चीन के गान्सू प्रांत में 5.6 तीव्रता का भूकंप, कई इलाकों में झटके महसूस, जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं

On

लान्झोऊ। चीन के उत्तर-पश्चिम हिस्से गान्सू प्रांत में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, सुबह 5:49 बजे आए भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र 34.91 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 104.58 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। सीईएनसी के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया। यह भूकंप डिंग्सी शहर के लोंग्सी काउंटी, झांग्शिएन काउंटी, वेयुआन काउंटी और लिंताओ काउंटी तथा तियानशुई शहर के वुशान काउंटी में महसूस किया गया।

 

और पढ़ें वीजा सिस्टम में सुधार के लिए दक्षिण कोरिया-अमेरिका की नई पहल, इस हफ्ते लॉन्च हो सकता है वर्किंग ग्रुप

और पढ़ें पंजाब, पाकिस्तान में मानसूनी बाढ़ से 42 लाख से अधिक प्रभावित, राहत कार्यों पर राजनीतिक विवाद

स्थानीय सरकार के अनुसार, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लोंग्सी के ग्रामीण इलाके में कुछ घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। स्थानीय अग्निशमन और बचाव अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में बचाव दल और वाहन भेजे हैं। नुकसान की जानकारी अभी जुटाई जा रही है। भूकंप के बाद, चीन प्रशासन ने लेवल-III इमरजेंसी सेवा शुरू की और स्थिति पर कड़ी निगरानी और आकलन तथा समय-समय पर अपडेट देने को कहा।

और पढ़ें ट्रंप ने भारत को दिया एक और झटका, ब्रांडेड दवाओं पर लगाया 100% टैरिफ; भारत का फार्मा एक्सपोर्ट खतरे में, शेयर बाजार गिरा

 

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, राज्य परिषद के भूकंप राहत मुख्यालय और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने भी भूकंप के लिए लेवल-IV इमरजेंसी रिस्पॉन्स शुरू किया और स्थानीय राहत कार्यों में मदद के लिए एक टीम भूकंप प्रभावित इलाकों में भेजी। आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय के अनुसार, चीन की राष्ट्रीय अग्निशमन और बचाव टीमों के बचावकर्मी भूकंप के केंद्र पर पहुंच गए हैं।

 

साथ ही, स्थानीय अग्निशमन और बचाव दल के 200 बचावकर्मी और 28 वाहन, और विशेष बचाव टीमों के 26 सदस्य 7 वाहनों के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। जून में दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत के डाली में बाई स्वायत्त प्रान्त के एरयुआन काउंटी में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र 26.26 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 100.03 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। सीईएनसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया था। यह भूकंप एरयुआन काउंटी, डाली शहर और हेकिंग काउंटी में महसूस किया गया, जिससे कुछ लोग जाग गए। 



 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में मुठभेड़: एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, सिपाही घायल

मुजफ्फरनगर। रविवार को जिले में अपराधियों और पुलिस के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने एक लाख रुपये...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मुठभेड़: एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, सिपाही घायल

सहारनपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार मिशन शक्ति एण्टी रोमियों टीम ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में डेढ़ करोड़ की नकली सोने की ज्वेलरी बेचने वाला सर्राफा गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में नकली सोने के आभूषणों को असली बताकर धोखाधड़ी करने वाले एक सर्राफा...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में डेढ़ करोड़ की नकली सोने की ज्वेलरी बेचने वाला सर्राफा गिरफ्तार

सहारनपुर में युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी इरफान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने युवक की हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी इरफान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित मौलवी अनीस गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक मौलवी को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित मौलवी अनीस गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार मिशन शक्ति एण्टी रोमियों टीम ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार

सहारनपुर में युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी इरफान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने युवक की हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी इरफान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित मौलवी अनीस गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक मौलवी को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित मौलवी अनीस गिरफ्तार

वाराणसी में महिला पुलिस की अनोखी पहल, महिला पुलिसकर्मियों ने किया कमिश्नर संग लंच

   वाराणसी। वाराणसी से बड़ी खबर आ रही है जहां मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला पुलिसकर्मियों के लिए एक खास...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में महिला पुलिस की अनोखी पहल, महिला पुलिसकर्मियों ने किया कमिश्नर संग लंच