पति आदित्य की फिल्म 'धुरंधर' के रिलीज के दिन भावुक हुईं यामी गौतम

On

 मुंबई। विवादों के बाद फाइनली रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म 'धुरंधर' शुक्रवार को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का निर्माण और डायरेक्शन दोनों ही आदित्य धर ने किया है। अब पति आदित्य के महत्वपूर्ण दिन पर यामी गौतम ने उनकी मेहनत को सराहा है और दर्शकों से भी फिल्म पर ढेर सारा आशीर्वाद लुटाने की अपील की है। यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति आदित्य के साथ एक प्यारा सा फोटो शेयर किया है।

उन्होंने पोस्ट में आदित्य की मेहनत का भी जिक्र किया है कि कैसे एक फिल्म बनाने में उन्होंने खुद को पूरा समर्पित कर दिया। उन्होंने लिखा, "आज धुरंधर दिवस है। कुछ सबसे मेहनती और अनमोल लोग जिन्हें मैं जानती हूं और उन्हें अपना परिवार कहने पर गर्व करती हूं, आपने अपना पूरा दिल, समर्पण, लगन, इरादा, जुनून, पसीना, खून, आंसू इस फिल्म के लिए दिए हैं, आदित्य। ये इमोशन आपने कभी किसी के सामने नहीं दिखाए।" उन्होंने आगे लिखा, "आज बहुत सारी भावनाएं उमड़ रही हैं, कई दिल एक साथ धड़क रहे हैं, आप लोग अपनी शक्ति में धुरंधर हैं। धुरंधर 2025 का विदाई गिफ्ट नहीं है, बल्कि दुनिया भर में हम सभी इसे 2026 के स्वागत के रूप में देखेंगे। अब यह आपकी फिल्म है, दर्शकों। बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' को बनाने में आदित्य धर ने लगभग 2-3 साल का वक्त लिया था।

सनी लियोन ने शेयर की अपनी इमोशनल मदरहुड जर्नी, फराह खान ने शेयर किया वीडियो ये भी पढ़ें  सनी लियोन ने शेयर की अपनी इमोशनल मदरहुड जर्नी, फराह खान ने शेयर किया वीडियो

पहले उन्होंने फिल्म के लिए बहुत सारी रिसर्च की और फिर फिल्म की स्टारकास्ट को फाइनल करने में बहुत मेहनत की। फिल्म 'धुरंधर' का हर किरदार अपने आप में अलग है और सबकी कहानी भी अलग है। फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार को लेकर सस्पेंस बरकरार है, लेकिन बाकी किरदार किसी न किसी से प्रेरित हैं। माना जा रहा है कि रणवीर सिंह के लिए ये फिल्म करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है। 'धुरंधर' के मल्टीस्टारर होने के बाद भी फिल्म का सारा फोकस रणवीर के किरदार पर है। फिल्म को देशभक्ति से प्रेरित बताया जा रहा है, जिसमें रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। फिल्म के प्रीमियर के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। अब देखना होगा कि फिल्म शुक्रवार को पहले दिन कितने करोड़ की ओपनिंग कर पाती है।

होली के रंगों में रंगी नजर आईं कटरीना कैफ, परिवार संग शेयर की तस्वीर ये भी पढ़ें  होली के रंगों में रंगी नजर आईं कटरीना कैफ, परिवार संग शेयर की तस्वीर

Views: 36

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

जब उर्वशी रौतेला बनीं 'यादों की मधुबाला': विंटेज लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

मुंबई। वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुकीं और 200 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स रखने वाली उर्वशी रौतेला ने एक...
Breaking News  देश-प्रदेश  मनोरंजन  महाराष्ट्र 
जब उर्वशी रौतेला बनीं 'यादों की मधुबाला': विंटेज लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

मधुरिमा तुली का कुर्ती चार्म: सादगी और ग्लैमर का परफेक्ट मेल, फैंस हुए कायल

मुंबई। जब परंपरा आधुनिकता से मिलती है, तो फैशन सिर्फ पहनावा नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का विस्तार बन जाता है। 'तहरान'...
Breaking News  देश-प्रदेश  मनोरंजन  महाराष्ट्र 
मधुरिमा तुली का कुर्ती चार्म: सादगी और ग्लैमर का परफेक्ट मेल, फैंस हुए कायल

देश में आईटीआई छात्रों के लिए नियमों में बड़ा ऐतिहासिक बदलाव, अब 150 घंटे की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग जरूरी

नई दिल्ली। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत प्रशिक्षण महानिदेशालय ने देशभर के औद्योगिक प्रशिक्षण...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
देश में आईटीआई छात्रों के लिए नियमों में बड़ा ऐतिहासिक बदलाव, अब 150 घंटे की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग जरूरी

तन्मय शुक्ला बनेंगे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट: 185 साल पुरानी और 6 पीढ़ियों की सैन्य विरासत को रखेंगे बरकरार

नई दिल्ली। भारतीय सेना के नए-नवेले अधिकारियों की पासिंग आउट परेड 7 मार्च को गया (बिहार) के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
तन्मय शुक्ला बनेंगे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट: 185 साल पुरानी और 6 पीढ़ियों की सैन्य विरासत को रखेंगे बरकरार

भारत-रवांडा संयुक्त आयोग की बैठक: रक्षा, कृषि और डिजिटल निवेश पर हुआ बड़ा समझौता

नई दिल्ली। भारत और रवांडा ने मंगलवार को संयुक्त आयोग की बैठक आयोजित की। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भारत-रवांडा संयुक्त आयोग की बैठक: रक्षा, कृषि और डिजिटल निवेश पर हुआ बड़ा समझौता

उत्तर प्रदेश

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना परिसर के भीतर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं