मुंबई हमले पर कांग्रेस झुकी, अब भारत देता है दमदार जवाब- पीएम मोदी

On

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुंबई में कई विकास परियोजनाएं शुरू कीं। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुंबई का लंबा इंतजार खत्म हुआ। मुंबई को अब अपना दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिल गया है। ये एयरपोर्ट इस क्षेत्र को एशिया के सबसे बड़े कनेक्टिविटी हब के रूप में स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि आज मुंबई को पूरी तरह से अंडरग्राउंड मेट्रो भी मिली है, इससे मुंबई का सफर और भी आसान होगा और लोगों का समय भी बचेगा। उन्होंने कहा कि ये समय भारत के नौजवानों के लिए अनगिनत अवसरों का समय है।

 

और पढ़ें कनेक्टिविटी और शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगा नया एयरपोर्ट- पीएम मोदी

और पढ़ें महादेव सट्टेबाजी ऐप केस: सुप्रीम कोर्ट से सभी 12 आरोपियों को जमानत

कुछ समय पहले ही देश की अनेक आईटीआई को इंडस्ट्री से जोड़ने के लिए 60,000 करोड़ रुपए की पीएम सेतु योजना शुरू की गई है। आज से महाराष्ट्र सरकार ने सैकड़ों आईटीआई और तकनीकी स्कूलों में नए प्रोग्राम का शुभारंभ किया है। इससे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ड्रोन, सोलर एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन जैसी अनगिनत नई टेक्नॉलॉजी की ट्रेनिंग मिल पाएगी। मैं महाराष्ट्र के युवाओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत वह है, जहां गति और प्रगति दोनों हों, जहां जन कल्याण सर्वोपरि हो और सरकारी योजनाएं प्रत्येक नागरिक के जीवन को आसान बनाएं।

और पढ़ें "अमेरिका से मतभेद हैं, पर संबंध प्रभावित नहीं होने चाहिए": विदेश मंत्री जयशंकर

 

पिछले 11 वर्षों से हम पूरे देश में इसी अटूट प्रतिबद्धता के साथ अथक परिश्रम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसमें विकसित भारत की झलक है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती पर बना है और इसका आकार कमल के फूल जैसा है, यानी यह संस्कृति और समृद्धि का जीवंत प्रतीक है। इस नए एयरपोर्ट से महाराष्ट्र के किसान यूरोप और मिडिल ईस्ट के सुपरमार्केट से भी जुड़ पाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 में जब देश ने मुझे अवसर दिया, तब मैंने कहा था कि मेरा सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई सफर कर सकें।

 

हमारी सरकार ने इस मिशन पर गंभीरता से काम शुरू किया और पिछले 11 साल में देश में एक के बाद एक एयरपोर्ट बनते चले गए। 2014 से पहले हमारे देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे और आज एयरपोर्ट की संख्या 160 को पार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि उड़ान योजना की वजह से बीते दशक में लाखों लोगों ने पहली बार हवाई सफर किया है, अपना सपना पूरा किया है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारे युवा हैं, इसलिए हमारी नीतियां रोजगार सृजन पर केंद्रित हैं। बड़े निवेश रोजगार सृजन में मदद करते हैं। उदाहरण के लिए, 76,000 करोड़ रुपए की लागत से वधावन जैसे बंदरगाह का निर्माण न केवल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता है, बल्कि रोजगार के कई अवसर भी पैदा करता है।

 

पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस के एक बड़े नेता, जो कांग्रेस के शासनकाल में देश के गृहमंत्री रह चुके हैं, ने एक साक्षात्कार में बड़ा खुलासा किया है कि 2008 के मुंबई हमले के बाद हमारी सेनाएं पाकिस्तान पर हमला करने को तैयार थीं। पूरा देश भी यही चाहता था, लेकिन किसी दूसरे देश के दबाव में कांग्रेस सरकार ने देश की सेनाओं को पाकिस्तान पर हमला करने से रोक दिया। कांग्रेस को बताना होगा कि वह कौन था जिसने विदेशी दबाव में फैसला लिया और मुंबई व देश की भावना से खिलवाड़ किया।

 

उन्होंने आगे कहा कि मुंबई, भारत की आर्थिक राजधानी के साथ-साथ भारत के सबसे वाइब्रेंट शहरों में से एक है, इसलिए 2008 में आतंकियों ने मुंबई शहर को बड़े हमले के लिए चुना, लेकिन तब जो कांग्रेस सरकार सत्ता में थी, उसने कमजोरी का संदेश दिया और आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे लिए देश और देशवासियों की सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। आज का भारत दमदार जवाब देता है, घर में घुसकर मारता है। यह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने देखा है।

 

उन्होंने कहा कि मेरा आपसे आग्रह है कि स्वदेशी अपनाइए। गर्व से कहिए, यह स्वदेशी है। यह हर घर और हर बाजार का मंत्र होना चाहिए। हर देशवासी स्वदेशी सामान घर लाएगा, स्वदेशी सामान उपहार में देगा। इससे देश का पैसा देश में ही लगेगा। इससे भारत के श्रमिक को काम मिलेगा और नौजवानों को रोजगार मिलेगा। कल्पना कीजिए, जब पूरा भारत स्वदेशी अपनाएगा तो भारत का सामर्थ्य कितना बढ़ जाएगा। 



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

बरेली में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 110 उपभोक्ता पकड़े गए, 65 लाख का जुर्माना

बरेली। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को ऊर्जा विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। अध्यक्ष, उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 110 उपभोक्ता पकड़े गए, 65 लाख का जुर्माना

कांग्रेस के पिछलग्गू दलों ने संविधान की हत्या की - ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को कहा कि आपातकाल में प्रेस का गला घोंटा गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कांग्रेस के पिछलग्गू दलों ने संविधान की हत्या की - ब्रजेश पाठक

भाजपा ने 125 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की, 25 वर्तमान विधायकों के नाम बाहर

Bihar News: भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 125 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है।...
देश-प्रदेश  बिहार 
भाजपा ने 125 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की, 25 वर्तमान विधायकों के नाम बाहर

आजम खान के घर का सौदा: मुस्लिम महासंघ ने पेश किया 1 लाख का बयाना, पुरानी शिक्षा संस्था को लौटाएगा गौरव

Rampur News: रामपुर में मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष और हॉकी कोच फरहत अली खान ने कहा कि वह आजम खान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
आजम खान के घर का सौदा: मुस्लिम महासंघ ने पेश किया 1 लाख का बयाना, पुरानी शिक्षा संस्था को लौटाएगा गौरव

कनेक्टिविटी और शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगा नया एयरपोर्ट- पीएम मोदी

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) का उद्घाटन किया, जो देश की सबसे महत्वाकांक्षी...
राष्ट्रीय 
कनेक्टिविटी और शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगा नया एयरपोर्ट- पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश

बरेली में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 110 उपभोक्ता पकड़े गए, 65 लाख का जुर्माना

बरेली। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को ऊर्जा विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। अध्यक्ष, उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 110 उपभोक्ता पकड़े गए, 65 लाख का जुर्माना

कांग्रेस के पिछलग्गू दलों ने संविधान की हत्या की - ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को कहा कि आपातकाल में प्रेस का गला घोंटा गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कांग्रेस के पिछलग्गू दलों ने संविधान की हत्या की - ब्रजेश पाठक

आजम खान के घर का सौदा: मुस्लिम महासंघ ने पेश किया 1 लाख का बयाना, पुरानी शिक्षा संस्था को लौटाएगा गौरव

Rampur News: रामपुर में मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष और हॉकी कोच फरहत अली खान ने कहा कि वह आजम खान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
आजम खान के घर का सौदा: मुस्लिम महासंघ ने पेश किया 1 लाख का बयाना, पुरानी शिक्षा संस्था को लौटाएगा गौरव

संभल में प्रशासन का बड़ा कदम: सिटी मजिस्ट्रेट ने अवैध अस्पताल सील कर आरोपी को हिरासत में लिया

Sambhal News: संभल जनपद में डीएम के निर्देशानुसार प्रशासन लगातार अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई कर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में प्रशासन का बड़ा कदम: सिटी मजिस्ट्रेट ने अवैध अस्पताल सील कर आरोपी को हिरासत में लिया