फरीदाबाद में लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई, 50 किलो से अधिक विस्फोटक बरामद, दो गिरफ्तार

On

 चंडीगढ़/फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक बार फिर विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने दो संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है।

मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएं ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएं

फरीदाबाद में कार्रवाई के दौरान क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-56 से दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इन संदिग्धों के पास से 50 से 60 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। फिलहाल, यह कार्रवाई जारी है। जांच एजेंसियों ने सोमवार को आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए फरीदाबाद से लगभग 2900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की।

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती ये भी पढ़ें  अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

एजेंसियों ने हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए। इस मॉड्यूल से जुड़े सात संदिग्ध आतंकियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें दो डॉक्टर भी हैं। बाद में संदिग्ध आतंकवादियों का जम्मू-कश्मीर कनेक्शन सामने आया। ये सभी जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले हैं। आरिफ निसार डार उर्फ ​​साहिल, यासिर-उल-अशरफ और मकसूद अहमद डार उर्फ ​​शाहिद श्रीनगर के नौगाम के रहने वाले हैं। अन्य संदिग्धों की पहचान गंदेरबल के वाकुरा निवासी जमीर अहमद अहंगर उर्फ ​​मुतलाशा, पुलवामा के कोइल निवासी डॉ. मुजम्मिल अहमद गनाई उर्फ ​​मुसैब और कुलगाम के वानपोरा के निवासी डॉ. अदील के रूप में हुई। जांच के दौरान संदिग्ध आतंकियों के तार फरीदाबाद के धौज में स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से भी जुड़ रहे हैं। डॉ. मुजम्मिल अहमद गनाई उर्फ ​​मुसैब इस यूनिवर्सिटी में पढ़ाया करता था।

मुज़फ्फरनगर में सपा के पूर्व अध्यक्ष और 'प्रधान' परिवार पर गंभीर आरोप, गाजियाबाद में 10 टन कॉपर चोरी, मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में सपा के पूर्व अध्यक्ष और 'प्रधान' परिवार पर गंभीर आरोप, गाजियाबाद में 10 टन कॉपर चोरी, मुकदमा दर्ज

वहीं, फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि अल फलाह यूनिवर्सिटी में मुजम्मिल के साथ काम करने वाले फैकल्टी मेंबर, यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से पूछताछ की गई है। पुलिस ने 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। इसके अलावा, हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने मंगलवार को बताया कि अल फलाह यूनिवर्सिटी के पूरे कैंपस में सर्च जारी है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ये जांच अभी जारी रहेगी। डीजीपी ओपी सिंह ने जानकारी दी कि यूनिवर्सिटी में आतंकी नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों को हम लगातार सहयोग कर रहे हैं और जो भी जानकारी दिल्ली पुलिस की ओर से दी जाती है, उसके बाद छापेमारी में हरियाणा पुलिस साथ दे रही है।

उन्होंने बताया कि जांच का दायरा सिर्फ फरीदाबाद तक सीमित नहीं है। फरीदाबाद के अलावा, अन्य जगहों पर भी हरियाणा पुलिस इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। डीजीपी ने बताया कि फिलहाल पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जांच के दायरे को बढ़ाया गया है। 

Views: 208

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद मुजफ्फरनगर की सियासत में बड़ा बदलाव आया और कमान समाजवादी पार्टी के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना