सिर्फ पाचन नहीं, इन 7 समस्याओं में भी फायदेमंद है इसबगोल

On

आयुर्वेद में इसबगोल को एक बहुत लाभदायक माना जाता है। यह प्लांटैगो ओवाटा नामक पौधे के बीजों की भूसी होती है। इसे लोग अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके फायदे सिर्फ पाचन तक सीमित नहीं हैं। सबसे पहले बात करते हैं इसके फायदों की। इसबगोल में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इसलिए यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। अगर किसी को कब्ज की समस्या रहती है तो इसबगोल का नियमित सेवन मल त्याग को आसान बनाता है और पेट अच्छे से साफ होता है।

और पढ़ें चतुरंग दंडासन: बैठने और दर्द से परेशान शरीर को दें ताकत और लचीलापन!

और पढ़ें मसूड़ों की सूजन? इन आयुर्वेदिक नुस्खों से पाएं तुरंत आराम

दही या पानी में मिलाकर खाने से दस्त या डायरिया में भी राहत मिलती है। यह दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह उपयोगी है। वजन घटाने वालों के लिए इसबगोल किसी वरदान से कम नहीं। इसे सुबह खाली पेट पानी या नींबू पानी के साथ लेने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। यह शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है, जिससे लिवर भी स्वस्थ रहता है।

और पढ़ें पीला कफ: संक्रमण का संकेत और आयुर्वेदिक उपाय जो देंगे राहत

त्वचा और बालों के लिए भी इसके फायदे हैं। यह शरीर को अंदर से साफ करता है, जिससे त्वचा पर चमक आती है और मुंहासे कम होते हैं। यह शरीर में नमी बनाए रखता है, जिससे रूसी और बाल झड़ने की समस्या में भी मदद मिलती है। बवासीर और गैस की समस्या में भी इसबगोल फायदेमंद है। यह मल को मुलायम बनाता है, जिससे दर्द और सूजन में राहत मिलती है। अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो दूध के साथ इसका सेवन करने से आराम मिलता है। हालांकि यह सुरक्षित माना जाता है, लेकिन अगर इसे बहुत ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो पेट फूलना, गैस या ऐंठन जैसी समस्या हो सकती है। पर्याप्त पानी न पीने पर यह आंतों में सूखकर उल्टा कब्ज भी बढ़ा सकता है। इसलिए हमेशा इसके साथ खूब सारा पानी पीना चाहिए। गर्भवती महिलाएं या जिनको किसी दवा की एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में बच्चा चोर महिला पकड़ी गई, पुलिस कर रही पूछताछ

मुज़फ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोती महल इलाके में मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक संदिग्ध महिला...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में बच्चा चोर महिला पकड़ी गई, पुलिस कर रही पूछताछ

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किंग्स बैटन रिले की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने दी हरी झंडी

नई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने मंगलवार को दिल्ली...
Breaking News  राष्ट्रीय 
ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किंग्स बैटन रिले की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने दी हरी झंडी

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला — पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में 5 साल की छूट

  चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों के लिए एक बहुत ही बड़ा और सराहनीय फैसला लिया है। सरकार ने मंगलवार पूर्व...
Breaking News  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला — पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में 5 साल की छूट

दिल्ली ब्लास्ट में डॉक्टरों की कथित संलिप्तता पर आईएमए ने जताया दुख, कहा- दोषी पाए गए तो मिले कड़ी सजा

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला के पास हुए विस्फोट की घटना पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने...
Breaking News  मुख्य समाचार 
दिल्ली ब्लास्ट में डॉक्टरों की कथित संलिप्तता पर आईएमए ने जताया दुख, कहा- दोषी पाए गए तो मिले कड़ी सजा

मेरठ में हाई अलर्ट! चेकिंग में पकड़ी गई पटाखा बुलेट | पुलिस सख्त, कार्रवाई शुरू

   मेरठ। बड़ी खबर मेरठ से — शहर में हाई अलर्ट के चलते पुलिस ने सख्त चेकिंग अभियान शुरू कर दिया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में हाई अलर्ट! चेकिंग में पकड़ी गई पटाखा बुलेट | पुलिस सख्त, कार्रवाई शुरू

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में नाबालिग अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर सुरक्षित बरामद

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर सुरक्षित बरामद

सहारनपुर में गैर इरादतन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

सहारनपुर। थाना सदर बाजार की मिशन शक्ति टीम ने गैर इरादतन हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गैर इरादतन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

विधायक विनय वर्मा का PWD अफसर पर गुस्सा फूटा — मीटिंग में पहुंचकर लगाई डाट , वायरल वीडियो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शोहरतगढ़ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अपना दल...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
विधायक विनय वर्मा का PWD अफसर पर गुस्सा फूटा — मीटिंग में पहुंचकर लगाई डाट , वायरल वीडियो