लोकसभा : शिवराज सिंह चौहान का दावा: मोदी सरकार में किसानों की आय 3-4 गुना बढ़ी, कृषि बजट में 6 गुना इजाफा

On
School Ad

 नई दिल्ली। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान किसानों की आय दोगुनी करने के मुद्दे पर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार का पक्ष रखते हुए कई अहम बातें कहीं। उन्होंने दावा किया कि देश में कई किसानों की आय दोगुनी ही नहीं, बल्कि यह कई गुना तक बढ़ी है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की आय सिर्फ दोगुनी ही नहीं हुई है बल्कि इसमें दो-तीन गुना तक इजाफा हुआ है और कुछ मामलों में यह आंकड़ा आठ गुना तक बढ़ा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों के समय गांवों में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी थी। उन्होंने कहा, "उस समय न बिजली थी, न पानी और न ही सड़कें थीं।"

 

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें  ये भी पढ़ें  ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

मथुरा में फिल्मी अंदाज में दबिश, सर्राफा कारोबारी पिता-पुत्र को उठा ले गई पुलिस; व्यापारियों ने 'अपहरण' समझ काटा हंगामा ये भी पढ़ें  मथुरा में फिल्मी अंदाज में दबिश, सर्राफा कारोबारी पिता-पुत्र को उठा ले गई पुलिस; व्यापारियों ने 'अपहरण' समझ काटा हंगामा

मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि पहले वहां किसानों को सिर्फ एक ही फसल मिल पाती थी, क्योंकि बिजली की स्थिति बेहद खराब थी। उन्होंने कहा, "बिजली आती कम थी, जाती ज्यादा थी। कई बार तो सिर्फ बिजली के बिल ही आते थे।" उन्होंने बताया कि सरकार ने सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया और 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई। इसका परिणाम यह हुआ कि आज मध्य प्रदेश में किसान साल में तीन-तीन फसलें ले रहे हैं, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय मंत्री ने कृषि बजट में बढ़ोतरी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले कृषि बजट 19,306 करोड़ रुपए था, जिसे बढ़ाकर अब 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपए से अधिक कर दिया गया है। अगर कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों को मिलाकर देखा जाए तो कुल बजट 5 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा हो गया है।

बीटीएस ने मिलिट्री सर्विस के चार साल के ब्रेक के बाद नेटफ्लिक्स पर की धमाकेदार वापसी, आर्मी का इंतजार हुआ खत्म ये भी पढ़ें  बीटीएस ने मिलिट्री सर्विस के चार साल के ब्रेक के बाद नेटफ्लिक्स पर की धमाकेदार वापसी, आर्मी का इंतजार हुआ खत्म

 

उत्पादन के आंकड़ों पर बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहले जहां उत्पादन 14 प्रतिशत के आसपास था, अब इसे बढ़ाकर 44 प्रतिशत तक पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपए की सहायता 'निधि सम्मान' के रूप में दे रही है। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के जरिए किसानों को आसानी से लोन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। बता दें कि लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने किसानों की आय को लेकर सवाल किया था, जिस पर केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाब दिया। 

Views: 26

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियों पर सांसद-विधायक संग की बैठक

  नोएडा । 28 मार्च को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम और प्रधानमंत्री की रैली को ऐतिहासिक और सफल      बैठक...
दिल्ली NCR  नोएडा 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियों पर सांसद-विधायक संग की बैठक

इंदौर में सियासी पोस्टर से मचा हड़कंप, अमिताभ बच्चन पर 51000 का इनाम, रुपये की गिरावट पर बड़ा विवाद

मध्य प्रदेश में रुपये की गिरती कीमत को लेकर सियासत गरमा गई है। इंदौर में कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर लगाकर...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में सियासी पोस्टर से मचा हड़कंप, अमिताभ बच्चन पर 51000 का इनाम, रुपये की गिरावट पर बड़ा विवाद

लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज

  नई दिल्ली। लैंड फॉर जॉब मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दिल्ली हाई कोर्ट   इसके...
Breaking News  राष्ट्रीय 
लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज

लोकसभा 2029: 816 होंगी कुल सीटें, 273 महिला सांसदों के साथ लागू होगा 33% आरक्षण; जानें पूरा प्लान

नई दिल्ली । भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक ऐतिहासिक बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार 'नारी...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा 2029: 816 होंगी कुल सीटें, 273 महिला सांसदों के साथ लागू होगा 33% आरक्षण; जानें पूरा प्लान

ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, बहू ने 70 साल के ससुर को पीटा, घर से बाहर रखने का आरोप

ग्वालियर शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक बुजुर्ग को अपने ही घर में प्रताड़ना का...
मध्य प्रदेश 
ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, बहू ने 70 साल के ससुर को पीटा, घर से बाहर रखने का आरोप

उत्तर प्रदेश

मेरठ में भड़काऊ बयान से सियासी तूफान! शौकत अली के बयान पर बवाल

मेरठ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के एक बेहद तीखे और विवादास्पद बयान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में भड़काऊ बयान से सियासी तूफान! शौकत अली के बयान पर बवाल

मेरठ में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित: अनावरण से पहले असामाजिक तत्वों ने रची साजिश, सरधना के भगवानपुर में भारी तनाव

मेरठ/सरधना। जनपद के थाना इंचौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भगवानपुर में असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की एक बड़ी साजिश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित: अनावरण से पहले असामाजिक तत्वों ने रची साजिश, सरधना के भगवानपुर में भारी तनाव

Dhurandhar 2 में अतीक अहमद के रोल पर पूजा पाल का निशाना

धुरंधर 2 फिल्‍म में प्रयागराज के माफिया रहे अतीक अहमद का ISI कनेक्शन दिखाया गया है। समाजवादी पार्टी ने फिल्‍म...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Dhurandhar 2 में अतीक अहमद के रोल पर पूजा पाल का निशाना

बुलंदशहर में कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई पर बवाल: थाने में जिलाध्यक्ष का जोरदार धरना, पुलिस ने मांगी माफी

बुलंदशहर/पहासू। जनपद के पहासू थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट और उसे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई पर बवाल:  थाने में जिलाध्यक्ष का जोरदार धरना, पुलिस ने मांगी माफी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव