करवा चौथ पर प्रियंका चोपड़ा ने रचाई निक जोनस के नाम की मेहंदी, बेटी मालती भी हुई शामिल

On

नई दिल्ली। देशभर में शुक्रवार को करवाचौथ का फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जाएगा। सुहागिन महिलाओं ने फेस्टिवल की तैयारी भी शुरू कर दी है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर रचा ली है और सोशल मीडिया पर प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका अपने हाथों की मेहंदी का डिजाइन फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने मेहंदी पर निक का नाम भी लिखवाया है।

 

और पढ़ें जब मैंने कारमेन मिरांडा की तरह गाना शुरू किया, तो लोगों को मेरी गायकी पसंद आने लगी थी- आशा भोसले

और पढ़ें करीना कपूर खान ने साड़ी में शेयर किया स्टनिंग लुक, सेलेब्स और फैंस ने जमकर बरसाया प्यार, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

सिर्फ प्रियंका ने ही नहीं, बल्कि उनकी बेटी मालती ने भी अपने नन्हें हाथों में मेहंदी लगाई है। मालती के क्यूट छोटे हाथ बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "शिरीन चारनिया, इस करवाचौथ पर आपकी पसंद का काम कर रही हूं…" बता दें कि शिरीन चारनिया मेहंदी आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने कई सेलिब्रिटीज को मेहंदी लगाई है। प्रियंका पहले भी कई इंटरव्यू में खुलासा कर चुकी हैं कि निक उनके धर्म का बहुत सम्मान करते हैं और वह भी ईसाई धर्म के हर रीति-रिवाज को निभाती हैं। उनके घर में दोनों धर्मों के त्योहारों को तवज्जो दी जाती है और मालती को भी वह दोनों धर्मों की शिक्षा दे रही हैं। निक और प्रियंका की जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में साल 2018 में शादी हुई थी।

और पढ़ें अक्षय कुमार के सवाल पर सीएम फडणवीस का बड़ा बयान - राजनीति के असली हीरो हैं पीएम नरेंद्र मोदी!

 

कपल ने हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी, जिसके बाद साल 2022 में सेरोगेसी से कपल ने मालती को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने अपनी मां के कहने पर एग फ्रिज करा लिए थे। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर की थी जिसमें प्रियंका और निक की बॉन्डिंग साफ दिख रही थी। एक्ट्रेस आराम से बैठी हैं और निक खड़े होकर उनके बाल बना रहे हैं। निक हमेशा इवेंट में पीसी को स्पेशल फील कराने के लिए कपल गोल्स देने का एक मौका नहीं छोड़ते। बता दें, प्रियंका को मुंबई में हफ्तेभर पहले ही बुलगारी ब्रांड के इवेंट में देखा गया था। एक्ट्रेस इस ब्रांड की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके बाद प्रियंका मां दुर्गा का आशीर्वाद देने के लिए पंडाल भी पहुंची थीं और पर्पल लुक से सुर्खियां बटोरी थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी29' में काम कर रही हैं। 



 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

Bajaj Pulsar 125: अब और भी सस्ती हुई ये पावरफुल बाइक — जानिए नई कीमत, माइलेज और EMI की पूरी डिटेल

अगर आप भी एक दमदार लुक और जबरदस्त माइलेज वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके...
ऑटोमोबाइल 
Bajaj Pulsar 125: अब और भी सस्ती हुई ये पावरफुल बाइक — जानिए नई कीमत, माइलेज और EMI की पूरी डिटेल

मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग का बड़ा ऑपरेशन, 34.21 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, पांच यात्री गिरफ्तार

Mumbai Airport Cannabis: मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने विशेष सूचना के आधार पर तीन अलग-अलग मामलों में...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग का बड़ा ऑपरेशन, 34.21 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, पांच यात्री गिरफ्तार

पूजा भट्ट ने सुनाया ‘दुश्मन’ शूटिंग का किस्सा, कैसे संजय दत्त ने बारटेंडर को डराया

मुंबई। अभिनेत्री-फिल्म निर्माता पूजा भट्ट अपने पॉडकास्ट द पूजा भट्ट शो में फिल्मों से जुड़ी पुरानी यादें शेयर कर रही...
मनोरंजन 
पूजा भट्ट ने सुनाया ‘दुश्मन’ शूटिंग का किस्सा, कैसे संजय दत्त ने बारटेंडर को डराया

फोनपे ने पेश किया स्मार्टपॉड: कार्ड और यूपीआई पेमेंट्स का नया हाइब्रिड समाधान

नई दिल्ली। फोनपे ने अपना नेक्स्ट-जेन स्मार्टस्पीकर 'फोनपे स्मार्टपॉड' पेश किया है, जिसे मर्चेंट्स और ग्राहकों की बदलती पेमेंट आवश्यकताओं...
बिज़नेस 
फोनपे ने पेश किया स्मार्टपॉड: कार्ड और यूपीआई पेमेंट्स का नया हाइब्रिड समाधान

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच 7 लाख से कम में मिल रहीं टॉप 3 CNG कारें — जबरदस्त माइलेज, सेफ्टी फीचर्स और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बो

आजकल पेट्रोल और डीजल की कीमतें इतनी तेजी से बढ़ रही हैं कि हर कोई सस्ती और माइलेज देने वाली...
ऑटोमोबाइल 
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच 7 लाख से कम में मिल रहीं टॉप 3 CNG कारें — जबरदस्त माइलेज, सेफ्टी फीचर्स और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बो

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर पुलिस ने लापता युवक विशाल को खोजकर परिवार से मिलवाया

सहारनपुर (बड़गांव)। पुलिस ने एक लापता युवक को तलाश कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार गांव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने लापता युवक विशाल को खोजकर परिवार से मिलवाया

सहारनपुर थाना मिर्जापुर पुलिस ने स्मैक और चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर (मिर्जापुर)। सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर थाना मिर्जापुर पुलिस ने स्मैक और चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

मेरठ में थाना भावनपुर पुलिस ने खोया हुआ 7 वर्षीय बच्चे को परिवार से मिलवाया

मेरठ। थाना भावनपुर पुलिस ने खोये हुए सात साल के बच्चे को परिजनों से मिलवाया। चौकी प्रभारी काली नदी जोगेन्द्र...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में थाना भावनपुर पुलिस ने खोया हुआ 7 वर्षीय बच्चे को परिवार से मिलवाया

मेरठ में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी विकास उर्फ बिट्टू गिरफ्तार

मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस ने दुष्कर्म की घटना में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता द्वारा थाना...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी विकास उर्फ बिट्टू गिरफ्तार