‘महाभारत’ के कर्ण, अभिनेता पंकज धीर का निधन - कैंसर से जंग हार गए

On

मुंबई। मशहूर अभिनेता पंकज धीर का बुधवार सुबह निधन हो गया। उन्हें बीआर चोपड़ा के आइकॉनिक टीवी सीरियल 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाने के लिए दुनियाभर में पहचान मिली। उनकी मौत की खबर की पुष्टि उनके सह-कलाकार और 'महाभारत' में अर्जुन बने फिरोज खान ने अपने सोशल मीडिया पर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “एक सज्जन व्यक्ति ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

और पढ़ें बॉबी देओल के बाद एजेंट मिर्ची बनी श्रीलीला, पोस्टर ने बढ़ाया फिल्म का रोमांच और फैंस में मचाई सनसनी

और पढ़ें राखी सावंत और आदिल दुर्रानी का कोर्ट ड्रामा खत्म: हाईकोर्ट ने आपसी सहमति के बाद एफआईआर को किया रद्द

आपकी बहुत याद आएगी दोस्त पंकज धीर।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंकज धीर का देहांत 15 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि वह लंबे अरसे से कैंसर का इलाज करा रहे थे, जिसके चलते उनका देहांत हुआ है। वह इससे जंग जीत चुके थे, लेकिन कुछ महीने पहले यह फिर से फैल गया। इस दौरान उनकी एक बड़ी सर्जरी भी हुई थी। पंकज धीर के निधन से इंडस्ट्री और फैंस गहरे शोक में डूबे हैं। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले शमशान घाट में किया जाएगा।

और पढ़ें अविका गोर ने बताई वजह, क्यों चुना नेशनल टीवी पर शादी का अनोखा तरीका

 

पंकज धीर को टीवी धारावाहिक 'महाभारत' में कर्ण की भूमिका और 'चंद्रकांता', 'द ग्रेट मराठा', 'युग' तथा 'बढ़ो बहू' में उनकी अन्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में छोटी भूमिकाओं में अभिनय किया, जिनमें 'सड़क', 'सोल्जर' और 'बादशाह' शामिल हैं। जहां 'महाभारत' ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई, वहीं फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स ने बॉलीवुड में उनकी मौजूदगी दर्ज कराई। उनके जाने से फिल्म जगत को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर भी एक पिता की तरह एक अभिनेता है।

 

उन्हें 'जोधा अकबर' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। 2006 में पंकज धीर ने अपने भाई सतलुज धीर के साथ मिलकर मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में एक आधुनिक शूटिंग स्टूडियो 'विसेज स्टूडियोज' की स्थापना की, जो फिल्म और टीवी प्रोडक्शन के लिए लोकप्रिय जगह बन गई। 2010 में उन्होंने मुंबई में एक अभिनय अकादमी भी खोली, जहां प्रसिद्ध अभिनेता गुफी पेंटल को प्रमुख बनाया गया, ताकि नए कलाकारों को ट्रेनिंग दी जा सके। इंडस्ट्री में उन्होंने न सिर्फ अभिनय किया बल्कि प्रोडक्शन और मेंटरिंग में भी हाथ आजमाया। 


 

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

आईआईटी दिल्ली और नौसेना मिलकर युद्धपोतों के क्रू-केंद्रित डिजाइन पर करेंगी शोध

  नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के लिए तैयार किए जाने वाले युद्धपोतों में ‘क्रू-केंद्रित’ सुविधाओं और आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान इसके...
Breaking News  राष्ट्रीय 
आईआईटी दिल्ली और नौसेना मिलकर युद्धपोतों के क्रू-केंद्रित डिजाइन पर करेंगी शोध

दैनिक राशिफल- 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

मेष : लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

मन का तीर्थ ही सर्वोत्तम तीर्थ है

मनुष्य अपने जीवन में तीर्थयात्राओं को सौभाग्य मानता है। वह गंगा-स्नान, काशी, प्रयाग, बद्रीनाथ, अमरनाथ आदि की यात्रा को पुण्यदायी...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
मन का तीर्थ ही सर्वोत्तम तीर्थ है

मेरठ में चंद्रशेखर आजाद का ऐलान – पंचायत चुनाव में आसपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

मेरठ। नगीना से आसपा सांसद चंद्रशेखर आज गुरुवार को मेरठ में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। सीसीएसयू के प्रेक्षागृह...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में चंद्रशेखर आजाद का ऐलान – पंचायत चुनाव में आसपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

नोएडा में यूपी ट्रेड शो-स्वदेशी मेला 2025 में MSME मंत्री राकेश सचान का निरीक्षण

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार में एमएसएमई विभाग के मंत्री राकेश सचान ने आज ‘यूपी ट्रेड शो-स्वदेशी मेला 2025’ में ने...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में यूपी ट्रेड शो-स्वदेशी मेला 2025 में MSME मंत्री राकेश सचान का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

मेरठ में चंद्रशेखर आजाद का ऐलान – पंचायत चुनाव में आसपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

मेरठ। नगीना से आसपा सांसद चंद्रशेखर आज गुरुवार को मेरठ में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। सीसीएसयू के प्रेक्षागृह...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में चंद्रशेखर आजाद का ऐलान – पंचायत चुनाव में आसपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

राजकुमार भाटी ने सहारनपुर में पीडीए चौपाल पर रोक को लोकतंत्र की हत्या बताया

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि पीडीए चौपाल कार्यक्रमों को शासन के दबाव में आकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
राजकुमार भाटी ने सहारनपुर में पीडीए चौपाल पर रोक को लोकतंत्र की हत्या बताया

राजकुमार भाटी ने योगी को अहंकारी बताया, 2027 विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाज को एकजुट होने की अपील

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अहंकारी बताते हुए कहा कि  आज प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
राजकुमार भाटी ने योगी को अहंकारी बताया, 2027 विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाज को एकजुट होने की अपील

सपा का मास्टरस्ट्रोक! दानिश अख्तर बने प्रत्याशी, पुरानी पेंशन और मानदेय बढ़ाने को बनाएंगे एजेंडा

MLC Election 2025: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर बाज़ी मारते हुए सबसे पहले...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सपा का मास्टरस्ट्रोक! दानिश अख्तर बने प्रत्याशी, पुरानी पेंशन और मानदेय बढ़ाने को बनाएंगे एजेंडा