भारतीय सेना दिवस पर बॉर्डर-2 का ट्रेलर रिलीज के लिए तैयार, जवानों के सम्मान में होगा समर्पित
मुंबई। देशभर में भारतीय सेना दिवस मनाया जा रहा है। आज का दिन भारतीय सेना के समर्पण और बहादुर को नमन करने का है। भारतीय सेना के अदम्य साहस को दिखाती फिल्म 'बॉर्डर-2' भी 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म से 4 गाने रिलीज हो चुके हैं और अब भारतीय सेना दिवस के मौके पर मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट का एलान कर दिया है।
बॉर्डर-2 के ट्रेलर को लेकर नई अपडेट सामने आई है। सनी देओल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म के ट्रेलर को लेकर जानकारी शेयर की है। ट्रेलर को आज शाम को रिलीज किया जाएगा। रिलीज के निश्चित समय के बारे में जानकारी नहीं है। सनी देओल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, "इस कहानी से बड़ी कोई और कहानी नहीं, इस जीत से बड़ा कोई और जश्न नहीं! बॉर्डर-2 ट्रेलर आज रिलीज होगा।" ट्रेलर की रिलीज की जानकारी के साथ फैंस का भी एक्साइटमेंट लेवल बढ़ चुका है। मेकर्स ने भारतीय सेना दिवस के दिन ट्रेलर को रिलीज करने का फैसला लिया है। एक यूजर ने लिखा, "ट्रेलर का दिल से इंतजार रहेगा, सनी पाजी।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "यही वो कहानी है जो रग-रग में जोश भर दे।
इस जीत से बड़ा कोई जश्न नहीं, इस जज़्बे से बड़ी कोई भावना नहीं।" फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है, और फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी को लीड रोल में कास्ट किया गया है। फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा को कास्ट किया गया है। फिल्म में मेजर सैनिक होशियार सिंह की असल कहानी पर फोकस किया गया है, जिनका रोल वरुण धवन ने प्ले किया है। 14 जनवरी की रात को सनी देओल ने नौसेना के जवानों के साथ समय बिताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर सैनिकों के साथ ली गई सेल्फी को भी शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, "हिंदुस्तान मेरी जान, मेरी आन, मेरी शान, हिंदुस्तान। गर्व, सम्मान और वीरता।"
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां