दिवाली पर रिलीज़ होगी 3डी एनिमेशन फिल्म ‘महायोद्धा राम’, कुणाल कपूर और मौनी रॉय ने दी आवाज़

On

मुंबई। कॉन्टिलो पिक्चर्स और इल्युजन रीऐलिटी स्टूडियो की बहुप्रतीक्षित 3डी एनिमेशन फिल्म ‘महायोद्धा राम’ का नया पोस्टर दशहरे के अवसर पर जारी किया गया। यह फिल्म भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित है और 17 अक्टूबर, दिवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
 
फिल्म में बॉलीवुड सितारों ने अपने स्वर से एनिमेटेड किरदारों को जीवंत बना दिया है। कुणाल कपूर ने श्रीराम, जिम्मी शेरगि ल ने लक्ष्मण, मौनी रॉय ने सीता और मुकेश ऋषि ने हनुमान को आवाज़ दी है। खलनायक की पहचान रखने वाले गुलशन ग्रोवर रावण के रूप में सुनाई देंगे, वहीं वरिष्ठ कलाकार रजा मुराद महर्षि विश्वामित्र की दमदार आवाज़ देंगे। इसके अलावा रामायण के अन्य पात्रों को भी मशहूर कलाकारों की आवाज़ से सजाया गया है।
 
फिल्म के निर्माता और कॉन्टिलो पिक्चर्स के सीईओ अभिमन्यु सिंह ने कहा—“प्रभु श्रीराम को लोग मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में जानते हैं, लेकिन वे एक महान योद्धा भी थे। ‘महायोद्धा राम’ के जरिए हम उनके इस अद्वितीय स्वरूप को दर्शकों के सामने ला रहे हैं। चूंकि श्रीराम केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए आस्था और विश्वास का प्रतीक हैं, इसलिए हमने इस फिल्म को वैश्विक स्तर पर रिलीज़ करने का निर्णय लिया है।”
 
‘महायोद्धा राम’ रामायण की कथा को एक नए अंदाज़ और आधुनिक तकनीक के साथ प्रस्तुत करती है, जिससे दर्शक श्रीराम के जीवन और उनकी गाथा को और नजदीक से महसूस कर पाएंगे।
 
इस फिल्म का निर्देशन रायजादा रोहित जयसिंह वैद ने किया है। कहानी और स्क्रीनप्ले समीर शर्मा ने लिखा है, जबकि संवाद वरुण ग्रोवर और राहुल पटेल के हैं। गीत जावेद अख्तर के शब्दों से सजे हैं और आदेश श्रीवास्तव ने संगीत दिया है। बैकग्राउंड स्कोर सौवीक चक्रवर्ती ने तैयार किया है। फिल्म का वितरण सिनेपोलिस इंडिया द्वारा किया जाएगा। ‘महायोद्धा राम’ इस दिवाली 3डी में हिन्दी और तेलुगु भाषाओं में विश्वभर में रिलीज़ की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

आज से बैंक चेक कुछ ही घंटों में होंगे क्लियर, RBI ने लागू किया नया रियल टाइम सेटलमेंट सिस्टम

Cheque Clearance Rule: चार अक्तूबर से देशभर में बैंकिंग प्रणाली में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ...
बिज़नेस 
आज से बैंक चेक कुछ ही घंटों में होंगे क्लियर, RBI ने लागू किया नया रियल टाइम सेटलमेंट सिस्टम

मध्य प्रदेश में Coldrif सिरप पर तत्काल बैन, CM मोहन यादव ने दोषियों को सख्त चेतावनी दी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश सरकार ने तमिलनाडु के बाद Coldrif सिरप पर तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया है।...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में Coldrif सिरप पर तत्काल बैन, CM मोहन यादव ने दोषियों को सख्त चेतावनी दी

रेलवे की खास तैयारी: मुरादाबाद मंडल से अतिरिक्त ट्रेनें, वंदे भारत एक्सप्रेस में भी खाली सीटें, यात्रियों को अग्रिम बुकिंग की सलाह

Moradabad Special Trains: त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष तैयारियां की...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 

रामपुर रामलीला मैदान में श्रीराम राज्याभिषेक का भव्य मंचन, अयोध्या आगमन और विभीषण राज्याभिषेक ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Rampur News: रामपुर के रामलीला मैदान में शनिवार को श्रीराम राज्याभिषेक का भव्य मंचन किया गया। इस अवसर पर दर्शकों...

भगवान राम से तुलना पर राहुल गांधी पर भड़के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, बोला हमला

लखनऊ। "डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भगवान राम से तुलना करती राहुल गांधी की फोटो मामले पर कहा कि कांग्रेस...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 

उत्तर प्रदेश

मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट का इनकार: मुस्लिम पक्ष की अर्जेंट याचिका खारिज, सांसद ने कानून का पालन करने की अपील

Sambhal News: संभल जिले के असमोली क्षेत्र के राया बुजुर्ग गांव में स्थित गौसुलबरा मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने के...