अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, हनुमानगढ़ी में दर्शन, रामलला के दरबार में आरती उतारी,ट्रस्ट पदाधिकारियों से की चर्चा

On

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या बुधवार को एक बार फिर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठी, जब प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर पावन धरा पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अपने अयोध्या प्रवास की शुरुआत संकट मोचन हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन से की, जहां उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

हनुमानगढ़ी से निकलने के बाद मुख्यमंत्री योगी सीधे श्रीरामलला के दरबार पहुंचे। आरती उतारकर उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरणों में शीश नवाया और परिक्रमा करते हुए मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति का गहराई से अवलोकन किया। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें मंदिर के निर्माण की वर्तमान स्थिति और आगामी चरणों की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के दर्शन-पूजन के उपरांत मंदिर प्रांगण से बाहर निकलते समय श्रद्धालुओं और आमजन का हाथ जोड़कर अभिवादन भी स्वीकार किया। पूरा परिसर “जय श्रीराम” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

इससे पूर्व, अयोध्या आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर भव्य स्वागत किया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

गौरतलब है कि अक्टूबर माह में यह मुख्यमंत्री योगी का पहला अयोध्या दौरा रहा, जिसमें उन्होंने न केवल धार्मिक आस्था प्रकट की, बल्कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के कार्यों की प्रगति पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया।

हेलीपैड पर भव्य स्वागत में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही,पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह व महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायकगण वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

और पढ़ें रालोद का मेरठ में शक्ति प्रदर्शन 11 अक्टूबर को: जयंत सिंह के समर्थन में जुटेगी बड़ी भीड़

लेखक के बारे में

नवीनतम

बरेली में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 110 उपभोक्ता पकड़े गए, 65 लाख का जुर्माना

बरेली। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को ऊर्जा विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। अध्यक्ष, उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 

कांग्रेस के पिछलग्गू दलों ने संविधान की हत्या की - ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को कहा कि आपातकाल में प्रेस का गला घोंटा गया।...

भाजपा ने 125 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की, 25 वर्तमान विधायकों के नाम बाहर

Bihar News: भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 125 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है।...
देश-प्रदेश  बिहार 
भाजपा ने 125 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की, 25 वर्तमान विधायकों के नाम बाहर

आजम खान के घर का सौदा: मुस्लिम महासंघ ने पेश किया 1 लाख का बयाना, पुरानी शिक्षा संस्था को लौटाएगा गौरव

Rampur News: रामपुर में मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष और हॉकी कोच फरहत अली खान ने कहा कि वह आजम खान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 

कनेक्टिविटी और शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगा नया एयरपोर्ट- पीएम मोदी

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) का उद्घाटन किया, जो देश की सबसे महत्वाकांक्षी...
राष्ट्रीय 
कनेक्टिविटी और शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगा नया एयरपोर्ट- पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश

बरेली में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 110 उपभोक्ता पकड़े गए, 65 लाख का जुर्माना

बरेली। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को ऊर्जा विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। अध्यक्ष, उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 110 उपभोक्ता पकड़े गए, 65 लाख का जुर्माना

कांग्रेस के पिछलग्गू दलों ने संविधान की हत्या की - ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को कहा कि आपातकाल में प्रेस का गला घोंटा गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कांग्रेस के पिछलग्गू दलों ने संविधान की हत्या की - ब्रजेश पाठक

आजम खान के घर का सौदा: मुस्लिम महासंघ ने पेश किया 1 लाख का बयाना, पुरानी शिक्षा संस्था को लौटाएगा गौरव

Rampur News: रामपुर में मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष और हॉकी कोच फरहत अली खान ने कहा कि वह आजम खान...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
आजम खान के घर का सौदा: मुस्लिम महासंघ ने पेश किया 1 लाख का बयाना, पुरानी शिक्षा संस्था को लौटाएगा गौरव

संभल में प्रशासन का बड़ा कदम: सिटी मजिस्ट्रेट ने अवैध अस्पताल सील कर आरोपी को हिरासत में लिया

Sambhal News: संभल जनपद में डीएम के निर्देशानुसार प्रशासन लगातार अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई कर...