दांतों की सड़न और मसूड़ों की सूजन से राहत देंगे ये योगासन, फंगल इंफेक्शन भी होगा दूर

On

दांतों की सेहत हमारे पूरे शरीर के स्वास्थ्य पर गहरा असर डालती है। दांतों की समस्याएं जैसे मसूड़ों में सूजन, दांत सड़ना, पायरिया आदि न केवल असुविधाजनक होती हैं, बल्कि ये हमारे शरीर में संक्रमण फैलाने का कारण भी बन सकती हैं। आयुष मंत्रालय के अनुसार, दांतों और मसूड़ों की देखभाल के लिए योगासन और प्राणायाम भी बहुत प्रभावी साबित होते हैं। योग से दांतों की समस्याओं में आराम मिलता है। साथ ही यह पूरी ओरल हाइजीन बनाए रखने में मदद करता है।

 

और पढ़ें रोजाना विटामिन C क्यों है जरूरी? जानिए फायदे, स्रोत और कमी के लक्षण

और पढ़ें हर वक्त की चिंता बिगाड़ रही शरीर का हार्मोन संतुलन, याददाश्त और नींद पर भी असर

खासकर शीतकारी, शीतली, वात नाशक मुद्रा, सर्वांगासन और अपान मुद्रा जैसे योगासन दांतों की देखभाल के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं। शीतकारी प्राणायाम एक ऐसा योग है जो दांतों की सड़न को कम करने में सहायक होता है। जब हम शीतकारी प्राणायाम करते हैं, तो यह मुंह के अंदर की गर्माहट को कम करता है और मसूड़ों की सूजन को घटाता है। इस प्राणायाम में आपको आरामदायक स्थिति में बैठकर, होंठों को खोलकर सांस अंदर लेते हुए 'सी-सी' की आवाज निकालनी होती है और धीरे-धीरे नाक से सांस छोड़नी होती है। इसे 10 से 12 बार दोहराना चाहिए। इस प्रक्रिया से मुंह के अंदर ठंडी हवा जाती है, जिससे मसूड़े मजबूत होते हैं और दांतों की सेहत सुधरती है। नियमित अभ्यास से दांतों की सड़न की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है। दांतों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए वात नाशक मुद्रा भी अत्यंत उपयोगी है।

और पढ़ें चेहरे की चमक और स्वस्थ हड्डियों का संकेत है चीकबोन, आसान उपाय से पाएं आकर्षक चेहरे की खूबसूरती

 

यह मुद्रा शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करती है, जिससे दांतों और मसूड़ों की सेहत में सुधार होता है। वात नाशक मुद्रा करने के लिए तर्जनी और बीच की उंगली को मोड़कर हथेली से मिला लेना होता है और अंगूठे को बाकी उंगलियों के ऊपर हल्का सा रखना होता है। इस मुद्रा में आराम से बैठकर 10 से 15 मिनट तक बने रहना चाहिए। इस दौरान शरीर की थकान भी कम होती है और दांतों की समस्याओं में राहत मिलती है। यह मुद्रा दांतों के आसपास के रक्त प्रवाह को बेहतर बनाकर उनकी मजबूती बढ़ाती है। शीतली प्राणायाम दांतों के लिए एक ठंडक देने वाला योग है, जो शरीर को अंदर से ठंडा करता है और दांतों की देखभाल में मदद करता है।

 

इस प्राणायाम में जमीन पर सुखासन की मुद्रा में बैठकर जीभ को बाहर निकालना होता है। फिर जीभ के किनारों को ऊपर की ओर मोड़ते हुए मुंह से सांस लेना होता है और नाक से छोड़ना होता है। इसे दिन में 10 से 15 बार करने से मसूड़ों की सूजन में कमी आती है और दांत मजबूत बनते हैं। यह प्राणायाम मुंह के अंदर गर्मी को कम कर फंगल इन्फेक्शन और मसूड़ों की सूजन को भी रोकता है। सर्वांगासन भी दांतों की समस्याओं से बचाव के लिए बहुत लाभकारी है। यह आसन मुंह में बैक्टीरिया के बढ़ने से होने वाली दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी को रोकने में मदद करता है। सर्वांगासन करते समय शरीर को कमर के बल लेटकर पैरों को ऊपर उठाना होता है, फिर धीरे-धीरे कूल्हे और कमर को भी ऊपर उठाकर शरीर का भार कंधों पर डालना होता है। हाथों से पीठ का सहारा लेकर इस स्थिति को संभालना होता है। शुरुआत में कुछ सेकंड के लिए यह आसन करना चाहिए और धीरे-धीरे समय बढ़ाना चाहिए। इससे रक्त संचार सुधरता है, जो दांतों और मसूड़ों को पोषण देने में मदद करता है। 




 

लेखक के बारे में

नवीनतम

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत की विमानन यात्रा का मील का पत्थर - गौतम अदाणी

नवी मुंबई। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) का उद्घाटन किया, जो देश...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिज़नेस  महाराष्ट्र 
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत की विमानन यात्रा का मील का पत्थर - गौतम अदाणी

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, हनुमानगढ़ी में दर्शन, रामलला के दरबार में आरती उतारी,ट्रस्ट पदाधिकारियों से की चर्चा

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या बुधवार को एक बार फिर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठी, जब प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, हनुमानगढ़ी में दर्शन, रामलला के दरबार में आरती उतारी,ट्रस्ट पदाधिकारियों से की चर्चा

दैनिक राशिफल- 9 अक्टूबर 2025, गुरूवार

   मेष : व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। घर...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 9 अक्टूबर 2025, गुरूवार

पानीपत में लिव-इन प्रेमिका की बर्बर हत्या: चाकू से 25 वार, शव कमरे में बंद कर फरार हुआ प्रेमी

Haryana News: पानीपत के गंगाराम कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
पानीपत में लिव-इन प्रेमिका की बर्बर हत्या: चाकू से 25 वार, शव कमरे में बंद कर फरार हुआ प्रेमी

"जैसे हम होंगे, वैसा ही भविष्य रचेंगे – सुधार की शुरुआत खुद से करें"

हम कैसे भी हों, अच्छे हों या बुरे लेकिन हमारी इच्छा यही रहती है कि दूसरे हमारे साथ सद्व्यवहार ही...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
"जैसे हम होंगे, वैसा ही भविष्य रचेंगे – सुधार की शुरुआत खुद से करें"

उत्तर प्रदेश

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, हनुमानगढ़ी में दर्शन, रामलला के दरबार में आरती उतारी,ट्रस्ट पदाधिकारियों से की चर्चा

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या बुधवार को एक बार फिर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठी, जब प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, हनुमानगढ़ी में दर्शन, रामलला के दरबार में आरती उतारी,ट्रस्ट पदाधिकारियों से की चर्चा

अमरोहा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एसपी ने 10 चौकी इंचार्ज समेत 13 पुलिसकर्मियों के किए तबादले

Amroha News: अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस आदेश...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एसपी ने 10 चौकी इंचार्ज समेत 13 पुलिसकर्मियों के किए तबादले

बिजनौर में नाबालिग से दरिंदगी का मामला: कोर्ट ने सुनाई 5 साल की कठोर सजा

Bijnor News: बिजनौर जिले की अदालत ने नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी अकबर को दोषी पाते हुए...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में नाबालिग से दरिंदगी का मामला: कोर्ट ने सुनाई 5 साल की कठोर सजा

सहारनपुर में ईंटों से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराया, चालक ने कूदकर बचाई जान

सहारनपुर (मिर्जापुर)। ईंटों से भरा एक ट्रक अचानक डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ईंटों से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराया, चालक ने कूदकर बचाई जान