी आस मोहम्मद को ई-कचरा ले जाते समय एसओजी टीम ने पकड़ा था। आरोप है कि टीम उसे चौधरी सराय पुलिस चौकी ले गई और उसे छोड़ने के बदले 30 हजार रुपये की अवैध वसूली की। साथ ही, टीम ने बरामद ई-कचरा भी अपने पास रख लिया।

शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में घुसे पालतू कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पांच अज्ञात पर मुकदमा ये भी पढ़ें  शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में घुसे पालतू कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पांच अज्ञात पर मुकदमा

दूसरी शिकायत एक अश्लील वीडियो से जुड़ी थी। एक व्यक्ति ने युवक-युवती का कथित वीडियो एसओजी को सौंपा था, जिसके आधार पर टीम ने दो युवकों को हिरासत में लिया। लेकिन, पुलिसकर्मियों ने अपना कर्तव्य निभाने के बजाय रिश्वत लेकर उन्हें बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया।

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दी 131 करोड़ इनामी राशि ये भी पढ़ें  टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दी 131 करोड़ इनामी राशि

जांच में दोषी पाए गए पुलिसकर्मी इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने क्षेत्राधिकारी (CO) आलोक कुमार भाटी को आंतरिक जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में आरोपों की प्रारंभिक सत्यता पाए जाने के बाद, एसपी ने एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहित कुमार सहित पूरी टीम—हेड कांस्टेबल कुलवंत सिंह, अरशद, सिपाही अजनबी, आयुष, विवेक, बृजेश तोमर और हीरेश ठेनुआ को सस्पेंड कर दिया। अब उपनिरीक्षक बोबिंद्र शर्मा को नया एसओजी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भ्रष्टाचार पर 'नो कॉम्प्रोमाइज' एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने दो टूक शब्दों में कहा कि जनता की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी यदि अवैध वसूली में संलिप्त पाए जाएंगे, तो उनके खिलाफ कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

Views: 208

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

गैस किल्लत पर डोटासरा का हमला: "राजस्थान में 'कचौरी' सरकार, जनता बेहाल और सीएम बेपरवाह"

जयपुर। इजराइल-अमेरिका और ईरान में चल रहे युद्ध के बीच देश और प्रदेश में रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल की किल्लत...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
गैस किल्लत पर डोटासरा का हमला: "राजस्थान में 'कचौरी' सरकार, जनता बेहाल और सीएम बेपरवाह"

मुजफ्फरनगर के छपार में पुलिस दबोचा कुकर्म का आरोपी, पुलिस से मुठभेड़ में पैर में गोली लगने घायल

मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम के साथ हुई कुकर्म की घटना ने क्षेत्र में आक्रोश फैला...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के छपार में पुलिस दबोचा कुकर्म का आरोपी, पुलिस से मुठभेड़ में पैर में गोली लगने घायल

सर्वशक्तिमान प्रभु से शक्ति, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रार्थना

ईश्वर की सत्ता और उनकी असीम कृपा को केंद्र में रखकर की गई एक भावपूर्ण प्रार्थना में मनुष्य ने अपने...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
सर्वशक्तिमान प्रभु से शक्ति, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रार्थना

दैनिक राशिफल: 13 मार्च, 2026, शुक्रवार

मेष: यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 13 मार्च, 2026, शुक्रवार

‘नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया', विपक्ष के दावे पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने दिया जवाब

नई दिल्ली। 'लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एलपीजी संकट पर बोलने नहीं दिया गया।', विपक्ष के इस दावे...
Breaking News  राष्ट्रीय 
‘नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया', विपक्ष के दावे पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने दिया जवाब

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

संभल। जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर