पाकिस्तान छोड़ रही हैं बड़ी कंपनियां, आतंकवाद और भ्रष्टाचार बना सबसे बड़ी वजह: रिपोर्ट

On

नई दिल्ली। कंगाल पाकिस्तान को ताबड़तोड़ झटके लग रहे हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियां पाकिस्तान से अपना बिजनेस समेटकर निकल रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान से बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बाहर जाने को लेकर इस्लामाबाद में चिंता बढ़ रही है। भ्रष्टाचार, आतंकवाद और नियामक बाधाओं ने इन कंपनियों के लिए देश में काम करना मुश्किल बना दिया है। पाकिस्तान मीडिया डॉन की एक रिपोर्ट में भी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के देश छोड़ने का जिक्र किया गया है।

 

और पढ़ें अमेरिका में सरकारी शटडाउन का असर! 2 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द, हवाई यात्रा ठप

और पढ़ें बांग्लादेश में हिंसा, उपद्रवियों ने वाहन फूंके, ढाका और आसपास के जिलों में बीजीबी की 14 प्लाटून तैनात

बता दें कि पाकिस्तान दुनिया का पांचवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है। यहां 24 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं, इसके बावजूद ये कंपनियां देश छोड़ रही हैं। दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने महीने भर पहले पाकिस्तान में अपना दुकान समेट लिया। इसके बाद यामाहा और फिर हालिया अपडेट में प्रॉक्टर एंड गैंबल भी पाकिस्तान से निकल गई। इसके अलावा शेल (एलएनजी की ओर वैश्विक झुकाव के तहत खुदरा ईंधन से बाहर निकलना), उबर और फाइजर ने भी पाकिस्तान को टाटा बाय-बाय बोल दिया।

और पढ़ें पाकिस्तान में 'जिया' दौर को वापस लाने की तैयारी, मुनीर की ताकत बढ़ाने के लिए संविधान 'संशोधन'

 

इसका मुख्य कारण आर्थिक अस्थिरता, अनियंत्रित मुद्रास्फीति, मुद्रा अवमूल्यन, नीतिगत अराजकता और सुरक्षा संबंधी मुद्दों जैसी व्यापक चिंताएं हैं। प्रमुख वैश्विक वित्तीय विशेषज्ञ यूसुफ नजर के अनुसार, इसका मुख्य कारण बाजार की दीर्घकालिक क्षमता का आकलन है। विश्लेषकों का कहना है कि कुछ कंपनियों का बाहर जाना वैश्विक रणनीतियों का हिस्सा है। कुछ कंपनियां बेहतर आर्थिक पैमाने के लिए दुबई या सिंगापुर जैसे क्षेत्रीय केंद्रों में स्थानांतरित हो सकती हैं।

 

ये फैसले अभी भी पाकिस्तान के कारोबारी माहौल में "अविश्वास प्रस्ताव" को दर्शाते हैं, जहां भारी कर मुनाफे को कम करते हैं और मुनाफे की वापसी में बाधा डालते हैं। विशेषज्ञों का सुझाव है कि इस प्रवृत्ति में सीधे पलायन के बजाय स्वामित्व परिवर्तन शामिल है, जिसमें सऊदी अरामको, गनवोर ग्रुप और बैरिक गोल्ड (खनन में 9 अरब डॉलर का निवेश) जैसे नए प्रवेशकर्ता अंतराल को भरने के लिए आगे आ रहे हैं। 



 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: छात्र उज्ज्वल राणा की मौत पर भड़का भाकियू तोमर, डीएम को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज के छात्र उज्ज्वल राणा की दर्दनाक मौत के बाद जनपद में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: छात्र उज्ज्वल राणा की मौत पर भड़का भाकियू तोमर, डीएम को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन

प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मथुरा। मथुरा की पवित्र धरती आज भक्ति और आस्था से सराबोर रही। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने दाऊजी महाराज के...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

शहनाई के बीच चाकू की चीख: अमरावती में जयमाला से ठीक पहले दूल्हे पर जानलेवा हमला, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह के...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
शहनाई के बीच चाकू की चीख: अमरावती में जयमाला से ठीक पहले दूल्हे पर जानलेवा हमला, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

लखनऊ में पहुंची जूनियर हॉकी विश्वकप ट्रॉफी, CM योगी बोले- यह उत्तर प्रदेश के हॉकी स्वर्णिम इतिहास की मिसाल

Junior hockey world cup trophy: लखनऊ में एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 की ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया...
खेल 
लखनऊ में पहुंची जूनियर हॉकी विश्वकप ट्रॉफी, CM योगी बोले- यह उत्तर प्रदेश के हॉकी स्वर्णिम इतिहास की मिसाल

सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी के मुकदमे में वांछित बदमाश इस्लाम को जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश

प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मथुरा। मथुरा की पवित्र धरती आज भक्ति और आस्था से सराबोर रही। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने दाऊजी महाराज के...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी के मुकदमे में वांछित बदमाश इस्लाम को जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर खादी महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन विधायक राजीव गुम्बर ने किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

सहारनपुर। उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सहारनपुर द्वारा भव्य सहारनपुर खादी महोत्सव, 2025-26 का आयोजन कम्पनी बाग, बेहट रोड, सहारनपुर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर खादी महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन विधायक राजीव गुम्बर ने किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

सहारनपुर में पकड़े गए आतंकी डॉक्टर के बाद बजरंग दल ने पुलिस को गहन जांच का ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी, पूर्व प्रांत बलोपासना प्रमुख कपिल मोहड़ा, पूर्व महानगर संयोजक सागर शर्मा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पकड़े गए आतंकी डॉक्टर के बाद बजरंग दल ने पुलिस को गहन जांच का ज्ञापन सौंपा