नोएडा में भाजपा का नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर भव्य सम्मेलन

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा सेक्टर-62 स्थित एवियर इंस्टीट्यूट में नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स एवं आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प अभियान विषय पर एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में नेता, व्यापारी, समाजसेवी व आम लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर डॉ दिनेश शर्मा कहा कि मोदी सरकार लगातार जनता के बीच जाकर जीएसटी सुधारों के लाभ समझा रही है। दीपावली से पूर्व यह सुधार देशवासियों के लिए एक उपहार है, जिससे वस्तुएं सस्ती होंगी और जनता की परचेजिंग पावर में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि आज का भारत पहले जैसा नहीं रहा। अब भारत न तो डरता है, न झुकता है, बल्कि हर क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। अब भारत केवल व्यापार का बाजार नहीं, बल्कि एक वैश्विक आर्थिक शक्ति बन चुका है। अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाए जाने के बावजूद भारत का निर्यात लगातार बढ़ा है और घरेलू उत्पाद एवं उपभोग दोनों में वृद्धि हुई है।
जीएसटी सुधारों पर बोलते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि पहले इन रिफॉर्म्स पर विस्तृत चर्चा हुई थी और अब “नेक्स्ट जेन जीएसटी” से कर प्रणाली और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनी है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कमी किए जाने से अनेक वस्तुओं के दाम घटे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जनता को फ्री राशन,
आवास, शौचालय और आयुष्मान जैसी योजनाओं के माध्यम से सीधा आर्थिक सशक्तिकरण दिया है।
जब उनसे पूछा गया कि अगर प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है तो फिर फ्री राशन क्यों दिया जा रहा है, तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश की जनसंख्या को बोझ नहीं, बल्कि उपहार मानते हैं। आज 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके हैं, जो सरकार की संवेदनशील नीतियों और जनहितकारी योजनाओं का परिणाम है।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. शर्मा ने कहा कि जीएसटी के माध्यम से न केवल कर संरचना सरल हुई है, बल्कि व्यापार करने में आसानी और जीवन जीने में आसानी दोनों ही दिशा में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है।
कार्यक्रम में चेयरमैन संदीप सिंह, चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, महेश अवाना, प्रमोद बहल, मनीष शर्मा, विनोद शर्मा, युद्धवीर चौहान, ओमवीर अवाना, संजय बाली, गणेश जाटव, भूपेश चौधरी, अशोक मिश्रा, चमन अवाना, रामनिवास यादव, राहुल शर्मा, करतार चौहान, विकास जैन, दीनबंधु, रामकिशन यादव, सत्यनारायण महावर, नीरज चौधरी, गौतम शर्मा, मनीष तिवारी, मनोज चौहान, उमेश त्यागी, राजेंद्र अवाना, राजकुमार बंसल, अरुण चौहान, राम मेहर कौशिक, एहसान खान, मुक्तानंद प्रधान, लोकेश यादव, राजकुमार झा, लोकेश कश्यप, नरेश राणा, अतुल त्यागी, विनोद पारीक, कुलदीप चौहान, अमित कुमार त्यागी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।