रूस की आवासीय इमारत में धमाका, दो साल के बच्चे सहित 12 की मौत
मॉस्को। रूस की एक आवासीय इमारत में हुए धमाके से दो साल के बच्चे सहित 12 लोगों की मौत हो गई। धमाके से इमारत के तीस फ्लैट क्षतिग्रस्त हुए हैं। दो बच्चों सहित दस लोगों की जानकारी नहीं मिलने के कारण मृतक संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण मध्य […]
मॉस्को। रूस की एक आवासीय इमारत में हुए धमाके से दो साल के बच्चे सहित 12 लोगों की मौत हो गई। धमाके से इमारत के तीस फ्लैट क्षतिग्रस्त हुए हैं। दो बच्चों सहित दस लोगों की जानकारी नहीं मिलने के कारण मृतक संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक दक्षिण मध्य रूस के नोवोसिबिर्स्क शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 43 मिनट पर अचानक एक विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना भयावह था कि पांच मंजिला इमारत के दो प्रवेश द्वार ढह गये। इस कारण इमारत भीषण आग की चपेट में आ गयी।
आग लगने से इमारत के तीस फ्लैट क्षतिग्रस्त हो गए। आग की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाने की मशक्कत शुरू की तब तक पूरे क्षेत्र में दहशत का वातावरण बन चुका था। बचाव दल ने आग के शिकार लोगों को निकालना शुरू किया तो पता चला कि दो साल के एक बच्चे सहित 12 लोगों की मौत हो चुकी थी।
प्रांतीय गवर्नर एंड्रे ट्रावनिकोव ने बताया कि घटना में घायल हुए नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है।
इनके अलावा इमारत में मौजूद दो बच्चों सहित दस लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गैस रिसाव के कारण यह घटना हुई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां