कैंसर से बचा सकते हैं फल

On

कैंसर एक ऐसा गंभीर रोग है कि जब इसका पता चलता है तो रोगी और उसके निकट संबंधियों को धक्का लगता है और वे दहशत में आ जाते हैं। यदि कैंसर का शुरूआत में ही पता चल जाए तो इसका सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है। जब तक किसी निकट सम्बन्धी को कैंसर नहीं हो […]

कैंसर एक ऐसा गंभीर रोग है कि जब इसका पता चलता है तो रोगी और उसके निकट संबंधियों को धक्का लगता है और वे दहशत में आ जाते हैं। यदि कैंसर का शुरूआत में ही पता चल जाए तो इसका सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है।

जब तक किसी निकट सम्बन्धी को कैंसर नहीं हो जाता, तब तक कोई भी इसे रोकने को कोशिश नहीं करता।
यह सिद्ध हो चुका है कि कुछ विटामिन और रेशे कैंसर से बचाव में सहायता करते हैं। खाने-पीने की चीजों में फल एक ऐसी चीज हैं जिनमें विटामिन और रेशे भरपूर पाए जाते हैं।

पहले से यह नहीं बताया जा सकता कि किसे कैंसर होगा और किसे नहीं। यदि आप रोज फल खाने की आदत डालें तो आपके शरीर को कैंसर से मुकाबला करने में सहायता मिलेगी।

मौसम बदलते ही बच्चे क्यों पड़ते हैं बीमार? जानिए बचाव का आसान तरीका  ये भी पढ़ें  मौसम बदलते ही बच्चे क्यों पड़ते हैं बीमार? जानिए बचाव का आसान तरीका

फेफड़ों के कैंसर वाले रोगियों पर जापान में अध्ययन किया गया था। यह पाया गया कि जो लोग सप्ताह के हर दिन फल खाते हैं या फलों का रस पीते हैं, उन्हें फेफड़ों का कैंसर होने की सम्भावना कम ही रहती है। फलों में रेशा भी बहुत अधिक होता है, इसलिए फल खाने वाला व्यक्ति बड़ी आंत के कैंसर से बचा रहता है। भोजन में रेशे की मात्रा ज्यादा रहने से आंतें अच्छी तरह से हरकत करती हैं। इसके अलावा रेशा आंतों की दीवारों से कैंसर पैदा करने वाले रसायनों को ज्यादा देर तक नहीं चिपके रहने देता है।

क्या मधुमेह में फल खाने से भी बढ़ रहा है शुगर का स्तर? जानें कौन से फल है अमृत ये भी पढ़ें  क्या मधुमेह में फल खाने से भी बढ़ रहा है शुगर का स्तर? जानें कौन से फल है अमृत

विटामिन ए युक्त फल
विटामिन ‘ए’ सामान्य रोग प्रतिरोधी शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। रोग प्रतिरोधी शक्ति बेकार हो जाने से ही कैंसर होता है। हरे या नारंगी, पीले रंग के फलों में बीटा कैरोटिन भरपूर मात्र में पाया जाता है। यह विटामिन ए का ही एक प्रकार है। आम, पपीते, गाजर और खुबानी में यह विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कहां जाता है कि हमारे शरीर में कैंसर पैदा करने वाले ‘फ्री रेडिकल्स’ को  विटामिन ए निष्क्रिय कर देता है।

विटामिन सी युक्त फल
विटामिन सी एक ऐसा विटामिन है जो रोग प्रतिरोधी शक्ति बढ़ाता है, विटामिन सी तरह-तरह की एलर्जियों, सामान्य जुकाम और गम्भीर इन्फेक्शनों से भी बचाता है। उसमें एण्टी आक्सीडेंट होते हैं जो कैंसर रोकने में प्रमुख भूमिका अदा करते हैं।

विटामिन सी खट्टे स्वाद वाले नींबू, संतरा आदि रसीले फलों से मिलता है। इन फलों  में  एक महत्वपूर्ण पदार्थ बायोफ्लेवोनायड्स पाया जाता है। बायोफ्लेवोनायड्स हमारी त्वचा, पाचन प्रणाली, फेफड़ों और जिगर में पाये जाने वाले एक खास एन्जाइम के कैंसर रोधी कार्य को बढ़ा देता है।

बायोफ्लेवोनायड्स हानिकारक पदार्थों को पानी में घुल जाने वाले पदार्थों में बदल देता है जो पसीने और पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इस तरह कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

कैंसर से बचने की बात को ध्यान में रखते हुए फलों को ताजा और समूचा खाया जाए न कि डिब्बाबंद फल या रस का सेवन किया जाए। डिब्बाबंद फल और फलों के रस में कैंसर रोधी या कैंसर से बचाने वाले तत्व बहुत कम होते हैं, इसलिए ताजा और समूचे फल का सेवन किया जाए। यह सब कहने का मतलब है कि रोज ताजे फल खरीद कर खाए जाएं। फ्रिज के बाहर फलों को ज्यादा देर तक न रखें। फलों के सेवन से ठीक पहले ही काटें ताकि इनके पोषक तत्व नष्ट होने से बचे रहें।
– संजीव कुमार

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

चुनाव कराने के लिए केंद्र से संशोधन जरूरी — ओपी राजभर का बड़ा बयान, सियासत गरमाई

   लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासी हलचल बढ़ती जा रही है, जब ओपी राजभर ने चुनाव कराने को लेकर बड़ा बयान...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
चुनाव कराने के लिए केंद्र से संशोधन जरूरी — ओपी राजभर का बड़ा बयान, सियासत गरमाई

लखनऊ में विधानसभा घेराव पर बवाल! सड़क पर लेटे कांग्रेसी, अजय राय हिरासत में

   लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सियासी माहौल गरमा गया, जब इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में विधानसभा घेराव पर बवाल! सड़क पर लेटे कांग्रेसी, अजय राय हिरासत में

जिला न्यायालय टिहरी में बम की सूचना से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

टिहरी । उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल के जिला न्यायालय में मंगलवार को बम होने की सूचना मिलने से पूरे परिसर...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
जिला न्यायालय टिहरी में बम की सूचना से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

पेप्सिको का पसंदीदा आलू चिप्स ब्रांड 'लेज' मार्च से नई पैकिंग में नजर आएगा

नई दिल्‍ली। पेप्सिको का पसंदीदा आलू चिप्स ब्रांड लेज मार्च से भारत में अपनी नई ब्रांड पहचान यानी नई ‘पैकिंग’...
Breaking News  बिज़नेस 
पेप्सिको का पसंदीदा आलू चिप्स ब्रांड 'लेज' मार्च से नई पैकिंग में नजर आएगा

तुलसी-अदरक का हेल्दी ड्रिंक: इम्युनिटी बूस्ट कर चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो

  नई दिल्ली। असंतुलित जीवनशैली की वजह से शरीर कई रोगों की जद में आसानी से आ जाते हैं। ऐसे नेशनल...
हेल्थ 
तुलसी-अदरक का हेल्दी ड्रिंक: इम्युनिटी बूस्ट कर चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो

उत्तर प्रदेश

चुनाव कराने के लिए केंद्र से संशोधन जरूरी — ओपी राजभर का बड़ा बयान, सियासत गरमाई

   लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासी हलचल बढ़ती जा रही है, जब ओपी राजभर ने चुनाव कराने को लेकर बड़ा बयान...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
चुनाव कराने के लिए केंद्र से संशोधन जरूरी — ओपी राजभर का बड़ा बयान, सियासत गरमाई

लखनऊ में विधानसभा घेराव पर बवाल! सड़क पर लेटे कांग्रेसी, अजय राय हिरासत में

   लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सियासी माहौल गरमा गया, जब इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में विधानसभा घेराव पर बवाल! सड़क पर लेटे कांग्रेसी, अजय राय हिरासत में

संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बसई गांव की निवासी तमन्ना मलिक सोमवार को अपने पति अमन त्यागी के...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 9 फरवरी...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

सर्वाधिक लोकप्रिय