गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें

On
School Ad

 नई दिल्ली। गर्भावस्था के दौरान कई महिलाओं को कमजोरी, चक्कर आना, थकान और सांस फूलने जैसी समस्याएं होती हैं। अगर ये लक्षण लगातार बने रहें, तो इसका कारण एनीमिया भी हो सकता है। एनीमिया (शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी) गर्भावस्था में मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए गंभीर समस्या बन सकती है। यह न केवल महिलाओं को रोजमर्रा के कामों में थकावट और कमजोरी महसूस कराता है, बल्कि बच्चे के विकास और वजन पर भी असर डाल सकता है। एनीमिया के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन गर्भावस्था में यह सबसे ज्यादा आयरन की कमी के कारण होता है।

गर्भावस्था के दौरान शरीर और प्लेसेंटा के विकास के लिए अधिक लाल रक्त कोशिकाओं की जरूरत होती है, जिससे आयरन की मांग बढ़ जाती है। अगर महिलाओं की डाइट में पर्याप्त आयरन नहीं है या पहले से ही उनके शरीर में आयरन की कमी है, तो एनीमिया होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा, लगातार प्रेग्नेंसी, छोटी अंतराल पर गर्भधारण और पर्याप्त एंटी-नेटल केयर न मिलने जैसी वजहें भी एनीमिया को बढ़ावा देती हैं। एनीमिया के कुछ आम लक्षण हैं जैसे लगातार थकान, चक्कर आना, सांस फूलना, धड़कन तेज या अनियमित होना, त्वचा, होंठ और नाखूनों का पीला पड़ना, ठंडे हाथ-पैर, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई और चिड़चिड़ापन। अगर हीमोग्लोबिन लेवल 10.9 ग्राम/डीएल से कम हो, तो इसे गंभीर माना जाता है।

गर्मियों में इन पांच पत्तियों का सेवन शरीर को रखेगा स्वस्थ्य, मिलेगी हर परेशानी से राहत  ये भी पढ़ें  गर्मियों में इन पांच पत्तियों का सेवन शरीर को रखेगा स्वस्थ्य, मिलेगी हर परेशानी से राहत

गर्भावस्था में एनीमिया से निपटने के लिए सबसे पहले सही खानपान बहुत जरूरी है। खाने में आयरन युक्त चीजें शामिल करें जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, मूली के पत्ते या ड्रमस्टिक के पत्ते। इसके अलावा अमरूद, खजूर, आंवला और अंकुरित अनाज भी लाभकारी हैं। फोलिक एसिड युक्त चीजें जैसे गेहूं, बीन्स और संतरा भी डाइट में शामिल करें। सब्जियों में गाजर, चुकंदर, कच्चा केला और फलों में सेब, अंगूर, चीकू, केला और अनार को शामिल करना भी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में भी एनीमिया के लिए कुछ असरदार दवाइयां हैं जैसे पुनर्नवादि मंडूर। हालांकि अगर हीमोग्लोबिन 7 ग्राम/डीएल से कम हो या एक महीने तक सही उपचार के बाद भी बढ़ोतरी न हो या महिला में कोई ब्लीडिंग डिसऑर्डर हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। एनीमिया सिर्फ कमजोरी का कारण नहीं है, बल्कि मां और बच्चे दोनों के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। 

विश्व टीबी दिवस : इस बीमारी को खत्म करना सिर्फ सपना नहीं, अब जागरुकता से इलाज संभव ये भी पढ़ें  विश्व टीबी दिवस : इस बीमारी को खत्म करना सिर्फ सपना नहीं, अब जागरुकता से इलाज संभव

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

अंटार्कटिका की शुष्क घाटियों में बहता ‘खूनी’ झरना, जानें 'ब्लड फॉल्स' पर क्या कहते हैं वैज्ञानिक

नई दिल्ली। दुनिया भर में ऐसी कई जगहें हैं, जिनके पीछे का रहस्य हैरत में डालता है। इस लिस्ट में...
Breaking News  लाइफस्टाइल 
अंटार्कटिका की शुष्क घाटियों में बहता ‘खूनी’ झरना, जानें 'ब्लड फॉल्स' पर क्या कहते हैं वैज्ञानिक

हिसार में भीषण हादसे में पिता व तीन बेटियों की मौत, महिला गंभीर

हिसार। जिले में हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैबीपुर गांव के पास हुए दर्दनाक व भीषण हादसे में परिवार के चार...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
हिसार में भीषण हादसे में पिता व तीन बेटियों की मौत, महिला गंभीर

रुपए में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले मजबूत खुला

  नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को मजबूती के साथ खुला है। इसकी वजह मध्य पूर्व में तनाव   सोमवार...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
रुपए में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले मजबूत खुला

मुजफ्फरनगर के युवक की देहरादून में हत्या, कालेज में हुआ था संघर्ष 

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव अथाई निवासी B.Tech. के छात्र दिवांशु 21 वर्ष की देहरादून में हत्या कर दी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के युवक की देहरादून में हत्या, कालेज में हुआ था संघर्ष 

दिल्ली बजट 2026: ₹1.03 लाख करोड़ का ग्रीन बजट पेश, शिक्षा और पर्यावरण पर सबसे बड़ा दांव

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए...
Breaking News  राष्ट्रीय 
दिल्ली बजट 2026: ₹1.03 लाख करोड़ का ग्रीन बजट पेश, शिक्षा और पर्यावरण पर सबसे बड़ा दांव

उत्तर प्रदेश

मेरठ: इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती और आरोप लगाने वाली महिला के बीच हुआ समझौता; महिला बोली- "दबाव में लगाए थे झूठे आरोप"

   मेरठ। जनपद के थाना इंचौली क्षेत्र निवासी प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती और आरोप लगाने वाली महिला के बीच हुआ समझौता; महिला बोली- "दबाव में लगाए थे झूठे आरोप"

मेरठ: शराबी का विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई; नशीली दवा खिलाकर अधमरा कर सड़क पर फेंका

   मेरठ। जनपद के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। खत्ता रोड पर एक युवक को शराबी का...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: शराबी का विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई; नशीली दवा खिलाकर अधमरा कर सड़क पर फेंका

बरेली नमाज विवाद: हाईकोर्ट में डीएम-एसएसपी का हलफनामा—'घर में नमाज पढ़ने से कभी नहीं रोका, शांति के लिए हुई थी कार्यवाही'

प्रयागराज/बरेली। बरेली में घर के भीतर नमाज अदा करने से रोकने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
बरेली नमाज विवाद: हाईकोर्ट में डीएम-एसएसपी का हलफनामा—'घर में नमाज पढ़ने से कभी नहीं रोका, शांति के लिए हुई थी कार्यवाही'

यूपी में लैंड यूज परिवर्तन का झंझट खत्म: नक्शा पास होते ही बदल जाएगा जमीन का स्वरूप, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता (संशोधन) अध्यादेश, 2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में लैंड यूज परिवर्तन का झंझट खत्म: नक्शा पास होते ही बदल जाएगा जमीन का स्वरूप, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव