मोमोज-चाऊमीन से डायबिटीज का खतरा, दिल की सेहत पर भी पड़ता है असर

On
रविता ढांगे Picture

 नई दिल्ली। आजकल फास्ट फूड लोगों की जिंदगी में अहम हिस्सा बन चुका है। भूख लगने पर लोग मोमोज, चाऊमीन, पिज्जा और बर्गर जैसी चीजें खरीद लेते हैं। स्वाद के लिए ये चीजें जरूर लुभावनी होती हैं, लेकिन यही हमारी सेहत के लिए बड़े खतरे की घंटी भी साबित हो सकती हैं। हाल ही में एक रिसर्च में सामने आया है कि जिन इलाकों में फास्ट फूड की दुकानें आसानी से उपलब्ध हैं, वहां रहने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे का खतरा काफी बढ़ जाता है। यह रिसर्च चेन्नई के कई इलाकों में की गई थी, और इसके नतीजे बेहद चौंकाने वाले हैं।

रिसर्च में देखा गया कि जिन लोगों के घर के 400 मीटर के दायरे में मोमोज और चाऊमीन जैसी फास्ट फूड की दुकानें होती हैं, वहां रहने वाले लोग बार-बार बाहर का खाना खाने लगते हैं। घर के पौष्टिक भोजन का सेवन धीरे-धीरे कम होने लगता है। लगातार बाहर का खाना खाने से शरीर में फैट जमा होने लगता है, जिससे मोटापा बढ़ता है और ब्लड शुगर का लेवल असंतुलित हो जाता है। यही कारण है कि टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। मोमोज और चाऊमीन की बात करें तो ये खाने में स्वादिष्ट लगते हैं, लेकिन इनमें बड़े पैमाने पर मैदा, रिफाइंड ऑयल और ज्यादा नमक होता है। मैदा ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाता है, जिससे शरीर को इंसुलिन की जरूरत बढ़ जाती है। अगर शरीर बार-बार इतनी अधिक इंसुलिन का सामना करता है तो इंसुलिन रेजिस्टेंस होने लगता है और यही डायबिटीज की शुरुआत हो सकती है।

और पढ़ें बैठे-बैठे बीमार हो रहे हैं आप? आयुर्वेद से जानिए फिटनेस का राज

इसके अलावा, ज्यादा तेल और नमक का सेवन दिल की बीमारियों और हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को भी बढ़ाता है। यह समस्या सिर्फ वयस्कों तक ही सीमित नहीं है। रिसर्च में यह भी सामने आया है कि स्कूल-कॉलेज के आसपास फास्ट फूड स्टॉल होने से बच्चों और युवाओं में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। आज के बच्चे हर दूसरे दिन मोमोज और चाऊमीन खा रहे हैं। इससे उनका शरीर जल्दी कैलोरी लेने लगता है, वजन बढ़ता है, और ब्लड शुगर लेवल असंतुलित होता है। कम उम्र में ही बच्चों में इंसुलिन रेजिस्टेंस और डायबिटीज का खतरा पैदा हो रहा है। फास्ट फूड का लगातार सेवन करने से न सिर्फ वजन और ब्लड शुगर प्रभावित होते हैं, बल्कि इसका असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। तैलीय और नमकीन खाने से शरीर में ऊर्जा का असंतुलन होता है, जिससे बच्चे और युवा जल्दी थकते हैं, उनकी एकाग्रता कम होती है, और उन्हें नींद की कमी भी महसूस होती है।

और पढ़ें माणिक्य भस्म : चेहरे पर निखार और हृदय संबंधी विकारों के लिए औषधि, जान लें सेवन की सावधानियां

यही वजह है कि वैज्ञानिकों ने फास्ट फूड को केवल पेट भरने वाली चीज नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे के रूप में बताया है। लेकिन इससे बचाव संभव है। सबसे जरूरी है कि हम अपने खाने की आदतों में संतुलन बनाएं। मोमोज, चाऊमीन और बर्गर जैसी चीजें महीने में सिर्फ एक या दो बार ही खाएं। घर का ताजा और पौष्टिक खाना खाने की आदत डालें, जिसमें दाल, सब्जी, चावल, रोटी और फल शामिल हों। रोजाना कम से कम तीस मिनट की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। इससे शरीर की कैलोरी बर्न होगी और ब्लड शुगर नियंत्रित रहेगा। इसके अलावा पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि नींद की कमी भी शरीर में मोटापे और डायबिटीज का कारण बन सकती है।

और पढ़ें मौन व्रत : दुरुस्त सेहत तो कोसों दूर रहती हैं मानसिक समस्याएं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग, गोलियों से दहला इलाका

लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग ने इलाके को दहला दिया। जमीन विवाद को लेकर दो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग, गोलियों से दहला इलाका

मेरठ में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यकम, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल सभागार में राज्य कर विभाग, मेरठ द्वारा "व्यापारी संवाद कार्यकम" का आयोजन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यकम, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान

गाजियाबाद में कश्यप समाज ने सोनू कश्यप हत्याकांड पर न्याय की मांग को लेकर निकाली कैंडल मार्च

गाजियाबाद। कश्यप समाज द्वारा मेरठ के ज्वालागढ़ में हुए सोनू कश्यप हत्याकांड के विरोध में एक कैंडल मार्च निकाला गया।...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में कश्यप समाज ने सोनू कश्यप हत्याकांड पर न्याय की मांग को लेकर निकाली कैंडल मार्च

गाजियाबाद में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक...'ये भाजपा है जनाब! यहां मंच पर बैठने वाला ताली बजाने वालों में भी हो सकता है, पंक्ति में बैठा कल हमारी जगह ले सकता है'

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक रविवार को गाजियाबाद दौरे पर रहे। इस अवसर पर कविनगर स्थित...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक...'ये भाजपा है जनाब! यहां मंच पर बैठने वाला ताली बजाने वालों में भी हो सकता है, पंक्ति में बैठा कल हमारी जगह ले सकता है'

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक का शव बरामद,बढ़ी सांप्रदायिक तनाव की आशंका

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में जगन्नाथ विश्वविद्यालय (जबी) के एक पूर्व छात्र का शव बरामद किया गया है। मृतक...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक का शव बरामद,बढ़ी सांप्रदायिक तनाव की आशंका

उत्तर प्रदेश

राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग, गोलियों से दहला इलाका

लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग ने इलाके को दहला दिया। जमीन विवाद को लेकर दो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े फायरिंग, गोलियों से दहला इलाका

मेरठ में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यकम, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल सभागार में राज्य कर विभाग, मेरठ द्वारा "व्यापारी संवाद कार्यकम" का आयोजन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यकम, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान

प्रयागराज माघ मेला: शंकराचार्य का अन्न-जल त्याग धरना! पुलिस पर गंभीर आरोप

प्रयागराज। जिले के माघ मेले में बड़ा विवाद छा गया है। कल संगम में स्नान से रोके जाने के विरोध...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
प्रयागराज माघ मेला: शंकराचार्य का अन्न-जल त्याग धरना! पुलिस पर गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन में लोगों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश