हर वक्त की चिंता बिगाड़ रही शरीर का हार्मोन संतुलन, याददाश्त और नींद पर भी असर

On

आज के दौर में जिंदगी की रफ्तार इतनी तेज हो चुकी है कि इंसान को खुद के लिए वक़्त निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है। हर किसी के सिर पर काम का बोझ, रिश्तों का दबाव, और भविष्य की चिंता इस कदर हावी हो चुकी है कि लोग धीरे-धीरे तनाव से घिरते जा रहे हैं। इन तनाव का सेहत पर बुरा असर पड़ता है, जिससे अनिद्रा, भूख कम लगना और बेचैनी जैसी समस्या होने लगती है। आधुनिक विज्ञान और आयुर्वेद दोनों ही इस बात को मानते हैं कि जब मन अशांत होता है, तो शरीर भी धीरे-धीरे बीमारियों का घर बन जाता है।

और पढ़ें दांतों की सड़न और मसूड़ों की सूजन से राहत देंगे ये योगासन, फंगल इंफेक्शन भी होगा दूर

और पढ़ें खाद्य पदार्थों में मिलावट, सेहत पर संकट

वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब इंसान ज्यादा सोचता है या लंबे समय तक तनाव में रहता है, तो उसके शरीर में कोर्टिसोल नाम का हार्मोन अधिक बनने लगता है। यह वही हार्मोन है जो शरीर को खतरे का सामना करने के लिए तैयार करता है, लेकिन जब इसका स्तर लगातार ऊंचा बना रहे, तो शरीर के अन्य जरूरी हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है। एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन, टेस्टोस्टेरोन और थायरॉइड जैसे जरूरी हार्मोन प्रभावित होने लगते हैं, जिसका नतीजा यह होता है कि व्यक्ति का वजन तेजी से बढ़ने लगता है, खासकर पेट के आसपास की चर्बी बढ़ती है, जिसे बाद में कम कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

और पढ़ें महंगे शैम्पू नहीं, बालों की सेहत के लिए योग है सबसे असरदार इलाज, इन 3 आसनों से पाएं चमकदार और घने बाल

इसके अलावा, तनाव के कारण नींद पूरी नहीं हो पाती। रात को बार-बार आंख खुलना या देर रात तक जागते रहना आम बात बन जाती है। आयुर्वेद भी मानता है कि मानसिक दोष, यानी मन की अशांति, शरीर में वात, पित्त और कफ का संतुलन बिगाड़ देती है, जिससे पाचन से लेकर नींद तक पर असर पड़ता है। थकान और ऊर्जा की कमी भी तनाव के कारण देखने को मिलती है। जब दिमाग लगातार उलझनों में घिरा रहता है, तो शरीर भले आराम कर रहा हो, लेकिन मन पूरी तरह थका हुआ महसूस करता है। ऐसे में सुबह उठने का मन नहीं करता और दिनभर सुस्ती छाई रहती है। दिमाग भी धीमे कार्य करने लगता है, याददाश्त कमजोर होती है, फोकस करना मुश्किल हो जाता है और फैसले लेने में मुश्किल आने लगती है।

इसे ही आयुर्वेद में मनोविकार कहा गया है, जहां मन और बुद्धि दोनों भ्रमित होने लगते हैं। तनाव से उबरने के लिए सबसे पहले जरूरी है खुद को समझना। हमें यह सीखना होगा कि हर बात पर सोचते रहना समाधान नहीं, समस्या है। अपनी सोच को नियंत्रित करना और उसे सकारात्मक सोचना बेहद जरूरी है। आयुर्वेद कहता है कि जब मन स्थिर होता है, तो शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसके लिए नियमित रूप से योग और प्राणायाम करना बेहद लाभकारी है। सूर्य नमस्कार, भ्रामरी प्राणायाम और अनुलोम-विलोम जैसे अभ्यास दिमाग को शांत करने में मदद करते हैं। साथ ही विज्ञान भी यह मानता है कि मेडिटेशन से कोर्टिसोल का स्तर कम होता है और मानसिक शांति मिलती है। 

लेखक के बारे में

नवीनतम

आचार्य प्रमोद कृष्णम नए-नए भाजपाई हुए है और आकाओं कों ख़ुश करने के लिए हमें गली देंगे - हरेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर। बीते कल मुजफ्फरनगर पहुँचे कल्कि धाम मंदिर के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाजवादी पार्टी (सपा) को 'अराजकतावादी पार्टी'...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
आचार्य प्रमोद कृष्णम नए-नए भाजपाई हुए है और आकाओं कों ख़ुश करने के लिए हमें गली देंगे - हरेंद्र मलिक

गौतम बुद्ध नगर बार एसोसिएशन ने जिला जज मलखान सिंह के लिए भव्य विदाई समारोह किया आयोजित

नोएडा। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के द्वारा जिला जज मलखान सिंह का बुधवार को भव्य विदाई समारोह...
दिल्ली NCR  नोएडा 
गौतम बुद्ध नगर बार एसोसिएशन ने जिला जज मलखान सिंह के लिए भव्य विदाई समारोह किया आयोजित

नोएडा में भाजपा का नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर भव्य सम्मेलन

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा सेक्टर-62 स्थित एवियर इंस्टीट्यूट में नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स एवं आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में भाजपा का नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर भव्य सम्मेलन

नोएडा में मिशन शक्ति अभियान के तहत जिला अस्पताल में 'कन्या जन्मोत्सव' मनाया गया

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद गौतमबुद्व नगर में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में मिशन शक्ति अभियान के तहत जिला अस्पताल में 'कन्या जन्मोत्सव' मनाया गया

सहारनपुर में ईंटों से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराया, चालक ने कूदकर बचाई जान

सहारनपुर (मिर्जापुर)। ईंटों से भरा एक ट्रक अचानक डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ईंटों से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराया, चालक ने कूदकर बचाई जान

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में पुलिस ने 107 ग्राम चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से नाजायज चरस बरामद कर ली। पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस ने 107 ग्राम चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सहारनपुर। थाना मण्डी की मिशन शक्ति एण्टी रोमियों टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सहारनपुर में मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर घायल, तमंचा और बाइक बरामद

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर/शातिर नकबजन बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर घायल, तमंचा और बाइक बरामद