भाजपा ने 125 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की, 25 वर्तमान विधायकों के नाम बाहर

On

Bihar News: भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 125 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बुधवार शाम हुई बैठक में हर सीट के लिए औसतन तीन नाम तय किए गए। यह सूची अब केंद्रीय चुनाव समिति एवं केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजी जाएगी। इस बार की सूची में वर्तमान 25 विधायकों के नाम विभिन्न आरोप और शिकायतों के कारण बाहर कर दिए गए हैं।

अंतिम निर्णय दिल्ली में होगा

भाजपा उम्मीदवारों की अंतिम सूची पर दिल्ली में 11 और 12 अक्टूबर को बैठक में मुहर लगेगी। प्रदेश चुनाव समिति के सूत्रों ने बताया कि सूची से हटाए गए विधायकों के विरुद्ध कई आरोप एवं शिकायतें मौजूद थीं। यही कारण है कि पार्टी ने इस बार बदलाव को प्राथमिकता दी है।

और पढ़ें  मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले—‘5 हजार साल पुराना जुड़ाव अब औद्योगिक साझेदारी में तब्दील हो रहा है’

पिछली सीटों और नए विधायकों का समावेश

बिहार चुनाव समिति की बैठक में चर्चा हुई कि पार्टी 2020 में लड़ी गई 110 सीटों के अलावा, मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी को दी गई 11 सीटों और अन्य दलों से आए चार विधायकों को भी सूची में शामिल किया गया है। इस बार पार्टी ने प्रभावी और क्षेत्र में सक्रिय प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने की रणनीति अपनाई है।

और पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के सख्त पालन के निर्देश जारी किए

बैठक में उठाए गए मुद्दे

भाजपा प्रदेश मुख्यालय सभागार में तीन घंटे तक चली मैराथन बैठक में प्रत्येक नाम, प्रत्याशियों का प्रभाव, सत्ता विरोधी लहर, क्षेत्र में सक्रियता और संगठनात्मक सहभागिता जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। पार्टी ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि हर उम्मीदवार क्षेत्र और संगठन के लिहाज से मजबूत हो।

और पढ़ें एनडीए का ‘लार्जर विजन फॉर फाइव इयर्स’: बुनियादी ढांचे और उद्योगों में बड़े निवेश की तैयारी

 चुनाव समिति की विस्तृत प्रक्रिया

इससे पहले 4 और 5 अक्टूबर को भी चुनाव समिति की बैठकें हुईं, जिसमें सीटिंग सीटों और हारी हुई सीटों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान एवं सह प्रभारी केशव कुमार मौर्य समेत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, मंगल पांडेय, संजय जायसवाल और चुनाव समिति के सचिव प्रेमरंजन पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

नवीनतम

बरेली में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 110 उपभोक्ता पकड़े गए, 65 लाख का जुर्माना

बरेली। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को ऊर्जा विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। अध्यक्ष, उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 

कांग्रेस के पिछलग्गू दलों ने संविधान की हत्या की - ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को कहा कि आपातकाल में प्रेस का गला घोंटा गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कांग्रेस के पिछलग्गू दलों ने संविधान की हत्या की - ब्रजेश पाठक

भाजपा ने 125 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की, 25 वर्तमान विधायकों के नाम बाहर

Bihar News: भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 125 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है।...
देश-प्रदेश  बिहार 
भाजपा ने 125 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की, 25 वर्तमान विधायकों के नाम बाहर

आजम खान के घर का सौदा: मुस्लिम महासंघ ने पेश किया 1 लाख का बयाना, पुरानी शिक्षा संस्था को लौटाएगा गौरव

Rampur News: रामपुर में मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष और हॉकी कोच फरहत अली खान ने कहा कि वह आजम खान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 

कनेक्टिविटी और शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगा नया एयरपोर्ट- पीएम मोदी

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) का उद्घाटन किया, जो देश की सबसे महत्वाकांक्षी...
राष्ट्रीय 
कनेक्टिविटी और शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगा नया एयरपोर्ट- पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश

बरेली में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 110 उपभोक्ता पकड़े गए, 65 लाख का जुर्माना

बरेली। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को ऊर्जा विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। अध्यक्ष, उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 110 उपभोक्ता पकड़े गए, 65 लाख का जुर्माना

कांग्रेस के पिछलग्गू दलों ने संविधान की हत्या की - ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को कहा कि आपातकाल में प्रेस का गला घोंटा गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कांग्रेस के पिछलग्गू दलों ने संविधान की हत्या की - ब्रजेश पाठक

आजम खान के घर का सौदा: मुस्लिम महासंघ ने पेश किया 1 लाख का बयाना, पुरानी शिक्षा संस्था को लौटाएगा गौरव

Rampur News: रामपुर में मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष और हॉकी कोच फरहत अली खान ने कहा कि वह आजम खान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
आजम खान के घर का सौदा: मुस्लिम महासंघ ने पेश किया 1 लाख का बयाना, पुरानी शिक्षा संस्था को लौटाएगा गौरव

संभल में प्रशासन का बड़ा कदम: सिटी मजिस्ट्रेट ने अवैध अस्पताल सील कर आरोपी को हिरासत में लिया

Sambhal News: संभल जनपद में डीएम के निर्देशानुसार प्रशासन लगातार अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई कर...