भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी रहने का आसान तरीका: ओट्स से स्प्राउट्स तक, बिना पकाए खाएं ये चीजें

On
School Ad

नई दिल्ली। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हर किसी के पास किचन में खड़े होकर खाना बनाने का समय या सुविधा नहीं होती। ऐसे में लोग बाहर का जंक फूड खाकर अपना पेट भरते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है, लेकिन आयुर्वेद और विज्ञान की मानें तो कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें सही जानकारी के साथ बनाया जाए तो सेहत को लाभ पहुंचाती हैं।

इनमें ओट्स से लेकर स्प्राउट्स जैसी चीजें शामिल हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पाचन को स्वस्थ बनाए रखती हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखती हैं। ओट्स – आज के समय में ओट्स को सबसे आसान और हेल्दी विकल्प माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, ओट्स हल्का और सुपाच्य भोजन होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख भी नहीं लगती।

कभी भी खा लेते हैं फल? आयुर्वेद से जानें खाने के सही नियम ये भी पढ़ें  कभी भी खा लेते हैं फल? आयुर्वेद से जानें खाने के सही नियम

विज्ञान भी कहता है कि ओट्स में मौजूद घुलनशील फाइबर दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे दूध या पानी में भिगोकर, ऊपर से फल, शहद या ड्राई फ्रूट्स डालकर आसानी से खाया जा सकता है। यह एक ऐसा नाश्ता है जो 5 मिनट में तैयार हो जाता है और शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देता है। दही और फल- दही और फलों का मिश्रण भी एक बेहतरीन विकल्प है। आयुर्वेद में दही को जीवाणु युक्त यानी अच्छे बैक्टीरिया वाला माना गया है, जो पेट को स्वस्थ रखते हैं। विज्ञान में इन्हें प्रोबायोटिक्स कहा जाता है, जो पाचन को सुधारते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं। जब इसमें केला, सेब या पपीता जैसे फल मिलाए जाते हैं तो यह और भी ज्यादा पौष्टिक बन जाता है। स्प्राउट्स – अंकुरित दालों में विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा बढ़ जाती है। मूंग या चना स्प्राउट्स में प्रोटीन भरपूर होता है, जो शरीर की ताकत बढ़ाता है और मांसपेशियों को मजबूत करता है। नींबू, नमक और थोड़ा प्याज मिलाकर इसे स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। यह न केवल एनर्जी देता है बल्कि वजन को संतुलित रखने में भी मदद करता है।

नवरात्र विशेष : भगवती को अति प्रिय ये लाल फल, सेहत के लिए वरदान से कम नहीं  ये भी पढ़ें  नवरात्र विशेष : भगवती को अति प्रिय ये लाल फल, सेहत के लिए वरदान से कम नहीं

ब्रेड और पीनट बटर – अगर जल्दी में कुछ खाना हो तो पीनट बटर और ब्रेड भी अच्छा विकल्प है। पीनट बटर में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं। आयुर्वेद में मूंगफली को बलवर्धक माना गया है, यानी यह शरीर को ताकत देती है। ब्राउन ब्रेड के साथ इसे खाने से फाइबर भी मिलता है, जिससे पाचन सही रहता है। सैंडविच – ब्राउन ब्रेड में खीरा, टमाटर, उबले आलू या पनीर डालकर एक हेल्दी मील तैयार किया जा सकता है। इसमें डाली गई कच्ची सब्जियां शरीर को विटामिन्स और मिनरल्स देती हैं, जो रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करते हैं। हल्के मसालों के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है, और यह पेट भी भरता है। 

आयुर्वेद के पांच सुरक्षा कवच, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी ये भी पढ़ें  आयुर्वेद के पांच सुरक्षा कवच, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

वाराणसी गंगा विवाद पर सियासत गरम! इफ्तार केस में गिरफ्तारी के बाद इमरान मसूद का बयान

वाराणसी। धर्म नगरी काशी में गंगा नदी के बीचों-बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने और कथित तौर पर मां गंगा...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी गंगा विवाद पर सियासत गरम! इफ्तार केस में गिरफ्तारी के बाद इमरान मसूद का बयान

लैंड फॉर जॉब स्कैम: लालू-राबड़ी की याचिका खारिज, कोर्ट से नहीं मिली राहत..जानें क्या थी दस्तावेजों की मांग

नई दिल्ली। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब के केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जुड़े मामले में लालू प्रसाद...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लैंड फॉर जॉब स्कैम: लालू-राबड़ी की याचिका खारिज, कोर्ट से नहीं मिली राहत..जानें क्या थी दस्तावेजों की मांग

नवरात्र विशेष : भगवती को अति प्रिय ये लाल फल, सेहत के लिए वरदान से कम नहीं

नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र का पावन पर्व 19 मार्च से शुरू हो चुका है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा की...
हेल्थ 
नवरात्र विशेष : भगवती को अति प्रिय ये लाल फल, सेहत के लिए वरदान से कम नहीं

पेट से जुड़े रोगों के लिए खा रहे हैं अजवाइन, सेवन की यह गलती बिगाड़ सकती है पाचन

  नई दिल्ली। गलत खान-पान और शारीरिक गतिविधि के कम होने के कारण आज के समय में पेट से जुड़े भूख...
लाइफस्टाइल 
पेट से जुड़े रोगों के लिए खा रहे हैं अजवाइन, सेवन की यह गलती बिगाड़ सकती है पाचन

राजीव अदातिया ने किया नोरा फतेही का बचाव, बोले, सिर्फ कलाकार को दोष देना गलत, पूरी टीम जिम्मेदार

  मुंबई। अभिनेत्री नोरा फतेही इन दिनों सॉन्ग 'सरके चुनर' को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं। रिलीज होने के   कोई...
Breaking News  मनोरंजन 
राजीव अदातिया ने किया नोरा फतेही का बचाव, बोले, सिर्फ कलाकार को दोष देना गलत, पूरी टीम जिम्मेदार

उत्तर प्रदेश

वाराणसी गंगा विवाद पर सियासत गरम! इफ्तार केस में गिरफ्तारी के बाद इमरान मसूद का बयान

वाराणसी। धर्म नगरी काशी में गंगा नदी के बीचों-बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने और कथित तौर पर मां गंगा...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी गंगा विवाद पर सियासत गरम! इफ्तार केस में गिरफ्तारी के बाद इमरान मसूद का बयान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए..भव्य 'श्रीराम यंत्र' स्थापना अनुष्ठान में शामिल होकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की

अयोध्या। वासंतिक नवरात्र और हिंदी नववर्ष के प्रथम दिन अयोध्या धाम में आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संगम देखने को मिला, जब...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अयोध्या 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए..भव्य 'श्रीराम यंत्र' स्थापना अनुष्ठान में शामिल होकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की

कोल्ड स्टोरेज पर आलू रखने के लिए लगी लंबी लाइनें, प्रबंधन की सुस्ती से किसान परेशान

बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र के कई कोल्ड स्टोरेजों पर इन दिनों आलू रखने के लिए किसानों की लंबी-लंबी लाइनें लग रही...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
कोल्ड स्टोरेज पर आलू रखने के लिए लगी लंबी लाइनें, प्रबंधन की सुस्ती से किसान परेशान

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल,दीवान को भी लगी गोली

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कायमगंज कोतवाली पुलिस अभिरक्षा से भाग रहे लुटेरे को पुलिस ने बुधवार को देर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल,दीवान को भी लगी गोली

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव