दशहरे पर अमिताभ बच्चन का खास संदेश, 'फिल्मों की तरह जिंदगी में भी अच्छाई की होती है जीत'

On

मुंबई। दशहरा, जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है, यह अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक भी है। रावण दहन की परंपरा और श्रीराम की विजय की गाथा हर साल हमें यही सिखाती है कि अंत में सत्य और धर्म की जीत होती है। इसी कड़ी में हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में कुछ ऐसी बातें लिखी जो न सिर्फ उनके जीवन के अनुभवों को दर्शाती हैं, बल्कि हमारे समाज और सिनेमा की सोच को भी गहराई से छूती हैं।

 

और पढ़ें शिल्पा शेट्टी को बॉम्बे हाईकोर्ट से लगा झटका, विदेश यात्रा की नहीं मिली अनुमति

और पढ़ें ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' रिलीज के साथ हुआ बड़ा सरप्राइज, फैंस के लिए घोषित हुई तीसरी फिल्म 'कांतारा चैप्टर 2'

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उसमें हमेशा 'न्यायपूर्ण अंत' होता है। हमारी फिल्मों में तीन घंटे के भीतर कहानी का क्लाइमेक्स आता है और अच्छाई की जीत होती है। वे मानते हैं कि यही वजह है कि हमारे दर्शक इन फिल्मों से इतना जुड़ाव महसूस करते हैं। बच्चन का कहना है कि यही न्यायपूर्ण अंत असल जिंदगी में भी हर कोई चाहता है। बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, अंत में जीत सच्चाई और अच्छाई की ही होती है। उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा, "आखिर में हमेशा... न्यायपूर्ण अंत होता है। यही हमारी सभी फिल्मों का सूत्र है—बुराई पर अच्छाई की जीत और तीन घंटे के भीतर हमें न्यायपूर्ण अंत देखने को मिलता है।

और पढ़ें शाहरुख खान बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर, 12,490 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक

 

यही हमारे सिनेमा की लोकप्रियता का कारण है और यही जीवन की लोकप्रियता हमेशा रहेगी।" उन्होंने दशहरे के पर्व को लेकर भी खास विचार साझा किए। बच्चन ने लिखा, "जैसे-जैसे दशहरा पास आता है, जिंदगी का एक भावनात्मक क्लाइमेक्स भी हमारे सामने आता। यह पर्व हमें यह याद दिलाता है कि बुरे समय या गलत रास्ते पर चाहे कितना भी चला जाए, आखिर में धर्म और सद्गुण ही टिकते हैं। सिनेमा की तरह जिंदगी में भी संघर्ष होता है, लेकिन यदि विश्वास और धैर्य बना रहे तो अंत सुखद हो सकता है।'' बिग बी ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा, ''जब हम उन चीजों को स्वीकार कर लेते हैं जिन्हें हम बदल नहीं सकते, तो हमारे मन को शांति मिलती है। इससे न केवल सहनशीलता बढ़ती है, बल्कि हमारे अंदर की शक्ति और समझ भी गहरी होती है। स्वीकार करने से हम खुद से और समाज से बेहतर रिश्ता बना पाते हैं।'


 

लेखक के बारे में

नवीनतम

विजयदशमी पर बोले योगी आदित्यनाथ – रामायण-महाभारत के खल पात्र आज भी नए रूप में मौजूद !

गोरखपुर, - मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज को बांटने वाली, सुरक्षा पर खतरा पैदा करने वाली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
विजयदशमी पर बोले योगी आदित्यनाथ – रामायण-महाभारत के खल पात्र आज भी नए रूप में मौजूद !

रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

मॉस्को। रूस ने गुरुवार को कहा कि पश्चिमी देशों के साथ उसका रिश्ता अब “शीत युद्ध” (कोल्ड वार) जैसा नहीं...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा शहर में एक महिला को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर 43.17 लाख...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

   मेष- अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता , वेदों की दृष्टि से जीवन, संघर्ष और आशा की शक्ति

वेद का ऋषि परोपकार की महत्ता को समझाते हुए कहता है कि किया गया परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता। वह...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता , वेदों की दृष्टि से जीवन, संघर्ष और आशा की शक्ति

उत्तर प्रदेश

विजयदशमी पर बोले योगी आदित्यनाथ – रामायण-महाभारत के खल पात्र आज भी नए रूप में मौजूद !

गोरखपुर, - मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज को बांटने वाली, सुरक्षा पर खतरा पैदा करने वाली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
विजयदशमी पर बोले योगी आदित्यनाथ – रामायण-महाभारत के खल पात्र आज भी नए रूप में मौजूद !

दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

बरेली। दशहरे के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली मंडल के चार जिलों — बरेली, शाहजहांपुर,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा

   मथुरा। मथुरा से चौंकाने वाली लेकिन रोचक खबर सामने आई है। जहां पूरे देश में विजयदशमी पर रावण के पुतले...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मथुरा 
मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा

मुरादाबाद में दांडी स्मारक का अनावरण, भूपेंद्र चौधरी बोले- गांधी के रामराज्य की ओर बढ़ रही सरकार

   मुरादाबाद। मुरादाबाद से अहम खबर सामने आई है। यहां गांधी जयंती के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में दांडी स्मारक का अनावरण, भूपेंद्र चौधरी बोले- गांधी के रामराज्य की ओर बढ़ रही सरकार