होली से पहले पवन सिंह का धमाका, रिलीज किया रोमांस और डांस का मिक्स कॉकटेल
मुंबई। 4 मार्च को देशभर में मनाई जाने वाली होली को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और ऐसे में भोजपुरी सिनेमा कैसे पीछे रह सकता है? अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव के बाद अब पवन सिंह ने होली सॉन्ग रिलीज कर दिया है जिसमें वे होली के रंगों को लेकर महिमा सिंह के साथ रोमांस कर रहे हैं। नया गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
पवन सिंह और महिमा सिंह का नया गाना 'सतरंगी सलवारवा' रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेता महिमा को घाघरा चोली में देखकर दीवाने हो गए हैं और उनके साथ प्यार के रंग की होली खेलने के लिए बेताब हैं। महिमा जानती हैं कि पवन सिंह सिर्फ होली खेलने के बहाने से नहीं बल्कि उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाने के लिए आ रहे हैं। इसलिए अभिनेत्री उन्हें ज्यादा भाव भी नहीं दे रही है। कुल मिलाकर गाना होली वाइब्स दे रहा है। गाने के लिरिक्स और बीट बहुत शानदार हैं। गाने की बीट को सुनते ही डांस करने का मन करने लगेगा। अब पवन सिंह का गाना है तो सोशल मीडिया पर छाएगा ही। 'सतरंगी सलवारवा' को भी रिलीज के साथ अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
खबर लिखे जाने तक गाने पर 25 हजार से ज्यादा व्यू आ चुके हैं, जबकि गाने को सुबह 7 बजे के बाद रिलीज किया गया है। फैंस गाने को ब्लॉकबस्टर हिट बता रहे हैं। बता दें कि यह पहला गाना नहीं है जिसमें पवन सिंह और महिमा सिंह को साथ देखा गया हो। इससे पहले दोनों की केमिस्ट्री को 'बानी लइका' में भी साथ देखा गया था। 'बानी लइका' रिलीज के बाद अभिनेत्री को पवन सिंह के जन्मदिन पर साथ केक कटवाते भी देखा गया था। खुद पवन और महिमा ने गाना रिलीज होने के बाद रोमांटिक फोटोज शेयर की थीं, जिसके बाद भोजपुरी गलियारे में दोनों की डेटिंग की खबरें आने लगीं, हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है, यह पवन सिंह ही बता सकते हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां