खनक बुद्धिराजा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एक कोरी प्रेम कथा’ का टीजर हुआ रिलीज
मुंबई। अपनी पहली फिल्म ‘एक कोरी प्रेम कथा’ की रिलीज से पहले ही अभिनेत्री खनक बुद्धिराजा सुर्खियों में हैं। अब खनक ने अपनी फिल्म का पहला टीजर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। इस टीजर ने रिलीज़ होते ही धूम मचा दी है और जिसे लोगों द्वारा काफ़ी पसंद किया जा रहा है। उल्लेखनीय […]
मुंबई। अपनी पहली फिल्म ‘एक कोरी प्रेम कथा’ की रिलीज से पहले ही अभिनेत्री खनक बुद्धिराजा सुर्खियों में हैं। अब खनक ने अपनी फिल्म का पहला टीजर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। इस टीजर ने रिलीज़ होते ही धूम मचा दी है और जिसे लोगों द्वारा काफ़ी पसंद किया जा रहा है।
‘एक कोरी प्रेम कथा’ में खनक बुद्धिराजा के अलावा राज बब्बर, पूनम ढिल्लन, अक्षय ओबेरॉय जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे। उल्लेखनीय है कि यह फ़िल्म साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में से एक है। फिल्म ‘एक कोरी प्रेम कथा’ का मक़सद समाज में व्याप्त शादी से जुड़ी एक बेहद पुरानी कुप्रथा की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !