स्वदेशी को अपनाकर ही आत्मनिर्भर बनेगा भारत- डॉ. सोमेन्द्र तोमर

मुजफ्फरनगर। भाजपा द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा एवं वेकल्पिक ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने अभियान की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने ‘घर-घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी’ के संकल्प के साथ स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और जनता को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने की रणनीति साझा की।
भारतीय जनता पार्टी देशभर में श्आत्मनिर्भर भारत अभियानश् को जन आंदोलन का रूप देने के लिए सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर-घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी के मूल मंत्र के साथ अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करना और स्थानीय उद्योगों को मजबूती प्रदान करना है।
भाजपा का यह प्रयास न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि जनता को राष्ट्रनिर्माण में भागीदार बनाने की पहल भी है।
प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाए हैं। उनका कहना था कि भाजपा का यह अभियान सिर्फ आर्थिक स्वावलंबन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देने का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, लघु उद्योगों को सशक्त बनाना और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि यह अभियान 3 अक्टूबर से 25 दिसम्बर तक जिलेभर में चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न स्तरों पर कार्यशालाएं, संवाद कार्यक्रम और जनजागरण रैलियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की भावना तभी साकार होगी, जब हर नागरिक देश के उत्पादों को अपनाएगा और स्वदेशी उद्यमों को सहयोग देगा। उन्होंने बताया कि भाजपा के इस अभियान के अंतर्गत युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें रोजगार सृजन, कौशल विकास, नवाचार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की आत्मनिर्भर भारत से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देंगे।
प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की दिशा में जनभागीदारी का संकल्प है, जिसे भाजपा जिले के हर नागरिक तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, मीडिया प्रभारी पवन अरोरा, अभियान के जिला संयोजक सुधीर खटीक, सह संयोजक हरेन्द्र शर्मा, सचिन त्यागी, रविकान्त प्रधान, शरद शर्मा, रोहताश पाल, अचिंत मित्तल, विनय घई, जोगेन्द्र गुर्जर, पिन्टू त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।