नवरात्रि विशेष : व्रत में 'कुट्टू' सेहत के लिए परफेक्ट, कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर

On
School Ad

 नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि के पवित्र नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की आराधना के साथ व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान अनाज से परहेज करना पड़ता है, इसलिए कुट्टू का आटा फलाहार का सबसे लोकप्रिय और सेहतमंद विकल्प है। कुट्टू वास्तव में अनाज नहीं, बल्कि एक बीज है, जो ग्लूटेन-फ्री होने के कारण पाचन और ऊर्जा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कुट्टू के आटे से बनी पूरी, पराठा, पकौड़ी, खीर, हलवा और सिंपल खिचड़ी व्रत में बहुत खाई जाती है।

इसमें भरपूर कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन होते हैं, जो व्रत में तुरंत ऊर्जा देते हैं और थकान नहीं होने देते। फाइबर की अच्छी मात्रा होने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती और वजन नियंत्रित रहता है। कुट्टू में मैग्नीशियम और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। व्रत के दौरान शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती। यह ग्लूटेन-फ्री है, इसलिए जिन्हें गेहूं से एलर्जी या सीलिएक रोग है, वे भी बिना चिंता के खा सकते हैं। कुट्टू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता। व्रत में मीठा खाने की इच्छा होती है, लेकिन कुट्टू की खीर या हलवा खाने से शुगर कंट्रोल में रहता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सुरक्षित विकल्प है।

गर्मियों में इन पांच पत्तियों का सेवन शरीर को रखेगा स्वस्थ्य, मिलेगी हर परेशानी से राहत  ये भी पढ़ें  गर्मियों में इन पांच पत्तियों का सेवन शरीर को रखेगा स्वस्थ्य, मिलेगी हर परेशानी से राहत

पाचन के लिए कुट्टू रामबाण है। फाइबर से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं नहीं होतीं। व्रत में अक्सर पेट भारी रहता है, लेकिन कुट्टू हल्का और आसानी से पचने वाला होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय को स्वस्थ रखते हैं, बैड कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखते हैं। कुट्टू में प्रोटीन, मैग्नीशियम, मैंगनीज और विटामिन बी भी भरपूर होते हैं, जो व्रत में शरीर को पोषण देते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रैडिकल्स से लड़ते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी करते हैं। कुट्टू के आटे या चावल से कई व्यंजन बना सकते हैं और बनाने का तरीका भी आसान है। कुट्टू का आटा पानी में घोलकर कढ़ी बनाएं या सब्जी मिलाकर खिचड़ी तैयार करें। व्रत में नमक की जगह सेंधा नमक इस्तेमाल करें। साथ ही तेहरी और हलवा आदि भी बेहतर विकल्प हैं।

गर्मियों में शीतलता से भर देगा पुदीना, सेहत में लाएगा बड़ा बदलाव  ये भी पढ़ें  गर्मियों में शीतलता से भर देगा पुदीना, सेहत में लाएगा बड़ा बदलाव

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

गाजियाबाद: दोस्ती और वफादारी का खूनी अंत; पत्नी और दोस्त के अवैध संबंधों के शक में पति ने की दोनों की हत्या

गाजियाबाद। लोनी की ट्रोनिका सिटी में 'आस्तीन के सांप' और 'दगाबाज दोस्त' की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसका...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: दोस्ती और वफादारी का खूनी अंत; पत्नी और दोस्त के अवैध संबंधों के शक में पति ने की दोनों की हत्या

देहरादून में मुजफ्फरनगर के बीटेक छात्र की फावड़े से मारकर हत्या: कॉलेज में वर्चस्व की जंग में गई युवक की जान

मुजफ्फरनगर/देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पढ़ाई करने गए मुजफ्फरनगर के एक होनहार छात्र की आपसी रंजिश और कॉलेज में...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
देहरादून में मुजफ्फरनगर के बीटेक छात्र की फावड़े से मारकर हत्या: कॉलेज में वर्चस्व की जंग में गई युवक की जान

एटा में ड्यूटी के दाैरान पुलिस इंस्पेक्टर की तबीयत बिगड़ने से मौत

एटा । उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में मंगलवार की सुबह एटा में तेनात पुलिस इंस्पेक्टर की परीक्षा ड्यूटी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मैनपुरी-इटावा  
एटा में ड्यूटी के दाैरान पुलिस इंस्पेक्टर की तबीयत बिगड़ने से मौत

गाजियाबाद: 'मिशन शक्ति 0.5' के दूसरे चरण का शंखनाद; महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली ने सड़कों पर भरा सुरक्षा का भरोसा

   गाजियाबाद। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई धार देने के लिए गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने 'मिशन शक्ति 0.5' के दूसरे...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: 'मिशन शक्ति 0.5' के दूसरे चरण का शंखनाद; महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली ने सड़कों पर भरा सुरक्षा का भरोसा

लूडो के खेल में 'चिकोटी' काटने पर खूनी विवाद: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, सिम कार्ड लेकर हुआ था फरार

मैनपुरी। जनपद के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव डेल्हा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मैनपुरी-इटावा  
लूडो के खेल में 'चिकोटी' काटने पर खूनी विवाद: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, सिम कार्ड लेकर हुआ था फरार

उत्तर प्रदेश

एटा में ड्यूटी के दाैरान पुलिस इंस्पेक्टर की तबीयत बिगड़ने से मौत

एटा । उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में मंगलवार की सुबह एटा में तेनात पुलिस इंस्पेक्टर की परीक्षा ड्यूटी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मैनपुरी-इटावा  
एटा में ड्यूटी के दाैरान पुलिस इंस्पेक्टर की तबीयत बिगड़ने से मौत

लूडो के खेल में 'चिकोटी' काटने पर खूनी विवाद: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, सिम कार्ड लेकर हुआ था फरार

मैनपुरी। जनपद के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव डेल्हा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मैनपुरी-इटावा  
लूडो के खेल में 'चिकोटी' काटने पर खूनी विवाद: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, सिम कार्ड लेकर हुआ था फरार

शहीदों की मूर्तियों पर बुलडोजर! शाहजहांपुर में बवाल, कांग्रेस का बड़ा आरोप

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक बेहद संवेदनशील और विवादित मामला सामने आया है, जहां शहीद दिवस के दिन ही...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शहीदों की मूर्तियों पर बुलडोजर! शाहजहांपुर में बवाल, कांग्रेस का बड़ा आरोप

यूपी पुलिस की मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त: 14 एसीपी तलब, शांतिभंग में 493 लोगों को जेल भेजने पर मांगा जवाब

लखनऊ/आगरा। उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस को मिली 'मजिस्ट्रेट' की शक्तियों के कथित दुरुपयोग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज  आगरा 
यूपी पुलिस की मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त: 14 एसीपी तलब, शांतिभंग में 493 लोगों को जेल भेजने पर मांगा जवाब

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव