'कांतारा चैप्टर 1' ने 6 दिन में मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ के पार

On

मुंबई। ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने भारतीय सिनेमा जगत में एक नया इतिहास रच दिया है। जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आई, तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह इतनी बड़ी सफलता हासिल करेगी। पौराणिक मान्यताओं और लोककथाओं पर आधारित यह फिल्म न केवल दर्शकों को अपनी कहानी में बांधने में कामयाब रही, बल्कि इसके सीन्स, निर्देशन और अभिनय ने एक यादगार अनुभव भी दिया।

 

और पढ़ें पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, बाइक दुर्घटना के 12 दिन बाद अस्पताल में ली अंतिम सांस

और पढ़ें बिग बॉस 19 में मालती चाहर ने रसोई में किया वार, घर में बढ़ी तकरार

यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने न सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है, बल्कि दुनियाभर में भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है, जिससे इसका ग्लोबल रिकॉर्ड भी लगातार बढ़ रहा है। सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने 61.85 करोड़ रुपए का जबरदस्त कारोबार किया, जो किसी भी नई फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके बाद दूसरे दिन थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिर भी 45.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ, जो वीकेंड के लिहाज से अच्छा माना गया।

और पढ़ें भोजपुरी स्टार पवन सिंह को मिली 'वाई प्लस' कैटेगरी की सुरक्षा, 24 घंटे तैनात रहेंगे कमांडो

 

तीसरे और चौथे दिन फिल्म ने अपने कलेक्शन में फिर से मजबूती दिखाई और क्रमशः 55 करोड़ और 63 करोड़ की कमाई की, जो इस बात का सबूत था कि दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए वापस आ रहे हैं। वीकेंड के बाद आने वाले दिनों में भी फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत रखी। सोमवार को कमाई में गिरावट जरूर आई, जो आमतौर पर वीक डे पर होती है। फिल्म ने सोमवार यानी पांचवें दिन 31.5 करोड़ का कारोबार किया, लेकिन मंगलवार को फिर से फिल्म ने 33.5 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया।

 

कुल मिलाकर छह दिनों में फिल्म ने भारत में 290.25 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके अलावा, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म का कलेक्शन 407 करोड़ हो गया है, जो इस साल की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसे 125 करोड़ के बजट में बनाया था, पर यह कमाई इस बात का प्रमाण है कि 'कांतारा चैप्टर 1' ने न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। 



 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

थायराइड: छोटी सी ग्रंथि जो पूरे शरीर को प्रभावित करती है, जरूरी है सतर्क रहना

हमारा शरीर मांसपेशी, हड्डी, धमनी, उत्तक और रक्त वाहिकाओं का एक जाल है, जिसमें हर अंग का काम करने का...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
थायराइड: छोटी सी ग्रंथि जो पूरे शरीर को प्रभावित करती है, जरूरी है सतर्क रहना

नाभि: शरीर का सीक्रेट पावर बटन और इसकी देखभाल के आसान उपाय

नाभि हमारे शरीर का केंद्र बिंदु है, जिसे आयुर्वेद में अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। यह सिर्फ पेट के बीच...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
नाभि: शरीर का सीक्रेट पावर बटन और इसकी देखभाल के आसान उपाय

सपा प्रमुख को संत परंपरा में सांप्रदायिकता दिखती है, दंगाइयों में शांति दूत नजर आते हैं - योगी

जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन की धरती से समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सपा प्रमुख को संत परंपरा में सांप्रदायिकता दिखती है, दंगाइयों में शांति दूत नजर आते हैं - योगी

किसानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए BKU (तोमर) राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की शिवराज चौहान से मुलाकात,24 मांगों का सौंपा ज्ञापन

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में आज केंद्रीय कृषि...
राष्ट्रीय 
किसानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए BKU (तोमर) राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की शिवराज चौहान से मुलाकात,24 मांगों का सौंपा ज्ञापन

करवा चौथ पर प्यार और विश्वास का नया वादा

आज करवा चौथ है। इस पर्व का उद्देश्य गृहस्थ के भीतर पति-पत्नी में आपसी प्रेम में प्रगाढ़ता है। पति पत्नी...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
करवा चौथ पर प्यार और विश्वास का नया वादा

उत्तर प्रदेश

सपा प्रमुख को संत परंपरा में सांप्रदायिकता दिखती है, दंगाइयों में शांति दूत नजर आते हैं - योगी

जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन की धरती से समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सपा प्रमुख को संत परंपरा में सांप्रदायिकता दिखती है, दंगाइयों में शांति दूत नजर आते हैं - योगी

मेरठ में पुलिसकर्मी ने पत्नी को गोली मारी, दीपिका की हालत गंभीर

मेरठ। मेरठ में एक पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। महिला की हालत गंभीर है और उसको...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पुलिसकर्मी ने पत्नी को गोली मारी, दीपिका की हालत गंभीर

मेरठ में करंट से दंपती की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

मेरठ। करवाचौथ से ठीक एक दिन पहले जानी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। गांव अफजलपुर पावटी में आज गुरुवार...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में करंट से दंपती की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

सपा कार्यालय खाली कराने पर सियासी टकराव तेज, अखिलेश यादव बोले- हर कीमत पर पार्टी सम्मान की रक्षा करेंगे

Moradabad News: मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलाके में स्थित सपा कार्यालय को लेकर प्रशासन और पार्टी के बीच टकराव बढ़...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सपा कार्यालय खाली कराने पर सियासी टकराव तेज, अखिलेश यादव बोले- हर कीमत पर पार्टी सम्मान की रक्षा करेंगे