मेरठ में जीएसटी विभाग की बड़ी रेड: रोहताश मिष्ठान पर करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी गई

मेरठ। मेरठ में जीएसटी विभाग ने रोहताश मिष्ठान के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। बताया जाता है कि जीएसटी विभाग ने करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी है। जीएसटी की टीम ने रोहताश मिष्ठान के साकेत, आनंदपुरी और गंगानगर सहित कई प्रतिष्ठानों, गोदाम पर रेड डाली है। जीएसटी की टीमों ने कई घंटे तक दस्तावेज खंगाले और महत्वपूर्ण कागजों को अपने कब्जे में लिया है। रोहताश मिष्ठान की कई बेकरी भी जांच के दायरे में हैं।

शहर के प्रतिष्ठित रोहताश मिष्ठान के ठिकानों पर जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ रेड की है। जीएसटी विभाग की 10 टीमों ने एक साथ दस ठिकानों पर रेड की। जीएसटी की रेड में जांच के दौरान करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की बात सामने आ रही है। इस पूरे अभियान का नेतृत्व कर रहे जीएसटी कमिश्नर ग्रेड-टू सुशील कुमार सिंह ने विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया है।

सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना ये भी पढ़ें  सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

आनंदपुरी स्थित बड़े प्रतिष्ठान में एक दर्जन से अधिक जीएसटी अधिकारियों की टीम ने छापा मारा। अधिकारियों ने आयकर विभाग की तर्ज पर रोहताश मिष्ठान के संपत्ति दस्तावेज, सेल-परचेज बिल और कंप्यूटर डेटा को अपने कब्जे में लिया है। जीएसटी की टीमों ने मौके पर मौजूद लोगों से दस्तावेजों की पुष्टि कराई है।

हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने की कीर्ति आजाद के बयान की निंदा, कहा- राजनीति सही नहीं ये भी पढ़ें  हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने की कीर्ति आजाद के बयान की निंदा, कहा- राजनीति सही नहीं

करोड़ों की गड़बड़ी पर मालिकों को समन
जीएसटी विभाग के अधिकारियों के अनुसार रोहताश मिष्ठान के खरीद और बिक्री के रिकार्ड में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी मिली है। इस संबंध में रोहताश मिष्ठान के मालिकों को पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया है। विभाग की टीमें अब संपूर्ण कर की वसूली की प्रक्रिया में जुटी हैं। जो दस्तावेज बरामद हुए हैं उनके विषय में मालिकों से विस्तार से जानकारी ली जाएगी।

मेरठ मेडिकल कॉलेज: 'ग्लूकोमा मुक्त विश्व' के संकल्प के साथ मनाया गया जागरूकता सप्ताह, नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन ये भी पढ़ें  मेरठ मेडिकल कॉलेज: 'ग्लूकोमा मुक्त विश्व' के संकल्प के साथ मनाया गया जागरूकता सप्ताह, नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन

Views: 154

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव