दुलकर सलमान की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘कांथा’ 14 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

On

चेन्नई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता दुलकर सलमान की आने वाली फिल्म 'कांथा' की रिलीज डेट आ गई है। निर्देशक सेल्वामणि सेल्वराज की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा में अभिनेता दुलकर सलमान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके निर्माताओं ने सोमवार को घोषणा की कि यह फिल्म अब 14 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनेता दुलकर सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका एक पोस्टर साझा किया। उन्होंने लिखा, "दीपावली अब और भी धमाकेदार हो गई है। 'कांथा' 14 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में धूम मचाएगी।

 

और पढ़ें दीपावली से पहले बिग बॉस 19 में भावुक पल, शहनाज़-फरहाना हुए इमोशनल, नवाज़ुद्दीन-आयुष्मान पहुंचे प्रमोशन के लिए

और पढ़ें परिणीति चोपड़ा दिल्ली में अस्पताल में भर्ती, जल्द हो सकती है खुशखबरी

आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। सिनेमाघरों में जल्द मिलते हैं।" बता दें कि यह फिल्म पहले 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, मगर इसकी रिलीज को टाल दिया गया। फाइनली अब यह 14 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इसकी रिलीज डेट ‘लोका’ फिल्म की वजह से टाली गई थी। इस फिल्म को दुलकर सलमान ने भी प्रोड्यूस किया है। फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, इसलिए मेकर्स ने ‘कांथा’ को आगे के लिए खिसका दिया था। कुछ समय पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था।

और पढ़ें 'डूड' का बॉक्स ऑफिस धमाका: चार दिन में पार किए 40 करोड़

 

इसे देखने के बाद फैंस फिल्म के रिलीज होने को लेकर काफी उत्साहित दिखे। पहले इस फिल्म का नाम ‘सांथा’ था, लेकिन टीजर में यह बताया गया था कि फिल्म का नाम बदल दिया गया है, तब से इसे ‘कांथा’ कहा जाने लगा। 'कांथा' फिल्म तमिल सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले एम.के. त्यागराज भगवतार के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 1950 के दशक में उनकी प्रसिद्धि और व्यक्तिगत संघर्षों को दर्शाएगी। इसमें स्वतंत्रता के बाद के मद्रास (चेन्नई) की दुनिया देखने को मिलेगी। दुलकर सलमान इस महान अभिनेता के किरदार में दिखेंगे। 'कांथा' में भाग्यश्री बोरसे और समुथिरकानी जैसे सितारे भी हैं। 'कांथा' को राणा दग्गुबाती की स्पिरिट मीडिया और दुलकर की वेफेरर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का निर्देशन सेल्वमणि सेल्वराज ने किया है, जो नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'द हंट फॉर वीरप्पन' के लिए जाने जाते हैं। पहले दुलकर सलमान इससे बतौर अभिनेता जुड़े थे, लेकिन बाद में उन्होंने इसे प्रोड्यूस करने का भी फैसला किया।


 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

राहुल जी! जल्दी शादी कर लो... हम मिठाई के ऑर्डर का इंतजार कर रहे, खूब वायरल हो रहा ये VIDEO

नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली की गलियों में दीपावली का रंग और खुशबू दोनों ही कुछ अलग होती हैं — और...
राष्ट्रीय  दिल्ली NCR  दिल्ली 
राहुल जी! जल्दी शादी कर लो... हम मिठाई के ऑर्डर का इंतजार कर रहे, खूब वायरल हो रहा ये VIDEO

गाज़ियाबाद में 72 लाख के लिए बेटे को “मरा” दिखाया, असल में पागल को कार में जिंदा जलाया 

गाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 72 लाख रुपये...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाज़ियाबाद में 72 लाख के लिए बेटे को “मरा” दिखाया, असल में पागल को कार में जिंदा जलाया 

पुलिस स्मृति दिवस पर शामली पुलिस द्वारा शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित

शामली। मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन शामली में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस...
शामली 
पुलिस स्मृति दिवस पर शामली पुलिस द्वारा शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित

मुज़फ्फरनगर के गांव में बुग्गी से बल्ली टकराई, विवाद ने लिया हिंसक रूप

मुज़फ्फरनगर। जनपद में सोमवार रात और मंगलवार शाम दो अलग-अलग गांवों में हुए विवादों ने इलाके का माहौल तनावपूर्ण बना...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के गांव में बुग्गी से बल्ली टकराई, विवाद ने लिया हिंसक रूप

शामली में दीपावली की रात दुकान में लगी आग, पटाखे की चिंगारी से ₹2 लाख का नुकसान

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में दीपावली की रात एक बड़ा हादसा हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी...
शामली 
शामली में दीपावली की रात दुकान में लगी आग, पटाखे की चिंगारी से ₹2 लाख का नुकसान

उत्तर प्रदेश

औरैया में रास्ते के विवाद में एक ही परिवार पर हमला, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में मंगलवार की सुबह रास्ते के विवाद...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
औरैया में रास्ते के विवाद में एक ही परिवार पर हमला, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

वाराणसी में दीपावली की रात जुआ खेलते हुए झगड़ा, पुलिस पर पथराव, दरोगा की बाइक जलाई

वाराणसी। वाराणसी में मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में दीपावाली की देर रात बिहड़ा गांव में जुआ खेलते हुए नीरज और धर्मेंद्र...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में दीपावली की रात जुआ खेलते हुए झगड़ा, पुलिस पर पथराव, दरोगा की बाइक जलाई

संभल में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप: लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग हुए घायल

Sambhal News: संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव गनपुरा में सोमवार शाम को पारिवारिक विवाद...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप: लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग हुए घायल

बिजनौर में HDFC बैंक से ₹30 लाख का लोन लेने पहुंची 'फर्जी जज' गिरफ्तार; पेशकार बना वकील और ड्राइवर भी पकड़े गए

बिजनौर। बिजनौर के एक निजी बैंक में खुद को न्यायिक मजिस्ट्रेट बताकर ₹30 लाख का पर्सनल लोन लेने पहुंची एक...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में HDFC बैंक से ₹30 लाख का लोन लेने पहुंची 'फर्जी जज' गिरफ्तार; पेशकार बना वकील और ड्राइवर भी पकड़े गए