"हिजाब विवाद की गूंज में सोनाक्षी सिन्हा का दुबई दौरा, मस्जिद विज़िट पर यूजर्स के कमेंट्स ने बढ़ाया ड्रामा"

Entertainment News: दीपिका पादुकोण के हिजाब विवाद के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा दुबई पहुंची हैं। यहां उन्होंने अपने साथी और एक्टर जहीर इकबाल संग शेख जायद ग्रैंड मस्जिद का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिन्हें देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। दीपिका के बाद अचानक सोनाक्षी का दुबई विज़िट चर्चा में आ गया है, खासकर ऐसे समय में जब सोशल मीडिया पर धार्मिक मुद्दे गरमाए हुए हैं।
"मस्जिद में सुकून और कलरफुल अंदाज़"

"पोस्ट पर कमेंट वॉर और यूजर्स का गुस्सा"
सोनाक्षी की पोस्ट पर कई यूजर्स ने भड़कते हुए कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'जूतों के साथ मस्जिद में जाना बहुत गुनाह है', जबकि दूसरे ने तीखा अंदाज अपनाते हुए कहा, 'जहीर भाई एहतराम अल्लाह को पसंद है, मस्जिद के लिए थोड़ी इज्जत रखिए। आप इतने बड़े नहीं हैं कि मस्जिद में जूते उतारना भूल जाएं।' कुछ कमेंट्स में सोनाक्षी को दोषी नहीं ठहराया गया, लेकिन कई लोग मस्जिद के नियमों की अहमियत पर जोर दे रहे हैं।