मुजफ्फरनगर: मलीरा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, अवैध रिश्तों की भेंट चढ़ा पति; पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची थी खौफनाक साजिश

खाने में नींद की गोली खिलाने के बाद हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट; सबूत मिटाने के लिए बाइक पर लादकर जंगल में फेंकी लाश

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत गांव मलीरा के जंगल में मिले युवक के शव की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए हत्यारोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। कत्ल की यह वारदात किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि घर के ही भीतर पनप रहे अवैध रिश्तों के चलते अंजाम दी गई। प्यार में अंधी हुई पत्नी ने अपने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए ऐसी साजिश रची जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए आला-कत्ल और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेसवार्ता के दौरान मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 15 फरवरी की सुबह मलीरा के जंगल में संदीप नामक युवक का लहूलुहान शव मिला था। घटना के सफल अनावरण के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान जब पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके करीबियों से पूछताछ की, तो बयानों में विरोधाभास मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरा सच सामने आ गया। पुलिस ने सोमवार को मृतक की पत्नी मीनाक्षी और उसके प्रेमी गौतम उर्फ सौरभ (निवासी सदरूद्दीननगर माजरा, भौराकलां) को रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 645 करोड़ रुपए के दावे चुकाए ये भी पढ़ें  चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 645 करोड़ रुपए के दावे चुकाए

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गौतम मृतक संदीप का फुफेरा भाई है और उसका घर आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच मीनाक्षी और गौतम के बीच अवैध संबंध बन गए। जब संदीप यमुनानगर में नौकरी करता था, तब गौतम अक्सर उससे मिलने आता था। इसकी जानकारी जब परिजनों और संदीप को हुई, तो उसने यमुनानगर की नौकरी छोड़ दी और मुजफ्फरनगर में ही रहकर पत्नी पर पाबंदी लगा दी। अपने रिश्तों में बाधा बनते देख दोनों ने संदीप को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। योजना के तहत 14 फरवरी की रात मीनाक्षी ने संदीप को खाने में नींद की गोलियां खिला दीं और उसके सो जाने के बाद फोन कर गौतम को घर बुला लिया।

मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग ये भी पढ़ें  मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग

वारदात को अंजाम देने के लिए गौतम अपने साथ एक भारी हथौड़ा लेकर आया था। दोनों ने मिलकर सो रहे संदीप के सिर, चेहरे और गले पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए उन्होंने शव को एक मोटरसाइकिल पर बीच में लादा और अंधेरे का फायदा उठाकर गांव के बाहर चकरोड के नीचे घासफूस में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, खून से सनी चादर और कपड़े मलीरा बस अड्डे के पास एक नाले से बरामद कर लिए हैं। 24 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा, उपनिरीक्षक वीरनारायण सिंह, मोहित कुमार और अन्य कांस्टेबल शामिल रहे।

मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल युद्ध की तपिश रसोई तक, अब 25 दिन में मिलेगा केवल एक सिलेंडर; कमर्शियल सप्लाई पर भी लगाम ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: ईरान-इजराइल युद्ध की तपिश रसोई तक, अब 25 दिन में मिलेगा केवल एक सिलेंडर; कमर्शियल सप्लाई पर भी लगाम

 

Views: 1714

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में स्थित डीएफसी रेल लाइन पर गुरुवार की शाम एक ओर दर्दनाक हादसा हुआ।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

  नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के अनुसार, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

मीरापुर। थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। देहरादून से होली...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

  नई दिल्ली। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका   आवेदन...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा के 81 गांवों की जमीन पर बहुमंजिला एवं गगनचुंबी इमारतों के मानचित्र स्वीकृत करने की...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर