सहारनपुर में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, कर्मचारियों को कड़े निर्देश

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संयुक्त कार्यालय में राजस्व सहायक प्रथम, न्यायिक सहायक द्वितीय, नगर पालिका परिषद, आयुद्ध, राजस्व सहायक द्वितीय, बिल सहायक पटल को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि निरीक्षण पुस्तिका में संबंधित कर्मचारियों का नाम भी उल्लेखित किया जाए। सभी पटलों के कार्य विभाजन को देखा। सभी से कहा कि मानव संपदा के विवरणों को भौतिक रूप से भी रखा जाए। सभी कर्मचारी ई-ऑफिस के आधार पर शत-प्रतिशत कार्य करना सुनिश्चित करें। रिटायर्ड होने वाले कार्मिकों की पंजिका को देखा तथा इनको अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि उच्च स्तर पर दिए गये निर्देशों के आधार पर की गयी कार्यवाही को सर्विस बुक में भी उल्लेखित किया जाए। 
 
 कार्यालय में उल्लेखित रजिस्टरों में मास्टर रजिस्टर भी बनाया जाए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी पटलों के कनिष्ठ प्रभारियों की भी नियुक्ति की जाए। रजिस्टरों को नियमानुसार बनाया जाए। कोई भी प्रकरण लम्बित न रहे। डिस्पैच रजिस्टर के साथ-साथ विषय को भी उल्लेखित किया जाए। सभी कर्मचारी अपने आईकार्ड का डिसप्ले करें। 
 
 आंग्ल अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान उन्होने रिकार्ड को कर्मिक रूप से वैज्ञानिक ढंग से लगाने के निर्देश दिए ताकि डिजिटल दस्तावेजों की भांति भौतिक दस्तावेजों की भी एक क्लिक पर यथाशीघ्र जानकारी मिल सके। नजारत का निरीक्षण कर उन्होने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिए कि नजारत के संबंध में एक एसओपी तैयार की जाए। समस्त कार्यों का रजिस्टर में अंकन किया जाए। वस्तुओं की खरीदारी नियमानुसार जैम पोर्टल से की जाए। राजस्व एवं न्यायिक अभिलेखागार के रिकार्डों का गहन निरीक्षण किया। उन्होने निर्देश दिए कि अभिलेखागार का रख-रखाव हमेशा बेहतर तरीके से किया जाए। जिला भूमि व्यवस्था अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण कर पत्रावलियों को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। भूलेख अनुभाग में कृषक दुर्घटना सहित अन्य पत्रावलियों का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन, वित्त एवं राजस्व, न्यायिक के न्यायालयों का निरीक्षण कर उन्होने निर्देश दिए कि पुराने वादों को दिन-प्रतिदिन की तिथि देकर यथाशीघ्र निस्तारित किया जाए। 05 वर्ष से अधिक पुराना कोई भी वाद लम्बित न रहे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राम आसरे वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट  कुलदीप सिंह, ओएसडी अनिप कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
Views: 27

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

तेल की बढ़ी कीमतों में ट्रंप को दिखा 'अमेरिका का फायदा', बोले- 'हम बहुत पैसा बना रहे

वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट संकट की वजह से तेल की बढ़ी कीमतों ने दुनिया को परेशान कर रखा है। कई देश...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
तेल की बढ़ी कीमतों में ट्रंप को दिखा 'अमेरिका का फायदा', बोले- 'हम बहुत पैसा बना रहे

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

नई दिल्ली। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर पढ़कर सुनाया गया।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

   मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

   मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर