गर्मियों में शीतलता से भर देगा पुदीना, सेहत में लाएगा बड़ा बदलाव

On
School Ad

नई दिल्ली। गर्मियों की शुरुआत के साथ ही ठंडा और ताजगी से भरे भोजन की तलब लगने लगती है। गर्मियों के सीजन में रसीले फल आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन सब्जियों में ताजगी कम होती है। ऐसे में पुदीना याद आता है, जिसकी खुशबू मन को तरोताजा कर देती है और स्वाद भी लाजवाब होता है।

भले ही पुदीने को सिर्फ चटनी या रायते का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हों, लेकिन आयुर्वेद में इसे एक शक्तिशाली औषधि माना गया है। गर्मी के मौसम में यह आपके शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद के मुताबिक, पुदीना कफ और पित्त को संतुलित करता है और शरीर को गहराई से शीतलता देता है। स्वाद में तेज और थोड़ा कसैला पुदीना जिसमें भी मिलाकर बनाया जाता है, उसके स्वाद को परिवर्तित कर देता है। भोजन के बाद गैस बनने और सिरदर्द की समस्या में भी पुदीना लाभकारी है और इसे कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। गर्मियों में अक्सर भारी और तला हुआ खाना खाने से खट्टी डकारें, भारीपन और गैस की परेशानी होती है। ऐसे में पेट की गर्मी को कम कर इन सभी परेशानियों से राहत पाने के लिए पुदीने का सेवन किया जा सकता है। पुदीना पाचन तंत्र को शांत करता है और अम्ल को भी कम करता है।

गर्मियों में इन पांच पत्तियों का सेवन शरीर को रखेगा स्वस्थ्य, मिलेगी हर परेशानी से राहत  ये भी पढ़ें  गर्मियों में इन पांच पत्तियों का सेवन शरीर को रखेगा स्वस्थ्य, मिलेगी हर परेशानी से राहत

अगर आप इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से जूझ रहे हैं तो पुदीने का सेवन सबसे ज्यादा लाभकारी होगा। इसे चटनी और रायते में ले सकते हैं। गर्मियों के मौसम में बढ़ते तापमान की वजह से सिर में दर्द और घबराहट होती है। पुदीने की तासीर ठंडी होती है और उसमें मेथॉल नाम का यौगिक होता है। यह यौगिक शरीर में जाते ही मस्तिष्क को संदेश देता है कि कुछ ठंडा आ रहा है। यही कारण है कि पुदीना खाने के बाद शीतलता का अहसास होता है। गर्मियों में लू से बचने के लिए भी पुदीने का सेवन एक रामबाण तरीका है। बहुत कम लोग जानते हैं कि सिर्फ पुदीने के खाने के ही लाभ नहीं हैं, बल्कि उसे लगाने के भी लाभ हैं। अगर चेहरे पर लगातार मुंहासे निकल रहे हैं तो पुदीने का लेप प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे टैनिंग भी दूर होती है और मुंहासे भी जल्द से जल्द ठीक हो जाते हैं। इसके अलावा, अगर सिर के दर्द की परेशानी बनी रहती है तो पुदीने की चाय राहत देती है। पुदीने की चाय तनाव को कम करने में भी मदद करती है। 

रोजाना तुलसी का सेवन क्यों है फायदेमंद? जानिए इसके चमत्कारी गुण  ये भी पढ़ें  रोजाना तुलसी का सेवन क्यों है फायदेमंद? जानिए इसके चमत्कारी गुण

Views: 6

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

लोकसभा : शिवराज सिंह चौहान का दावा: मोदी सरकार में किसानों की आय 3-4 गुना बढ़ी, कृषि बजट में 6 गुना इजाफा

  नई दिल्ली। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान किसानों की आय दोगुनी करने के मुद्दे पर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री   मध्य...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
 लोकसभा : शिवराज सिंह चौहान का दावा: मोदी सरकार में किसानों की आय 3-4 गुना बढ़ी, कृषि बजट में 6 गुना इजाफा

मेरठ: सरधना में तनाव; अनावरण से पहले बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित, धरने पर बैठे ग्रामीण

   मेरठ। जनपद के सरधना थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर में असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की बड़ी साजिश रची है।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: सरधना में तनाव; अनावरण से पहले बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित, धरने पर बैठे ग्रामीण

Dhurandhar 2 में अतीक अहमद के रोल पर पूजा पाल का निशाना

धुरंधर 2 फिल्‍म में प्रयागराज के माफिया रहे अतीक अहमद का ISI कनेक्शन दिखाया गया है। समाजवादी पार्टी ने फिल्‍म...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Dhurandhar 2 में अतीक अहमद के रोल पर पूजा पाल का निशाना

गाजियाबाद: दोस्ती और वफादारी का खूनी अंत; पत्नी और दोस्त के अवैध संबंधों के शक में पति ने की दोनों की हत्या

गाजियाबाद। लोनी की ट्रोनिका सिटी में 'आस्तीन के सांप' और 'दगाबाज दोस्त' की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसका...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: दोस्ती और वफादारी का खूनी अंत; पत्नी और दोस्त के अवैध संबंधों के शक में पति ने की दोनों की हत्या

देहरादून में मुजफ्फरनगर के बीटेक छात्र की फावड़े से मारकर हत्या: कॉलेज में वर्चस्व की जंग में गई युवक की जान

मुजफ्फरनगर/देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पढ़ाई करने गए मुजफ्फरनगर के एक होनहार छात्र की आपसी रंजिश और कॉलेज में...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
देहरादून में मुजफ्फरनगर के बीटेक छात्र की फावड़े से मारकर हत्या: कॉलेज में वर्चस्व की जंग में गई युवक की जान

उत्तर प्रदेश

मेरठ: सरधना में तनाव; अनावरण से पहले बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित, धरने पर बैठे ग्रामीण

   मेरठ। जनपद के सरधना थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर में असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की बड़ी साजिश रची है।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: सरधना में तनाव; अनावरण से पहले बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित, धरने पर बैठे ग्रामीण

Dhurandhar 2 में अतीक अहमद के रोल पर पूजा पाल का निशाना

धुरंधर 2 फिल्‍म में प्रयागराज के माफिया रहे अतीक अहमद का ISI कनेक्शन दिखाया गया है। समाजवादी पार्टी ने फिल्‍म...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Dhurandhar 2 में अतीक अहमद के रोल पर पूजा पाल का निशाना

एटा में ड्यूटी के दाैरान पुलिस इंस्पेक्टर की तबीयत बिगड़ने से मौत

एटा । उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में मंगलवार की सुबह एटा में तेनात पुलिस इंस्पेक्टर की परीक्षा ड्यूटी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मैनपुरी-इटावा  
एटा में ड्यूटी के दाैरान पुलिस इंस्पेक्टर की तबीयत बिगड़ने से मौत

लूडो के खेल में 'चिकोटी' काटने पर खूनी विवाद: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, सिम कार्ड लेकर हुआ था फरार

मैनपुरी। जनपद के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव डेल्हा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मैनपुरी-इटावा  
लूडो के खेल में 'चिकोटी' काटने पर खूनी विवाद: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, सिम कार्ड लेकर हुआ था फरार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव