रोजाना विटामिन C क्यों है जरूरी? जानिए फायदे, स्रोत और कमी के लक्षण

On

नई दिल्ली। आधुनिक जीवनशैली, तनाव और प्रदूषण से भरी इस दुनिया में जहां बीमारियां रोज नए रूप में सामने आ रही हैं, वहां शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना बेहद आवश्यक है, और इस कार्य में विटामिन सी की भूमिका सबसे अहम होती है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो फ्री रेडिकल्स से शरीर की रक्षा करता है, जिससे समय से पहले बुढ़ापा, त्वचा की क्षति और कई तरह की बीमारियां रोकी जा सकती हैं। विटामिन सी कोलेजन नामक प्रोटीन के निर्माण में सहायक होता है, जो त्वचा, हड्डियों, मांसपेशियों और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखता है।

 

और पढ़ें केला और काली मिर्च: पाचन, इम्यूनिटी और ऊर्जा के लिए सेहतमंद जोड़ी

और पढ़ें हर फिटनेस लवर के लिए एक परफेक्ट स्नैक है मखाना, कम कैलोरी दे ज्यादा एनर्जी

यह त्वचा को चमकदार, मुलायम और झुर्रियों से मुक्त बनाए रखने में भी मदद करता है। इसके अलावा, विटामिन सी शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है, जिससे एनीमिया की समस्या से बचाव होता है। यह घावों को जल्दी भरने में मदद करता है और मसूड़ों की सेहत के लिए भी जरूरी है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर यह सर्दी-जुकाम, खांसी और अन्य संक्रमणों से बचाव करता है।

और पढ़ें तीन दोषों को संतुलित करके कैंसर से भी लड़ने में सहायक है गिलोय, बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता

 

विटामिन सी का सेवन दिल को भी स्वस्थ रखता है, क्योंकि यह रक्तचाप को नियंत्रित करता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। इसके अलावा, यह आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह मोतियाबिंद और उम्र से संबंधित दृष्टि समस्याओं से बचाव करता है। विटामिन सी के प्राकृतिक स्रोतों में आंवला सबसे समृद्ध माना जाता है। इसके अलावा संतरा, नींबू, अमरूद, कीवी, स्ट्रॉबेरी, अनानास, टमाटर, शिमला मिर्च, ब्रोकोली और हरी पत्तेदार सब्जियां इसके अच्छे स्रोत हैं।

 

ध्यान रखना चाहिए कि यह विटामिन गर्मी में जल्दी नष्ट हो जाता है, इसलिए फलों और सब्जियों को कच्चा या हल्का पकाकर ही सेवन करना चाहिए। शरीर में सामान्य रूप से 1500 से 2500 मिलीग्राम तक विटामिन सी संग्रहित हो सकता है, जबकि रक्त प्लाज्मा में इसका स्तर 0.6-2 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर होता है। इसकी अधिक मात्रा हानिकारक नहीं होती क्योंकि शरीर इसे पेशाब के माध्यम से बाहर निकाल देता है। विटामिन सी की कमी से थकान, मसूड़ों से खून आना, त्वचा का रूखापन, घाव का देर से भरना और बार-बार सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर कमी की स्थिति में 'स्कर्वी' नामक रोग हो सकता है। 




 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी के मुकदमे में वांछित बदमाश इस्लाम को जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर खादी महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन विधायक राजीव गुम्बर ने किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

सहारनपुर। उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सहारनपुर द्वारा भव्य सहारनपुर खादी महोत्सव, 2025-26 का आयोजन कम्पनी बाग, बेहट रोड, सहारनपुर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर खादी महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन विधायक राजीव गुम्बर ने किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

मखियाली सीएचसी में 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत आज से हुई, सीएमओ ने दिया सकारात्मकता का संदेश

मुज़फ्फरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मखियाली में 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों (ईएमटी) का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मखियाली सीएचसी में 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत आज से हुई, सीएमओ ने दिया सकारात्मकता का संदेश

Tata Curvv और Curvv EV हुईं और भी लग्जरी, अब मिलेंगे वेंटिलेटेड सीट्स और इलेक्ट्रिक सनरूफ वो भी बिना कीमत बढ़ाए

अगर आप SUV के शौकीन हैं तो Tata Motors की ये खबर आपके लिए बहुत खास है। कंपनी ने अपनी...
ऑटोमोबाइल 
Tata Curvv और Curvv EV हुईं और भी लग्जरी, अब मिलेंगे वेंटिलेटेड सीट्स और इलेक्ट्रिक सनरूफ वो भी बिना कीमत बढ़ाए

कार्लोस अल्काराज नंबर एक रैंकिंग के बेहद करीब, एटीपी फाइनल्स में जीत से करियर में दूसरी बार हासिल होने की उम्मीद जगाई

Carlos Alcaraz: स्पेन के टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज ने मंगलवार को एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए...
खेल 
कार्लोस अल्काराज नंबर एक रैंकिंग के बेहद करीब, एटीपी फाइनल्स में जीत से करियर में दूसरी बार हासिल होने की उम्मीद जगाई

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी के मुकदमे में वांछित बदमाश इस्लाम को जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर खादी महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन विधायक राजीव गुम्बर ने किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

सहारनपुर। उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सहारनपुर द्वारा भव्य सहारनपुर खादी महोत्सव, 2025-26 का आयोजन कम्पनी बाग, बेहट रोड, सहारनपुर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर खादी महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन विधायक राजीव गुम्बर ने किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

सहारनपुर में पकड़े गए आतंकी डॉक्टर के बाद बजरंग दल ने पुलिस को गहन जांच का ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी, पूर्व प्रांत बलोपासना प्रमुख कपिल मोहड़ा, पूर्व महानगर संयोजक सागर शर्मा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पकड़े गए आतंकी डॉक्टर के बाद बजरंग दल ने पुलिस को गहन जांच का ज्ञापन सौंपा

मेरठ में वक्फ संपत्तियों के आधुनिकीकरण पर गोष्ठी, 2025 अधिनियम पर चर्चा

मेरठ। वक्फ बोर्ड की संपत्तियों और वक्फ प्रशासन का आधुनिकीकरण को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन कोतवाली बड़ी मस्जिद में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में वक्फ संपत्तियों के आधुनिकीकरण पर गोष्ठी, 2025 अधिनियम पर चर्चा

सर्वाधिक लोकप्रिय