दिल्ली विस्फोट पर बोले राजनाथ सिंह — “दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा”, रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता पर भी दिया जोर

On

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली विस्फोट के बाद देश को दृढ़ता से आश्वस्त किया कि इस दुखद घटना के जिम्मेदारों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इस घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए नागरिकों को आश्वस्त किया कि देश की प्रमुख जांच एजेंसियां इस घटना की त्वरित और गहन जांच कर रही हैं। जांच के निष्कर्ष जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को नई दिल्ली में मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान (एमपी-आईडीएसए) की ओर से आयोजित दिल्ली रक्षा संवाद में उद्घाटन भाषण दे रहे थे। इस संवाद का विषय 'रक्षा क्षमता विकास के लिए नए युग की प्रौद्योगिकी का उपयोग' था। उन्होंने भारत को उपभोक्ता से प्रौद्योगिकी निर्माता के रूप में स्थापित करने के लिए न केवल नए नवाचारों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया, बल्कि ऐसी प्रणालियां और पारिस्थितिकी तंत्र बनाने का आह्वान किया, जो आत्मनिर्भर बना सकें। राजनाथ सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग, क्वांटम कंप्यूटिंग और स्वार्म टेक जैसी क्रांतिकारी तकनीकों को आत्मसात करने और उनके अनुकूल ढलने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि उन्नति की असली परीक्षा इस बात में निहित है कि उपकरण कैसे काम करते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक की शक्ति केवल उपकरणों या एल्गोरिदम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान देने वाली हर प्रक्रिया, प्रणाली और निर्णय को पुनर्परिभाषित करती है। तकनीक का उपयोग केवल नए उपकरण जोड़ने के बारे में नहीं है, बल्कि यह हमारे संस्थानों को अधिक चुस्त, पूर्वानुमानित और अनुकूलनशील बनाने और एक ऐसी रक्षा संरचना बनाने के बारे में है, जो निरंतर सिखाती है, तुरंत प्रतिक्रिया देती है और परिवर्तन की गति के साथ निरंतर विकसित होती है।

रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि तेज गति वाले डेटा लिंक, एआई-संचालित एल्गोरिदम, क्वांटम कंप्यूटिंग और स्वायत्त प्रणालियां त्वरित आंतरिक प्रक्रियाओं और उन्हें प्रभावी ढंग से आत्मसात करने और लागू करने की मजबूत मानवीय एवं संस्थागत क्षमता के बिना कम हासिल कर पाएंगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रक्षा तैयारियां काफी हद तक अदृश्य तकनीकों पर निर्भर करती हैं, जिनमें सुरक्षित डेटा आर्किटेक्चर, एन्क्रिप्टेड नेटवर्क, स्वचालित रखरखाव प्रणालियां और इंटर ऑपरेबल डेटाबेस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी नेतृत्व किसी विशिष्ट प्रतिभा से नहीं उभरता, बल्कि एक ऐसे राष्ट्रीय पारिस्थितिकी तंत्र से विकसित होता है।

भारत को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आज रक्षा औद्योगिक आधार नए आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ विस्तार कर रहा है। डीआरडीओ सशस्त्र बलों, उद्योग और शिक्षा जगत के बीच तालमेल से अनुसंधान, परीक्षण, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया और नवाचार का एक सकारात्मक चक्र बन रहा है। रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों से न केवल उपकरणों से संबंधित तकनीक में, बल्कि प्रशिक्षण, रसद, योजना और प्रबंधन प्रणालियों से संबंधित क्षेत्रों में भी सर्वोत्तम वैश्विक प्रथाओं की तलाश में रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सर्वोत्तम उपकरणों का आयात करने की तुलना में सर्वोत्तम प्रथाओं का आयात करना कहीं बेहतर है।

Views: 51

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

हापुड़: खेत से घर लौटते समय युवती लापता, गाजियाबाद के युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

   हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़: खेत से घर लौटते समय युवती लापता, गाजियाबाद के युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

भारत में परोक्ष इच्छामृत्यु का पहला मामला: एम्स दिल्ली में भर्ती हुए हरीश राणा, शुरू हुई लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया

   नई दिल्ली/ गाजियाबाद। भारत के कानूनी और चिकित्सा इतिहास में एक अत्यंत भावुक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। सुप्रीम...
दिल्ली NCR  दिल्ली  गाज़ियाबाद 
भारत में परोक्ष इच्छामृत्यु का पहला मामला: एम्स दिल्ली में भर्ती हुए हरीश राणा, शुरू हुई लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया

शामली में एक गैस एजेंसी ऐसी, जहां गैस की नहीं है किल्लत, सेम डे मिल रही है डिलीवरी

   शामली। जहाँ एक ओर देश के कई हिस्सों में रसोई गैस की किल्लत और वितरण केंद्रों पर लंबी लाइनों की...
शामली 
शामली में एक गैस एजेंसी ऐसी, जहां गैस की नहीं है किल्लत, सेम डे मिल रही है डिलीवरी

गाजियाबाद: स्मार्ट प्रीपेड बिजली व्यवस्था का आगाज, बैलेंस खत्म होते ही 2000 से अधिक घरों की बत्ती गुल

   गाजियाबाद। जनपद में शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार से स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर व्यवस्था को पूरी तरह से अमलीजामा पहना दिया...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: स्मार्ट प्रीपेड बिजली व्यवस्था का आगाज, बैलेंस खत्म होते ही 2000 से अधिक घरों की बत्ती गुल

मेरठ: अवैध कॉलोनाइजरों पर मेडा का बड़ा प्रहार, आठ कॉलोनियों में विकास कार्य जमींदोज

   मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने शहर में अवैध प्लाटिंग और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बसाई जा रही कॉलोनियों के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अवैध कॉलोनाइजरों पर मेडा का बड़ा प्रहार, आठ कॉलोनियों में विकास कार्य जमींदोज

उत्तर प्रदेश

हापुड़: खेत से घर लौटते समय युवती लापता, गाजियाबाद के युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

   हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़: खेत से घर लौटते समय युवती लापता, गाजियाबाद के युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

मेरठ: अवैध कॉलोनाइजरों पर मेडा का बड़ा प्रहार, आठ कॉलोनियों में विकास कार्य जमींदोज

   मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने शहर में अवैध प्लाटिंग और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बसाई जा रही कॉलोनियों के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अवैध कॉलोनाइजरों पर मेडा का बड़ा प्रहार, आठ कॉलोनियों में विकास कार्य जमींदोज

सहारनपुर में दहेज दहेज हत्या के दोषी पति को 9 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला 

सहारनपुर। जिले की एक अदालत ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए मृतका के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दहेज दहेज हत्या के दोषी पति को 9 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला 

मेरठ: भाकियू चौधरी का संगठन विस्तार, आमिर चौहान को मिली मेरठ युवा जिला अध्यक्ष की कमान

   मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) चौधरी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन की पैठ को और मजबूत करने के लिए...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: भाकियू चौधरी का संगठन विस्तार, आमिर चौहान को मिली मेरठ युवा जिला अध्यक्ष की कमान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम