सहारनपुर में बारह सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का धरना, मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले सभी कर्मचारी क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर एकत्र हुए और अपनी मांगों के निस्तारण को लेकर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए कहा कि वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार हमारी मांगांें को नजर अंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि बार बार अवगत कराने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
उन्होंने चेताते हुए कहा कि यदि उनकी 12 सूत्रीय मांगों का समाधान जल्द न किया गया, तो वचह 16 अक्टूबर को परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। धरने पर ऋषिराज यादव, तंरग, सुभाष, नरेन्द्र, मागेराम, अमित वालिया, रोहित कुमार, शिवांश, मनोज, अमरीश त्यागी, रविन्द्र, सचिन पुण्डीर, अरूण, सतीश, प्रदीप, नितिन शर्मा आदि उपस्थित रहे। धरने की अध्यक्षता संघ की क्षेत्रीय अध्यक्ष पूनम तोमर तथा संचालन क्षेत्रीय मंत्री संजय मोतला ने किया।