फोनपे ने पेश किया स्मार्टपॉड: कार्ड और यूपीआई पेमेंट्स का नया हाइब्रिड समाधान

On

नई दिल्ली। फोनपे ने अपना नेक्स्ट-जेन स्मार्टस्पीकर 'फोनपे स्मार्टपॉड' पेश किया है, जिसे मर्चेंट्स और ग्राहकों की बदलती पेमेंट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में लॉन्च किया गया यह नया हाइब्रिड डिवाइस भारतीय मर्चेंट्स के लिए प्रैक्टिकल सॉल्यूशन डेवलप करने की फोनपे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत में मैन्युफैक्चर्ड स्मार्टपॉड पहला फोनपे सॉल्यूशन है, जो स्मार्टस्पीकर और ट्रेडिशनल पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) डिवाइस की सर्वोत्तम विशेषताओं को एक ही किफायती डिवाइस में जोड़ता है।

 

और पढ़ें घरेलू बाजार में चांदी उछली — आज 4,700 रुपये प्रति किलो तक बढ़े दाम, चेन्नई और हैदराबाद में सबसे ऊंचे भाव

और पढ़ें हरे निशान पर शुरू हुआ भारतीय शेयर बाजार: सेंसेक्स में 267 अंकों की छलांग, निफ्टी 25,500 के पार पहुंचा

यह नया मॉडल पहले के स्मार्ट स्पीकरों का अपग्रेड है, जो यूपीआई पेमेंट के लिए ऑडियो अलर्ट सपोर्ट करते थे। स्मार्टपॉड उन मर्चेंट्स की सुविधा के लिए डिजाइन किया गया है, जो मुख्य रूप से यूपीआई पेमेंट स्वीकार करते हैं, लेकिन कार्ड के माध्यम से भुगतान स्वीकार करने का किफायती तरीका न होने के कारण बिक्री के अवसरों से वंचित रह जाते हैं। यह डिवाइस एक उपयुक्त समाधान है, जो उन्हें छूटी हुई बिक्री को प्राप्त करने और सिंगल, ऑल-इन-वन, किफायती पेमेंट सॉल्यूशन के साथ ग्राहकों की एक वाइडर रेंज की सेवा करने में मदद करता है। कार्ड और क्यूआर कोड जैसे इन पेमेंट विधियों का सहज इंटीग्रेशन, यूजर्स और मर्चेंट्स दोनों के लिए एक सहज और अधिक सुविधाजनक अनुभव सुनिश्चित करता है।

और पढ़ें कोलकाता में 317 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का खुलासा - कारोबारी पवन रुइया के ठिकानों पर बंगाल पुलिस की बड़ी छापेमारी

 

फोनपे के मर्चेंट बिजनेस के मुख्य व्यवसाय अधिकारी, युवराज सिंह शेखावत ने कहा, "ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में स्मार्टपॉड लॉन्च करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। जहां हमारे पुराने स्मार्टस्पीकर हमारे मर्चेंट पार्टनर्स के लिए क्यूआर कोड-बेस्ड पेमेंट स्वीकृति को विश्वसनीय और सहज बनाते थे, वहीं स्मार्टपॉड इन किफायती उपकरणों के माध्यम से कार्ड स्वीकृति को सक्षम बनाकर एक कदम आगे जाता है। यह विशेष रूप से छोटे मर्चेंट्स के लिए एक आइडल अपग्रेड है, जिनकी जरूरत सभी प्रकार के डिजिटल पेमेंट को किफायती तरीके से स्वीकार करने की है और यह देश भर के उपभोक्ताओं को अपने आस-पास के सबसे छोटे मर्चेंट्स के यहां भी कार्ड का इस्तेमाल करने में सक्षम बनाता है।"

 

उन्होंने आगे कहा, "हमें अपने छोटे मर्चेंट पार्टनर के साथ साझेदारी कर और उन्हें ऐसे सॉल्यूशन प्रदान कर बेहद खुशी हो रही है, जो उनके बिजनेस को उनके बड़े समकक्षों के बराबर लाने में मदद कर सकते हैं और उन्हें अपने बिजनेस के विस्तार और विकास के अवसरों का लाभ उठाने में मदद कर सकते हैं।" स्मार्टपॉड में स्मार्टस्पीकर 2.0 के सभी लोकप्रिय फीचर जैसे सेलिब्रिटी वॉइस कन्फर्मेशन, 4जी नेटवर्क, फास्ट चार्जिंग आदि शामिल हैं। यह डिवाइस मास्टरकार्ड, वीजा, रुपे और अमेरिकन एक्सप्रेस सहित सभी प्रमुख नेटवर्क से कार्ड पेमेंट स्वीकार करता है और नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी) टैप और यूरोपे, मास्टरकार्ड और वीजा (ईएमवी) चिप ट्रांजैक्शन (डिप एंड पे) दोनों को सपोर्ट करता है।

 

कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए, स्मार्टपॉड में लेन-देन की राशि दिखाने के लिए कस्टमर-फेसिंग डिस्प्ले और आसान अमाउंट एंट्री के लिए मर्चेंट फेसिंग डिस्प्ले है। इसमें पिन एंट्री के लिए एक कीपैड भी है और यह सभी कार्ड लेनदेन के लिए ई-चार्ज स्लिप को सपोर्ट करता है, जिससे एक सुरक्षित और कुशल पेमेंट प्रक्रिया सुनिश्चित होती है। फोनपे के सभी डिवाइस सॉल्यूशन सभी बाजारों में उपलब्ध होंगे, जिससे मर्चेंट्स को अपनी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप डिवाइस चुनने की सुविधा मिलेगी। यह बहु-स्तरीय दृष्टिकोण सुनिश्चित करता है कि सभी आकार के व्यवसाय अपने इन-स्टोर डिजिटल पेमेंट के प्रबंधन के लिए एक लागत-प्रभावी समाधान पा सकें। 



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: छात्र उज्ज्वल राणा की मौत पर भड़का भाकियू तोमर, डीएम को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज के छात्र उज्ज्वल राणा की दर्दनाक मौत के बाद जनपद में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: छात्र उज्ज्वल राणा की मौत पर भड़का भाकियू तोमर, डीएम को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन

प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मथुरा। मथुरा की पवित्र धरती आज भक्ति और आस्था से सराबोर रही। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने दाऊजी महाराज के...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

शहनाई के बीच चाकू की चीख: अमरावती में जयमाला से ठीक पहले दूल्हे पर जानलेवा हमला, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह के...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
शहनाई के बीच चाकू की चीख: अमरावती में जयमाला से ठीक पहले दूल्हे पर जानलेवा हमला, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

लखनऊ में पहुंची जूनियर हॉकी विश्वकप ट्रॉफी, CM योगी बोले- यह उत्तर प्रदेश के हॉकी स्वर्णिम इतिहास की मिसाल

Junior hockey world cup trophy: लखनऊ में एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 की ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया...
खेल 
लखनऊ में पहुंची जूनियर हॉकी विश्वकप ट्रॉफी, CM योगी बोले- यह उत्तर प्रदेश के हॉकी स्वर्णिम इतिहास की मिसाल

सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी के मुकदमे में वांछित बदमाश इस्लाम को जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश

प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मथुरा। मथुरा की पवित्र धरती आज भक्ति और आस्था से सराबोर रही। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने दाऊजी महाराज के...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी के मुकदमे में वांछित बदमाश इस्लाम को जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर खादी महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन विधायक राजीव गुम्बर ने किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

सहारनपुर। उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सहारनपुर द्वारा भव्य सहारनपुर खादी महोत्सव, 2025-26 का आयोजन कम्पनी बाग, बेहट रोड, सहारनपुर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर खादी महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन विधायक राजीव गुम्बर ने किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

सहारनपुर में पकड़े गए आतंकी डॉक्टर के बाद बजरंग दल ने पुलिस को गहन जांच का ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी, पूर्व प्रांत बलोपासना प्रमुख कपिल मोहड़ा, पूर्व महानगर संयोजक सागर शर्मा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पकड़े गए आतंकी डॉक्टर के बाद बजरंग दल ने पुलिस को गहन जांच का ज्ञापन सौंपा