2050 तक 40 फीसदी बच्चों को लगेगा चश्मा, बढ़े स्क्रीन टाइम की वजह से बढ़ रहा मायोपिया

On

हाल ही में जापान के एक शहर ने बड़ा फैसला लिया, ये कि बच्चों और वयस्कों के स्क्रीन टाइम को घटाया जाएगा। जापान के आइची प्रांत के टोयोआके शहर की स्थानीय असेंबली ने इसी साल 30 सितंबर को एक अध्यादेश पारित किया जिसके तहत लोग रोज काम या पढ़ाई के अलावा सिर्फ दो घंटे ही मोबाइल, कंप्यूटर या टैबलेट चला पाएंगे। इस आदेश ने 2024 की एक रिपोर्ट की याद दिला दी! ये रिपोर्ट स्क्रीन टाइम के नुकसान की ओर इशारा करती है। 2024 में प्रकाशित (ब्रिटिश जर्नल ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी) एक अध्ययन के अनुसार, 1990 में 24 फीसदी बच्चों में नजदीकी दृष्टि दोष यानी मायोपिया था, जो 2023 में बढ़कर 36 फीसदी हो गया।

 

और पढ़ें प्रेग्नेंट महिलाएं करवा चौथ में रखें सावधानियां, हाइड्रेशन जरूरी : डॉ. मीरा पाठक

और पढ़ें दांतों की सड़न और मसूड़ों की सूजन से राहत देंगे ये योगासन, फंगल इंफेक्शन भी होगा दूर

यह आंकड़ा 2050 तक 40 फीसदी तक पहुंच सकता है, जिसका मतलब है कि लगभग 740 मिलियन बच्चे और किशोर नजदीक की चीज देखने में थोड़ा असहज होंगे और उन्हें चश्मा लगेगा। कुल 276 अध्ययनों के आधार पर निष्कर्ष निकाला गया, जिनमें यूरोप, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और ओशिनिया के 50 देशों के पांच मिलियन से अधिक बच्चे और किशोरों को शामिल किया गया था। इनमें लगभग 2 मिलियन को मायोपिया था। जापान में इसी साल जुलाई-अगस्त में डेटाबेस स्टडी के आधार पर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। ये स्टडी अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी में प्रकाशित हुई।

और पढ़ें विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025: युवाओं में डिप्रेशन क्यों बढ़ रहा है? जानें कारण और बचाव के तरीके

 

पता चला कि जापान में, 6 से 11 वर्ष के बच्चों में 77 फीसदी और 12 से 14 वर्ष के बच्चों में 95 फीसदी मायोपिया के शिकार हैं। यह वृद्धि मुख्यतः बच्चों के आउटडोर गतिविधियों में कमी और डिजिटल डिवाइस के बढ़ते उपयोग के कारण हो रही है। ये सभी तथ्य दुनिया भर में चिंता का कारण हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि प्रतिदिन एक घंटे का अतिरिक्त स्क्रीन टाइम बच्चों में मायोपिया के जोखिम को 21फीसदी बढ़ा देता है। जापानी एक्सपर्ट्स ने अपने अध्ययन में जेनेटिक के अलावा आउटडोर खेलों में कमी और स्क्रीन टाइम में वृद्धि को सेहत के लिए खतरनाक माना।

 

उन्होंने कहा कि इससे नींद की कमी आती है, मानसिक तौर पर आप थके हुए रहते हैं, और शारीरिक गतिविधियों में कमी जैसी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं, जो मायोपिया के जोखिम को और बढ़ाती हैं। अध्ययन और जापान के शहर टोयोआके में उठाए गए कदम वाकई आंखें खोलने वाले हैं। उन अभिभावकों के लिए जो रोते हुए या फिर बच्चे की जिद का सम्मान करते हुए मोबाइल थमा देते हैं। बच्चे की आंखें रोशन रहें इसका उपाय भी ये अध्ययन देते हैं। बस इसके लिए करना ये है कि उन्हें आउटडोर गेम्स के लिए भेजना है। कम से कम दो घंटे उन्हें इंटरनेट की दुनिया से दूर रखें। इसके अलावा, जैसे जापान ने किया है, स्क्रीन टाइम सीमित करना है, आंखों का रेगुलर चेकअप कराना है और सबसे जरूरी बात, आंखों की अहमियत बड़े प्यार से उन्हें समझानी है। 

 

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

थायराइड: छोटी सी ग्रंथि जो पूरे शरीर को प्रभावित करती है, जरूरी है सतर्क रहना

हमारा शरीर मांसपेशी, हड्डी, धमनी, उत्तक और रक्त वाहिकाओं का एक जाल है, जिसमें हर अंग का काम करने का...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
थायराइड: छोटी सी ग्रंथि जो पूरे शरीर को प्रभावित करती है, जरूरी है सतर्क रहना

नाभि: शरीर का सीक्रेट पावर बटन और इसकी देखभाल के आसान उपाय

नाभि हमारे शरीर का केंद्र बिंदु है, जिसे आयुर्वेद में अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। यह सिर्फ पेट के बीच...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
नाभि: शरीर का सीक्रेट पावर बटन और इसकी देखभाल के आसान उपाय

सपा प्रमुख को संत परंपरा में सांप्रदायिकता दिखती है, दंगाइयों में शांति दूत नजर आते हैं - योगी

जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन की धरती से समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सपा प्रमुख को संत परंपरा में सांप्रदायिकता दिखती है, दंगाइयों में शांति दूत नजर आते हैं - योगी

किसानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए BKU (तोमर) राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की शिवराज चौहान से मुलाकात,24 मांगों का सौंपा ज्ञापन

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में आज केंद्रीय कृषि...
राष्ट्रीय 
किसानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए BKU (तोमर) राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की शिवराज चौहान से मुलाकात,24 मांगों का सौंपा ज्ञापन

करवा चौथ पर प्यार और विश्वास का नया वादा

आज करवा चौथ है। इस पर्व का उद्देश्य गृहस्थ के भीतर पति-पत्नी में आपसी प्रेम में प्रगाढ़ता है। पति पत्नी...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
करवा चौथ पर प्यार और विश्वास का नया वादा

उत्तर प्रदेश

सपा प्रमुख को संत परंपरा में सांप्रदायिकता दिखती है, दंगाइयों में शांति दूत नजर आते हैं - योगी

जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन की धरती से समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सपा प्रमुख को संत परंपरा में सांप्रदायिकता दिखती है, दंगाइयों में शांति दूत नजर आते हैं - योगी

मेरठ में पुलिसकर्मी ने पत्नी को गोली मारी, दीपिका की हालत गंभीर

मेरठ। मेरठ में एक पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। महिला की हालत गंभीर है और उसको...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पुलिसकर्मी ने पत्नी को गोली मारी, दीपिका की हालत गंभीर

मेरठ में करंट से दंपती की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

मेरठ। करवाचौथ से ठीक एक दिन पहले जानी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। गांव अफजलपुर पावटी में आज गुरुवार...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में करंट से दंपती की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

सपा कार्यालय खाली कराने पर सियासी टकराव तेज, अखिलेश यादव बोले- हर कीमत पर पार्टी सम्मान की रक्षा करेंगे

Moradabad News: मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलाके में स्थित सपा कार्यालय को लेकर प्रशासन और पार्टी के बीच टकराव बढ़...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सपा कार्यालय खाली कराने पर सियासी टकराव तेज, अखिलेश यादव बोले- हर कीमत पर पार्टी सम्मान की रक्षा करेंगे