होली से पहले ही चढ़ा निरहुआ-आम्रपाली का खुमार, रिलीज हुआ 'अवध में होली'
मुंबई। होली का पर्व नजदीक है और भोजपुरी इंडस्ट्री में इसकी तैयारी को लेकर धूम मची है। दिनेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने इसकी शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को अभिनेता ने अपना नया गाना 'अवध में होली' रिलीज कर दिया है। यह गाना फैंस के बीच पहले से ही चर्चा में था और रिलीज के बाद काफी पसंद भी किया जा रहा है। गाने में निरहुआ ने खुद गायकी की है, जबकि इसके लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं और गाने का संगीत छोटे यादव बसाही ने तैयार किया है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक है। दोनों ने पहले भी कई हिट फिल्में और गाने दिए हैं। दिनेश लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप पोस्ट किया। निरहुआ ने लिखा, "अवध में होली।"
ये भी पढ़ें मथुरा दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी कार, 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 की मौत; क्रेन से निकाली गई लाशेंनिरहुआ और आम्रपाली का यह नया गाना इसलिए भी खास है क्योंकि गाने में अवध की संस्कृति और होली की परंपरा को भोजपुरी अंदाज में पेश किया गया है। गाने की धुन और डांस स्टेप्स काफी कमाल के हैं। इसमें जहां आम्रपाली ने साधारण सूट पहनकर लोगों का ध्यान खींचा हैं, तो वहीं निरहुआ भी उनको मैच करते हुए कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। यह गाना न सिर्फ होली की मस्ती दिखाता है, बल्कि निरहुआ और आम्रपाली की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को एक बार फिर से हाइलाइट करता है। हालांकि, भोजपुरी इंडस्ट्री किसी भी त्योहार के शुरू होने से पहले गाने रिलीज करना शुरू कर देती है और होली में तो उनके गाने काफी सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले पवन सिंह, यश और अक्षरा सिंह भी गाने रिलीज कर चुके हैं। अक्षरा ने गाना 'होली पे चले गोली' रिलीज किया है। अभिनेत्री के गाने की खास बात ये है कि इसमें उनके साथ अभिनेता वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं। वहीं, भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार ने गाना 'सतरंगी सलवारवा' रिलीज किया है। यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां