रोशनी बढ़ाने से लेकर दर्द मिटाने तक, आंखों के लिए आयुर्वेदिक वरदान है 'बिदालिका'
नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मोबाइल या लैपटॉप-डेस्कटॉप स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने की वजह से आंखों की कई समस्याएं आम हो गई हैं। आंखों की थकान हो या दर्द, भारत सरकार का आयुष मंत्रालय आंखों की समस्याओं को दूर करने में कारगर आयुर्वेदिक पद्धति बिदालिका के बारे में जानकारी देता है। आयुर्वेदाचार्य बताते हैं बिदालिका या बिडालक आंखों को पोषण देने और उनकी रक्षा करने का एक प्रभावी आयुर्वेदिक तरीका है, जो आंंखों की रोशनी को बढ़ाता है। बिदालिका आयुर्वेद की 'क्रियाकल्प' पद्धति का हिस्सा है।
इस उपचार का प्रभाव सीधे आंखों तक पहुंचता है, जिससे तुरंत राहत मिलती है। कई रिसर्च में इसे बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस और अन्य नेत्र रोगों में प्रभावी पाया गया है, हालांकि आयुर्वेदाचार्य बिदालिका के लिए कुछ सावधानियां भी बरतने की सलाह देते हैं। इसे हमेशा आयुर्वेदिक चिकित्सक की देखरेख में करवाएं। खुद से न आजमाएं। साथ ही आंखों में घाव, चोट या गंभीर बीमारियां जैसे ग्लूकोमा, रेटिनल डिसऑर्डर होने पर इसे न करें। बिदालिका के बाद आंखों को आराम दें, तेज रोशनी या स्क्रीन से दूर रहें।
