2023 में सिनेमा हॉल में गदर मचाने आ रहे हैं सन्नी देओल, 11 अगस्त को दिखेगी पर्दे पर !
गणतंत्र दिवस के मौके पर सनी देओल ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म गदर 2 का पोस्टर रिलीज कर दिया है। सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत प्रतिष्ठित फिल्म एक सीक्वल के साथ वापस आ रही है। निर्माताओं ने फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर और रिलीज की तारीख की भी घोषणा की। पोस्टर को सोशल मीडिया पर […]
गणतंत्र दिवस के मौके पर सनी देओल ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म गदर 2 का पोस्टर रिलीज कर दिया है। सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत प्रतिष्ठित फिल्म एक सीक्वल के साथ वापस आ रही है। निर्माताओं ने फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर और रिलीज की तारीख की भी घोषणा की। पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद सोशल मीडिया पर तारीफ के पुल बंध गए।
सनी ने अपनी प्रतिष्ठित फिल्म के दूसरे पार्ट के पहले लुक को सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किया। पोस्टर में तारा सिंह एक बड़ा हथौड़ा पकड़े दिख रहे हैं। पोस्टर का अनावरण करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, “हिंदुस्तान जिंदाबाद है… जिंदाबाद था.. और जिंदाबाद रहेगा!”
ज़ी स्टूडियोज ने अनिल शर्मा के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है। गदर 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त को दस्तक देगी। सनी से 2023 में एक ब्लॉकबस्टर देने की उम्मीद है। प्रशंसक इस घोषणा से बहुत खुश हैं और तारा सिंह के रूप में सनी देओल के लुक से गदगद हो रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि इतिहास फिर से लिखा जाएगा तो कुछ सनी देओल की सबसे बड़ी ओपनर का इंतजार कर रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां